आज आएगा बिहार मैट्रिक का रिजल्ट:15 लाख स्टूडेंट्स ने दिया एग्जाम; मैसेज और इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट

आज आएगा बिहार मैट्रिक का रिजल्ट:15 लाख स्टूडेंट्स ने दिया एग्जाम; मैसेज और इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज रविवार को मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। दोपहर 1:15 बजे परिणाम जारी किया जाएगा। बोर्ड ऑफिस में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार रिजल्ट का ऐलान करेंगे। इस मौके पर बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे। इस साल करीब 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनके रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। मैट्रिक की एग्जाम 17 फरवरी से 26 फरवरी के बीच 1762 परीक्षा सेंटर्स पर हुई थी। स्टूडेंट इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन इन वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे। SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट जिन छात्रों के पास इंटरनेट या स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेजिंग ऐप में जाकर टाइप करें– BIHAR10 ROLLNUMBER (उदाहरण: BIHAR10 123456)। इसे 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ ही समय में स्कोरकार्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा। बिहार में फिर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी बिहार बोर्ड पिछले 7 सालों से देश में सबसे पहले इंटर और मैट्रिक का परिणाम जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है। इस बार बोर्ड 8वीं बार यह रिकॉर्ड दोहराने की तैयारी में है। पिछले साल का रिजल्ट साल 2025 में बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च को जारी किया गया था। उस साल कुल 82.11 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। टॉपर्स की सूची में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 489 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया था। लड़कों का पास प्रतिशत 83.67% रहा था, जबकि लड़कियों का 80.67% रहा था। रिजल्ट से पहले टॉपर्स का वेरिफिकेशन हुआ रिजल्ट जारी होने से पहले बोर्ड ने टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया। इसके लिए छात्रों को बोर्ड ऑफिस बुलाया गया। यहां विषय से जुड़े सवाल पूछे गए। साथ ही उनकी लिखावट का उत्तर पुस्तिका से मिलान और अंकों की जांच की गई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज रविवार को मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। दोपहर 1:15 बजे परिणाम जारी किया जाएगा। बोर्ड ऑफिस में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार रिजल्ट का ऐलान करेंगे। इस मौके पर बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे। इस साल करीब 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनके रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। मैट्रिक की एग्जाम 17 फरवरी से 26 फरवरी के बीच 1762 परीक्षा सेंटर्स पर हुई थी। स्टूडेंट इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन इन वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे। SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट जिन छात्रों के पास इंटरनेट या स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेजिंग ऐप में जाकर टाइप करें– BIHAR10 ROLLNUMBER (उदाहरण: BIHAR10 123456)। इसे 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ ही समय में स्कोरकार्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा। बिहार में फिर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी बिहार बोर्ड पिछले 7 सालों से देश में सबसे पहले इंटर और मैट्रिक का परिणाम जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है। इस बार बोर्ड 8वीं बार यह रिकॉर्ड दोहराने की तैयारी में है। पिछले साल का रिजल्ट साल 2025 में बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च को जारी किया गया था। उस साल कुल 82.11 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। टॉपर्स की सूची में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 489 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया था। लड़कों का पास प्रतिशत 83.67% रहा था, जबकि लड़कियों का 80.67% रहा था। रिजल्ट से पहले टॉपर्स का वेरिफिकेशन हुआ रिजल्ट जारी होने से पहले बोर्ड ने टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया। इसके लिए छात्रों को बोर्ड ऑफिस बुलाया गया। यहां विषय से जुड़े सवाल पूछे गए। साथ ही उनकी लिखावट का उत्तर पुस्तिका से मिलान और अंकों की जांच की गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *