आज आएगा बिहार इंटर का रिजल्ट,13 लाख छात्र हुए शामिल:पिछले साल 86% रहा था रिजल्ट; जानिए कैसे देख सकते हैं परिणाम

आज आएगा बिहार इंटर का रिजल्ट,13 लाख छात्र हुए शामिल:पिछले साल 86% रहा था रिजल्ट; जानिए कैसे देख सकते हैं परिणाम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज सोमवार को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने जा रही है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर 1:30 बजे बिहार बोर्ड ऑफिस में परिणाम घोषित करेंगे। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे। इस साल करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच ली गई थी। रिजल्ट को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। 2025 में 86 फीसदी से ज्यादा छात्र सफल रहे थे। तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया था। इन वेबसाइटों पर देख सकते हैं रिजल्ट SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट इंटरनेट धीमा होने की स्थिति में स्टूडेंट मैसेज के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल से BIHAR 12 लिखकर अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 56263 पर SMS भेजना होगा। कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा। मोबाइल पर मैसेज टाइप करें- BIHAR12<स्पेस>रोल या रजिस्ट्रेशन नंबर। इसके बाद इसे 56263 पर SMS कर दे। कुछ देर बाद ही SMS के जरिए आपको रिजल्ट मिल जाएगा। 8वीं बार सबसे पहले रिजल्ट जारी करेगा बिहार बिहार बोर्ड पिछले 7 वर्षों से देश में सबसे पहले इंटर और मैट्रिक का परिणाम जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है। इस बार बोर्ड 8वीं बार यह रिकॉर्ड दोहराने की तैयारी में है। साल 2025 में साइंस में पश्चिमी चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8 प्रतिशत) के साथ टॉप किया था। आर्ट्स में वैशाली की अंकिता कुमारी और बक्सर के शाकिब शाह ने 473-473 अंक (94.6 प्रतिशत) हासिल किए थे। कॉमर्स वर्ग में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक (95.1 प्रतिशत) लाकर पहला स्थान पाया था। रिजल्ट से पहले टॉपर का होता है इंटरव्यू परिणाम जारी होने से पहले बोर्ड टॉपर छात्रों का इटरव्यू और जांच करता है। इसमें छात्रों को बोर्ड कार्यालय बुलाया जाता है, जहां विषय से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। साथ ही उनकी लिखावट का उत्तर पुस्तिका से मिलान और अंकों की जांच की जाती है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज सोमवार को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने जा रही है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर 1:30 बजे बिहार बोर्ड ऑफिस में परिणाम घोषित करेंगे। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे। इस साल करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच ली गई थी। रिजल्ट को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। 2025 में 86 फीसदी से ज्यादा छात्र सफल रहे थे। तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया था। इन वेबसाइटों पर देख सकते हैं रिजल्ट SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट इंटरनेट धीमा होने की स्थिति में स्टूडेंट मैसेज के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल से BIHAR 12 लिखकर अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 56263 पर SMS भेजना होगा। कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा। मोबाइल पर मैसेज टाइप करें- BIHAR12<स्पेस>रोल या रजिस्ट्रेशन नंबर। इसके बाद इसे 56263 पर SMS कर दे। कुछ देर बाद ही SMS के जरिए आपको रिजल्ट मिल जाएगा। 8वीं बार सबसे पहले रिजल्ट जारी करेगा बिहार बिहार बोर्ड पिछले 7 वर्षों से देश में सबसे पहले इंटर और मैट्रिक का परिणाम जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है। इस बार बोर्ड 8वीं बार यह रिकॉर्ड दोहराने की तैयारी में है। साल 2025 में साइंस में पश्चिमी चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8 प्रतिशत) के साथ टॉप किया था। आर्ट्स में वैशाली की अंकिता कुमारी और बक्सर के शाकिब शाह ने 473-473 अंक (94.6 प्रतिशत) हासिल किए थे। कॉमर्स वर्ग में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक (95.1 प्रतिशत) लाकर पहला स्थान पाया था। रिजल्ट से पहले टॉपर का होता है इंटरव्यू परिणाम जारी होने से पहले बोर्ड टॉपर छात्रों का इटरव्यू और जांच करता है। इसमें छात्रों को बोर्ड कार्यालय बुलाया जाता है, जहां विषय से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। साथ ही उनकी लिखावट का उत्तर पुस्तिका से मिलान और अंकों की जांच की जाती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *