Bihar Police Vacancy 2025: बिहार में जेल वार्डर, कांस्टेबल के पदों में हुआ इजाफा, जान लें चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल्स

Bihar Police Vacancy 2025: बिहार में जेल वार्डर, कांस्टेबल के पदों में हुआ इजाफा, जान लें चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल्स

Bihar Police Vacancy 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी CSBC ने मद्य निषेध सिपाही और जेल वार्डर (कक्षपाल) भर्ती में पदों की संख्या बढ़ा दी है। नए अपडेट के बाद कुल रिक्तियां अब लगभग 4,236 हो गई हैं।

CSBC Bihar Recruitment: इन पदों पर बढ़ी रिक्तियां?

मद्य निषेध सिपाही
मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में पहले 1,685 पद तय किए गए थे। अब 12 नए पद जोड़ दिए गए हैं। इस तरह कुल संख्या 1,697 हो गई है। इन पदों का वेतनमान लेवल-3 है। खास बात यह है कि 1,697 पदों में से 554 सीटें बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

कक्षपाल(जेल वार्डर)
कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय के अंतर्गत आने वाले कक्षपाल पदों में भी इजाफा हुआ है। पहले से घोषित रिक्तियों में 14 नए पद (अनुसूचित जाति श्रेणी) जोड़े गए हैं। अब कुल पदों की संख्या 2,431 हो गई है। इनका वेतनमान भी लेवल-3 है। इस भर्ती में सीधी नियुक्ति के साथ गृह रक्षक और भूतपूर्व सैनिकों के लिए भी अलग कोटा तय किया गया है।

चलंत दस्ता सिपाही
इस पद की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कुल 108 पद पहले की तरह ही रहेंगे। इनका वेतनमान लेवल-2 है।

Bihar Police Vacancy 2025: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

तीनों पदों के लिए चयन प्रक्रिया लगभग समान है। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा पास करेंगे, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट केवल फिजिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। इंटरव्यू का प्रावधान नहीं रखा गया है। दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

CSBC: लिखित परीक्षा का पैटर्न

लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और स्तर 10वीं कक्षा का रहेगा। परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। कुल 100 MCQ प्रश्न पूछे जाएंगे और हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा। हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र), विज्ञान (भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान) और सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाओं से सवाल पूछे जाएंगे। अगर कोई अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक लाता है, तो उसे फिजिकल टेस्ट के लिए अयोग्य माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *