लखीसराय के चंद्रदीप आर्ट्स में बने बिहार सेकेंड टॉपर:478 अंक हासिल; पिता का साया नहीं, मजदूर मां के संघर्ष से पाई बड़ी सफलता

लखीसराय के चंद्रदीप आर्ट्स में बने बिहार सेकेंड टॉपर:478 अंक हासिल; पिता का साया नहीं, मजदूर मां के संघर्ष से पाई बड़ी सफलता

लखीसराय जिले के बड़हिया प्रखंड स्थित अलापुर गांव के चंद्रदीप कुमार ने आर्ट्स से इंटरमीडिएट परीक्षा में 478 नबर लाकर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। स्वर्गीय शंभू पंडित के पुत्र चंद्रदीप ने यह उपलब्धि कई संघर्षों के बावजूद हासिल की है। चंद्रदीप का जीवन चुनौतियों से भरा रहा। बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके कारण परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर हो गई थी। उनकी मां ने अपने पांचों बेटों के साथ मजदूरी करके चंद्रदीप की पढ़ाई जारी रखने में मदद की। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर
परिवार को कई बार दो वक्त की रोटी का इंतजाम करने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद, उनकी मां का सपना था कि चंद्रदीप पढ़-लिखकर कुछ बड़ा बने। मां के अथक संघर्ष को देखते हुए चंद्रदीप ने भी अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत की। सीमित संसाधनों और अनेक परेशानियों के बावजूद चंद्रदीप ने दिन-रात पढ़ाई की। उन्होंने बड़हिया प्रखंड के मुद्रिका प्रसाद सिंह +2 उच्च विद्यालय, सदायबीघा से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी और यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की। लखीसराय जिले के बड़हिया प्रखंड स्थित अलापुर गांव के चंद्रदीप कुमार ने आर्ट्स से इंटरमीडिएट परीक्षा में 478 नबर लाकर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। स्वर्गीय शंभू पंडित के पुत्र चंद्रदीप ने यह उपलब्धि कई संघर्षों के बावजूद हासिल की है। चंद्रदीप का जीवन चुनौतियों से भरा रहा। बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके कारण परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर हो गई थी। उनकी मां ने अपने पांचों बेटों के साथ मजदूरी करके चंद्रदीप की पढ़ाई जारी रखने में मदद की। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर
परिवार को कई बार दो वक्त की रोटी का इंतजाम करने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद, उनकी मां का सपना था कि चंद्रदीप पढ़-लिखकर कुछ बड़ा बने। मां के अथक संघर्ष को देखते हुए चंद्रदीप ने भी अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत की। सीमित संसाधनों और अनेक परेशानियों के बावजूद चंद्रदीप ने दिन-रात पढ़ाई की। उन्होंने बड़हिया प्रखंड के मुद्रिका प्रसाद सिंह +2 उच्च विद्यालय, सदायबीघा से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी और यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *