जहानाबाद में ‘बिहार की आवाज’ टैलेंट हंट शुरू:कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने किया उद्घाटन, जनता के लिए काम करने वालों का होगा चयन

जहानाबाद में ‘बिहार की आवाज’ टैलेंट हंट शुरू:कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने किया उद्घाटन, जनता के लिए काम करने वालों का होगा चयन

जहानाबाद में ‘नेशनल टैलेंट हंट-बिहार की आवाज’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जहानाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इस्तियाक आजम ने जिला कांग्रेस मुख्यालय में इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। इस्तियाक आजम ने बताया कि यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया विभाग की एक अभिनव पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी की संचार क्षमता को मजबूत करना और जमीनी स्तर से प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करना है। उन्होंने कहा कि बिहार प्रजातांत्रिक मूल्यों की समृद्ध भूमि रही है, जहां लोकतांत्रिक आस्था का बीज गहराई से बोया गया है। आज यह बीज एक वटवृक्ष का रूप ले चुका है, जिसके संरक्षण में राहुल गांधी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय और लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए कार्य किया जा रहा है। जनता के लिए काम करने वालों का होगा चयन इस पहल के तहत ऐसे लोगों का चयन किया जाएगा, जो जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जनता के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठा सकें। इस टैलेंट हंट के माध्यम से तीन प्रमुख क्षेत्रों में प्रतिभाओं की खोज की जा रही है: मीडिया प्रवक्ता एवं पैनलिस्ट, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर। मीडिया प्रवक्ता एवं पैनलिस्ट टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक मंचों पर पार्टी का पक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे। रिसर्च कोऑर्डिनेटर तथ्य एवं शोध आधारित सामग्री तैयार कर नीतिगत विश्लेषण में सहयोग करेंगे। पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर सोशल मीडिया, व्हाट्सएप नेटवर्क, स्थानीय मीडिया और जमीनी स्तर पर पार्टी का संदेश आम जनता तक पहुंचाएंगे। सभी को किए जाएंगे समान अवसर प्रदान इस्तियाक आजम ने जोर देकर कहा कि यह नेशनल टैलेंट हंट पूरी तरह पारदर्शी और समावेशी प्रक्रिया के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसमें समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों के लोगों को समान अवसर प्रदान किए जाएंगे। यह कार्यक्रम पार्टी के भविष्य के संप्रेषकों, शोधकर्ताओं और जनसंपर्क नेतृत्व को विकसित करने की दिशा में एक दीर्घकालिक क्षमता निर्माण पहल है। जहानाबाद में ‘नेशनल टैलेंट हंट-बिहार की आवाज’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जहानाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इस्तियाक आजम ने जिला कांग्रेस मुख्यालय में इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। इस्तियाक आजम ने बताया कि यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया विभाग की एक अभिनव पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी की संचार क्षमता को मजबूत करना और जमीनी स्तर से प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करना है। उन्होंने कहा कि बिहार प्रजातांत्रिक मूल्यों की समृद्ध भूमि रही है, जहां लोकतांत्रिक आस्था का बीज गहराई से बोया गया है। आज यह बीज एक वटवृक्ष का रूप ले चुका है, जिसके संरक्षण में राहुल गांधी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय और लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए कार्य किया जा रहा है। जनता के लिए काम करने वालों का होगा चयन इस पहल के तहत ऐसे लोगों का चयन किया जाएगा, जो जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जनता के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठा सकें। इस टैलेंट हंट के माध्यम से तीन प्रमुख क्षेत्रों में प्रतिभाओं की खोज की जा रही है: मीडिया प्रवक्ता एवं पैनलिस्ट, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर। मीडिया प्रवक्ता एवं पैनलिस्ट टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक मंचों पर पार्टी का पक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे। रिसर्च कोऑर्डिनेटर तथ्य एवं शोध आधारित सामग्री तैयार कर नीतिगत विश्लेषण में सहयोग करेंगे। पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर सोशल मीडिया, व्हाट्सएप नेटवर्क, स्थानीय मीडिया और जमीनी स्तर पर पार्टी का संदेश आम जनता तक पहुंचाएंगे। सभी को किए जाएंगे समान अवसर प्रदान इस्तियाक आजम ने जोर देकर कहा कि यह नेशनल टैलेंट हंट पूरी तरह पारदर्शी और समावेशी प्रक्रिया के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसमें समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों के लोगों को समान अवसर प्रदान किए जाएंगे। यह कार्यक्रम पार्टी के भविष्य के संप्रेषकों, शोधकर्ताओं और जनसंपर्क नेतृत्व को विकसित करने की दिशा में एक दीर्घकालिक क्षमता निर्माण पहल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *