पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में चल रहे बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। महाराष्ट्र के महेंद्रकर इंद्रजीत को विजेता का खिताब मिला। वहीं, रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव उपविजेता बने और हरियाणा के पृथ्वी शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और नगद इनामी राशि से पुरस्कृत किया। पीटर क्रियाकोव ने महज तेरह चालों में बाजी ड्रा कर ली थी आज खेले गए अंतिम चक्र में बोर्ड नम्बर एक पर रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव ने शुरुआती भूल के मद्देनजर महज तेरह चालों में बाजी ड्रा कर ली। वहीं, दो नम्बर बोर्ड पर महाराष्ट्र के महेंद्रकर इंद्रजीत ने बंगाल परमब्रत सरकार को पराजित कर शीर्ष पर आ गए। मुकाबला तब और भी रोचक हो गया जब हरियाणा के पृथ्वी शर्मा ने नेपाल चैंपियन रूपेश जायसवाल को पराजित कर शीर्ष स्कोर ग्रुप में स्थान बना लिया। इस तरह आठ अंकों के साथ पीटर, महिंद्रकर और पृथ्वी तीनों संयुक्त रूप से शीर्ष पर आ गए। टाई ब्रेक अंकों के आधार पर हुए निर्णय में आधे अंक के अंतर से इंद्रजीत महिंद्राकार को विजेता, ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव को उपविजेता तथा पृथ्वी शर्मा को द्वितीय उपविजेता का खिताब मिला। बिहार में खेल ने आंदोलन का रूप लिया खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री ने शतरंज को बौद्धिक विकास के लिए अति आवश्यक माना। साथ ही उन्होंने शतरंज को प्राथमिक शिक्षा में सम्मिलित करने की बात कही। उन्होंने इस बारे में आगे योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वित करने की बात कही। वहीं, खेल मंत्री ने 2036 में देश में आयोजित हो रहे ओलिंपिक खेलों के मद्देनजर बिहार की अधिकतम भागीदारी की बात कही। खेल को आंदोलन का रूप देते हुए राज्य से अधिकाधिक खिलाड़ियों की सहभागिता के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने पर जोर दिया। पुरस्कार विजेताओं की सूची- मुख्य पुरस्कार 1. महिन्द्राकर इन्द्रजीत – महाराष्ट्र – ₹1,00,000 + ट्रॉफी 2. किरीयाकोव पेत्र – रूस – ₹60,000 + ट्रॉफी 3. पृथ्वी शर्मा – हरियाणा – ₹40,000 + ट्रॉफी 4. चटर्जी के. के. – पश्चिम बंगाल – ₹30,000 5. अलेख्या मुखोपाध्याय – पश्चिम बंगाल – ₹25,000 6. सुन्दरम कुमार – नई दिल्ली – ₹22,000 7. अंकित दास – प. बंगाल – ₹20,000 8. किशन कुमार – बिहार – ₹18,000 9. विवेक शर्मा – बिहार – ₹16,000 10. समीर चौधरी – दिल्ली – ₹14,000 सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ खिलाड़ी (S60)- पी.के. सिंह– बिहार – ₹10,000 + ट्रॉफी सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी मरियम फातिमा – बिहार – ₹20,000 + ट्रॉफी 1800 रेटिंग वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- शिवमोहन द्विवेदी – उत्तर प्रदेश – ₹25,000 + ट्रॉफी 1600 रेटिंग वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- राइमा भट्टाचार्जी – पश्चिम बंगाल – ₹25,000 + ट्रॉफी सर्वश्रेष्ठ अनरेटेड खिलाड़ी- अभिषेक राज – बिहार – ₹25,000 + ट्रॉफी सर्वश्रेष्ठ बिहार खिलाड़ी- कुमार गौरव – बिहार – ₹20,000 + ट्रॉफी अंडर-15 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 1. नवनील चट्टी – पश्चिम बंगाल – ₹5,000 + ट्रॉफी 2. वेदांत राजेश – झारखंड – ₹3,000 + ट्रॉफी 3. प्रखर चौरसिया – बिहार – ₹2,000 + ट्रॉफी अंडर-13 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 1. शिवाय सिंह – उत्तर प्रदेश – ₹5,000 + ट्रॉफी 2. देबाग्निक मोडक – पश्चिम बंगाल – ₹3,000 + ट्रॉफी 3. अर्योजीत भौमिक – पश्चिम बंगाल – ₹2,000 + ट्रॉफी अंडर-11 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 1. देवांश केशरी – बिहार – ₹5,000 + ट्रॉफी 2. आदविक कुमार – बिहार – ₹3,000 + ट्रॉफी 3. मानस – बिहार – ₹2,000 + ट्रॉफी अंडर-09 (U09) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 1. आर्यन कुमार – बिहार – ₹5,000 + ट्रॉफी 2. श्रेष्ठ कियान – बिहार – ₹3,000 + ट्रॉफी 3. मनोमय मंडल – पश्चिम बंगाल – ₹2,000 + ट्रॉफी पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में चल रहे बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। महाराष्ट्र के महेंद्रकर इंद्रजीत को विजेता का खिताब मिला। वहीं, रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव उपविजेता बने और हरियाणा के पृथ्वी शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और नगद इनामी राशि से पुरस्कृत किया। पीटर क्रियाकोव ने महज तेरह चालों में बाजी ड्रा कर ली थी आज खेले गए अंतिम चक्र में बोर्ड नम्बर एक पर रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव ने शुरुआती भूल के मद्देनजर महज तेरह चालों में बाजी ड्रा कर ली। वहीं, दो नम्बर बोर्ड पर महाराष्ट्र के महेंद्रकर इंद्रजीत ने बंगाल परमब्रत सरकार को पराजित कर शीर्ष पर आ गए। मुकाबला तब और भी रोचक हो गया जब हरियाणा के पृथ्वी शर्मा ने नेपाल चैंपियन रूपेश जायसवाल को पराजित कर शीर्ष स्कोर ग्रुप में स्थान बना लिया। इस तरह आठ अंकों के साथ पीटर, महिंद्रकर और पृथ्वी तीनों संयुक्त रूप से शीर्ष पर आ गए। टाई ब्रेक अंकों के आधार पर हुए निर्णय में आधे अंक के अंतर से इंद्रजीत महिंद्राकार को विजेता, ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव को उपविजेता तथा पृथ्वी शर्मा को द्वितीय उपविजेता का खिताब मिला। बिहार में खेल ने आंदोलन का रूप लिया खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री ने शतरंज को बौद्धिक विकास के लिए अति आवश्यक माना। साथ ही उन्होंने शतरंज को प्राथमिक शिक्षा में सम्मिलित करने की बात कही। उन्होंने इस बारे में आगे योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वित करने की बात कही। वहीं, खेल मंत्री ने 2036 में देश में आयोजित हो रहे ओलिंपिक खेलों के मद्देनजर बिहार की अधिकतम भागीदारी की बात कही। खेल को आंदोलन का रूप देते हुए राज्य से अधिकाधिक खिलाड़ियों की सहभागिता के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने पर जोर दिया। पुरस्कार विजेताओं की सूची- मुख्य पुरस्कार 1. महिन्द्राकर इन्द्रजीत – महाराष्ट्र – ₹1,00,000 + ट्रॉफी 2. किरीयाकोव पेत्र – रूस – ₹60,000 + ट्रॉफी 3. पृथ्वी शर्मा – हरियाणा – ₹40,000 + ट्रॉफी 4. चटर्जी के. के. – पश्चिम बंगाल – ₹30,000 5. अलेख्या मुखोपाध्याय – पश्चिम बंगाल – ₹25,000 6. सुन्दरम कुमार – नई दिल्ली – ₹22,000 7. अंकित दास – प. बंगाल – ₹20,000 8. किशन कुमार – बिहार – ₹18,000 9. विवेक शर्मा – बिहार – ₹16,000 10. समीर चौधरी – दिल्ली – ₹14,000 सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ खिलाड़ी (S60)- पी.के. सिंह– बिहार – ₹10,000 + ट्रॉफी सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी मरियम फातिमा – बिहार – ₹20,000 + ट्रॉफी 1800 रेटिंग वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- शिवमोहन द्विवेदी – उत्तर प्रदेश – ₹25,000 + ट्रॉफी 1600 रेटिंग वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- राइमा भट्टाचार्जी – पश्चिम बंगाल – ₹25,000 + ट्रॉफी सर्वश्रेष्ठ अनरेटेड खिलाड़ी- अभिषेक राज – बिहार – ₹25,000 + ट्रॉफी सर्वश्रेष्ठ बिहार खिलाड़ी- कुमार गौरव – बिहार – ₹20,000 + ट्रॉफी अंडर-15 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 1. नवनील चट्टी – पश्चिम बंगाल – ₹5,000 + ट्रॉफी 2. वेदांत राजेश – झारखंड – ₹3,000 + ट्रॉफी 3. प्रखर चौरसिया – बिहार – ₹2,000 + ट्रॉफी अंडर-13 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 1. शिवाय सिंह – उत्तर प्रदेश – ₹5,000 + ट्रॉफी 2. देबाग्निक मोडक – पश्चिम बंगाल – ₹3,000 + ट्रॉफी 3. अर्योजीत भौमिक – पश्चिम बंगाल – ₹2,000 + ट्रॉफी अंडर-11 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 1. देवांश केशरी – बिहार – ₹5,000 + ट्रॉफी 2. आदविक कुमार – बिहार – ₹3,000 + ट्रॉफी 3. मानस – बिहार – ₹2,000 + ट्रॉफी अंडर-09 (U09) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 1. आर्यन कुमार – बिहार – ₹5,000 + ट्रॉफी 2. श्रेष्ठ कियान – बिहार – ₹3,000 + ट्रॉफी 3. मनोमय मंडल – पश्चिम बंगाल – ₹2,000 + ट्रॉफी


