1799 पदों के लिए बिहार पुलिस SI भर्ती परीक्षा:एग्जाम सेंटर्स पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 10 बजे शुरू होगी पहली पाली

1799 पदों के लिए बिहार पुलिस SI भर्ती परीक्षा:एग्जाम सेंटर्स पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 10 बजे शुरू होगी पहली पाली

बिहार पुलिस एसआई भर्ती परिखा के लिए सेंटर्स पर एंट्री शुरू है। 3 लेयर्स में जांच कर कैंडिडेट्स को अंदर एंट्री दी जा रही है। पहली पाली के लिए 9.30 बजे एंट्री बंद कर दी जाएगी। आज परीक्षा का आयोजन राज्य में बनाये गए 498 केंद्रों पर किया जा रहा है। यह परीक्षा राज्य के सभी 38 जिलों में बनाए गए कुल 498 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार पुलिस में लंबे समय से खाली पड़े सब-इंस्पेक्टर के पदों को भरा जाएगा। आयोग के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड पर अंकित समय के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय के बाद गेट बंद कर दिए जाएंगे और किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। इससे पहले 18 जनवरी को आयोजित परीक्षा में करीब 70 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई थी। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त रखने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट सत्यापन, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई थी। चूंकि अभ्यर्थियों की संख्या 10 लाख से अधिक है, इसलिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा दो दिनों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय पहली शिफ्ट की रिपोर्टिंग सुबह 8:30 बजे होगी और परीक्षा 10:00 बजे से 12:00 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट की रिपोर्टिंग दोपहर 1:00 बजे होगी और परीक्षा 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देश आयोग ने परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र- आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी-लाना अनिवार्य बताया है। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा केंद्र में पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। OMR शीट पर सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि किसी भी गलती की स्थिति में उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम BPSSC ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। उड़न दस्ते लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिहार पुलिस एसआई भर्ती परिखा के लिए सेंटर्स पर एंट्री शुरू है। 3 लेयर्स में जांच कर कैंडिडेट्स को अंदर एंट्री दी जा रही है। पहली पाली के लिए 9.30 बजे एंट्री बंद कर दी जाएगी। आज परीक्षा का आयोजन राज्य में बनाये गए 498 केंद्रों पर किया जा रहा है। यह परीक्षा राज्य के सभी 38 जिलों में बनाए गए कुल 498 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार पुलिस में लंबे समय से खाली पड़े सब-इंस्पेक्टर के पदों को भरा जाएगा। आयोग के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड पर अंकित समय के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय के बाद गेट बंद कर दिए जाएंगे और किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। इससे पहले 18 जनवरी को आयोजित परीक्षा में करीब 70 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई थी। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त रखने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट सत्यापन, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई थी। चूंकि अभ्यर्थियों की संख्या 10 लाख से अधिक है, इसलिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा दो दिनों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय पहली शिफ्ट की रिपोर्टिंग सुबह 8:30 बजे होगी और परीक्षा 10:00 बजे से 12:00 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट की रिपोर्टिंग दोपहर 1:00 बजे होगी और परीक्षा 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देश आयोग ने परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र- आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी-लाना अनिवार्य बताया है। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा केंद्र में पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। OMR शीट पर सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि किसी भी गलती की स्थिति में उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम BPSSC ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। उड़न दस्ते लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *