बिहार को 16 मार्च बाद नया मुख्यमंत्री मिल सकता:संजय सरावगी बोले- निशांत का राजनीति में आना सकारात्मक, विमेंस डे पर महिलाओं को किया सम्मानित

बिहार को 16 मार्च बाद नया मुख्यमंत्री मिल सकता:संजय सरावगी बोले- निशांत का राजनीति में आना सकारात्मक, विमेंस डे पर महिलाओं को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं की मौजूदगी रहीं। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, मंत्री रमा निषाद और पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी मौजूद रहीं। नेताओं ने समाज और देश के विकास में महिलाओं की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। महिलाओं की भूमिका पर नेताओं ने रखी बात कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सरकार भी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिससे महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत हो सकें। कार्यक्रम के दौरान बिहार की राजनीति से जुड़ा एक बड़ा सवाल भी सामने आया। मीडिया ने जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने और जनता दल (यूनाइटेड) में संभावित एंट्री को लेकर सवाल किया, तो भाजपा नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। निशांत कुमार की एंट्री स्वागत योग्य भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं तो यह स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी युवा का राजनीति में आना सकारात्मक है। साथ ही उन्होंने इशारों-इशारों में यह भी कहा कि 16 मार्च के बाद बिहार में नए चेहरे के साथ मुख्यमंत्री देखने को मिल सकते हैं। विजय सिन्हा ने भी किया स्वागत वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी निशांत कुमार को पढ़ा-लिखा और युवा सोच वाला बताते हुए कहा कि अगर वह राजनीति में आते हैं तो उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से राजनीति और मजबूत होती है। परिवारवाद के सवाल पर सीधे जवाब से बचते दिखे नेता हालांकि जब मीडिया ने भाजपा नेताओं से परिवारवाद को लेकर सवाल पूछा तो नेता इस मुद्दे पर सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए। उन्होंने सामान्य प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को राजनीति में आने का अधिकार है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं की मौजूदगी रहीं। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, मंत्री रमा निषाद और पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी मौजूद रहीं। नेताओं ने समाज और देश के विकास में महिलाओं की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। महिलाओं की भूमिका पर नेताओं ने रखी बात कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सरकार भी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिससे महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत हो सकें। कार्यक्रम के दौरान बिहार की राजनीति से जुड़ा एक बड़ा सवाल भी सामने आया। मीडिया ने जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने और जनता दल (यूनाइटेड) में संभावित एंट्री को लेकर सवाल किया, तो भाजपा नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। निशांत कुमार की एंट्री स्वागत योग्य भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं तो यह स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी युवा का राजनीति में आना सकारात्मक है। साथ ही उन्होंने इशारों-इशारों में यह भी कहा कि 16 मार्च के बाद बिहार में नए चेहरे के साथ मुख्यमंत्री देखने को मिल सकते हैं। विजय सिन्हा ने भी किया स्वागत वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी निशांत कुमार को पढ़ा-लिखा और युवा सोच वाला बताते हुए कहा कि अगर वह राजनीति में आते हैं तो उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से राजनीति और मजबूत होती है। परिवारवाद के सवाल पर सीधे जवाब से बचते दिखे नेता हालांकि जब मीडिया ने भाजपा नेताओं से परिवारवाद को लेकर सवाल पूछा तो नेता इस मुद्दे पर सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए। उन्होंने सामान्य प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को राजनीति में आने का अधिकार है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *