Bihar Home Guard Vacancy 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।मीडिया रिपोर्ट के नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही राज्य सरकार ने गृहरक्षक यानी होमगार्ड के 13,500 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। गृह विभाग जल्द ही इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। माना जा रहा है कि इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन भी जारी की जाएगी। यह भर्ती पूरी तरह जिला आधारित होगी। यानी अभ्यर्थी उसी जिले से आवेदन कर पाएंगे, जहां वे स्थायी निवासी हैं। एक से अधिक जिलों से फॉर्म भरने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। चयन की जिम्मेदारी भी जिला प्रशासन के पास रहेगी।
Bihar Home Guard Vacancy 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
- आयु सीमा: न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।
- शैक्षणिक योग्यता: कम से कम 12वीं पास होना जरूरी।
- निवास प्रमाण: संबंधित जिले का स्थायी निवासी होना अनिवार्य।
- डाक्यूमेंट्स : आवेदन के समय शैक्षणिक प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और जाति प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा।
Bihar Home Guard Salary: सैलरी और चयन प्रक्रिया
होमगार्ड जवानों के लिए एक और अच्छी खबर है। उनका दैनिक कर्तव्य भत्ता अब 774 रुपये से बढ़ाकर 1121 रुपये प्रति दिन कर दिया गया है। इससे उनकी आमदनी में सीधा फायदा होगा और सेवा के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा।
कैसे होगा चयन?
चयन प्रक्रिया जिला स्तर पर गठित समिति की निगरानी में होगी। जिलाधिकारी (DM) की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी इस प्रक्रिया को पूरा करेगी।
सबसे पहले अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन और डाक्यूमेंट्स की जांच होगी।
इसके बाद दौड़ कराई जाएगी।
दौड़ में सफल उम्मीदवारों की ऊंचाई और सीने का माप लिया जाएगा।
पूरी चयन प्रक्रिया 15 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा पर आधारित होगी। इन्हीं अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
Bihar Home Guard Bharti: आरक्षण का पूरा लाभ
राज्य सरकार की मौजूदा आरक्षण व्यवस्था इस भर्ती में लागू रहेगी। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग की महिलाएं, थर्ड जेंडर और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को नियमानुसार आरक्षण मिलेगा।


