बिहार के राज्यपाल तख्त श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे:लेफ्टिनेंट जनरल हसनैन ने गुरु दरबार में टेका मत्था, गुरबाणी कीर्तन का श्रवण किया

बिहार के राज्यपाल तख्त श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे:लेफ्टिनेंट जनरल हसनैन ने गुरु दरबार में टेका मत्था, गुरबाणी कीर्तन का श्रवण किया

बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन रविवार को तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब पहुंचे। उन्होंने वहां श्रद्धापूर्वक मत्था टेका। तख्त साहिब के जत्थेदार ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर तख्त साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह और उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने भी राज्यपाल को कृपाण और स्मृति चिन्ह भेंट किए। राज्यपाल हसनैन ने दरबार साहिब में गुरबाणी कीर्तन का श्रवण किया। तख्त साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि राज्यपाल का सहयोग संगत की सुविधाओं को बेहतर बनाने में निरंतर मिलता रहेगा। एमआरआई सेंटर के निर्माण की दी जानकारी उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कमेटी की मांगों को राज्यपाल सकारात्मक रूप से पूरा करने का प्रयास करेंगे। सोही ने यह भी जानकारी दी कि पूर्व राज्यपाल द्वारा तख्त साहिब परिसर में एमआरआई सेंटर के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराई गई थी और उसका शिलान्यास भी किया गया था। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए राज्यपाल के सहयोग से यह परियोजना शीघ्र पूरी होगी, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। राज्यपाल के इस दौरे से तख्त साहिब के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन रविवार को तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब पहुंचे। उन्होंने वहां श्रद्धापूर्वक मत्था टेका। तख्त साहिब के जत्थेदार ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर तख्त साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह और उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने भी राज्यपाल को कृपाण और स्मृति चिन्ह भेंट किए। राज्यपाल हसनैन ने दरबार साहिब में गुरबाणी कीर्तन का श्रवण किया। तख्त साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि राज्यपाल का सहयोग संगत की सुविधाओं को बेहतर बनाने में निरंतर मिलता रहेगा। एमआरआई सेंटर के निर्माण की दी जानकारी उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कमेटी की मांगों को राज्यपाल सकारात्मक रूप से पूरा करने का प्रयास करेंगे। सोही ने यह भी जानकारी दी कि पूर्व राज्यपाल द्वारा तख्त साहिब परिसर में एमआरआई सेंटर के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराई गई थी और उसका शिलान्यास भी किया गया था। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए राज्यपाल के सहयोग से यह परियोजना शीघ्र पूरी होगी, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। राज्यपाल के इस दौरे से तख्त साहिब के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *