अयोध्या पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार:रामलला का करेंगे दर्शन, बोले -प्रभु श्रीराम की पावन धरती को प्रणाम कर आशीर्वाद लेना सौभाग्य

अयोध्या पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार:रामलला का करेंगे दर्शन, बोले -प्रभु श्रीराम की पावन धरती को प्रणाम कर आशीर्वाद लेना सौभाग्य

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग के मंत्री और जनता दल (यू) के वरिष्ठ और उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्रवण कुमार जनवरी में यूपी दौरे है। रविवार को अयोध्या पहुंचे हैं। सोमवार को राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। नेता श्रवण कुमार ने कहा कि प्रभु श्रीराम की पावन धरती को प्रणाम कर आशीर्वाद लेना सौभाग्य की बात है। रामलला की भूमि से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है और यहीं से सदस्यता अभियान को और तेज करने का संकल्प लिया गया है। श्रवण कुमार ने बताया कि जनता दल (यू) द्वारा उत्तर प्रदेश में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और पार्टी के ढांचे को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि योग संगठन, सदस्यता अभियान समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन चल रहा है और बैठक के बाद इन मुद्दों पर और विस्तार से जानकारी दी जाएगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव की बात चुनाव के समय होगी, फिलहाल पार्टी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय है। जनता दल (यू) बिहार में सत्ता में है, झारखंड में पार्टी के विधायक हैं और अन्य राज्यों में भी संगठन को दोबारा मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। श्रवण कुमार ने कहा कि रामलला की धरती से संगठन विस्तार का संदेश पूरे उत्तर प्रदेश में जाएगा। पार्टी का लक्ष्य है कि सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सदस्यता अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाया जाए और जनता दल (यू) को प्रदेश में मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित किया जाए। कल करेंगे रामलाल का दर्शन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्रवण कुमार रविवार को सुबह 6 बजे पटना जंक्शन से वंदे भारत एक्सप्रेस से दोपहर 12:10 बजे अयोध्या जंक्शन पहुंचे। इसके बाद सड़क मार्ग से जिला अतिथि गृह (सर्किट हाउस) पहुंचे। 12 जनवरी सोमवार को सुबह 9 बजे मंत्री श्रवण कुमार राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला का विधिवत दर्शन-पूजन करेंगे। दर्शन के उपरांत वह पुनः स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे इसके बाद 5:15 बजे अयोध्या जंक्शन पहुंचकर 5:20 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस से पटना के लिए रवाना होंगे। रात 11:51 बजे पटना जंक्शन पहुंचने का कार्यक्रम है। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग के मंत्री और जनता दल (यू) के वरिष्ठ और उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्रवण कुमार जनवरी में यूपी दौरे है। रविवार को अयोध्या पहुंचे हैं। सोमवार को राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। नेता श्रवण कुमार ने कहा कि प्रभु श्रीराम की पावन धरती को प्रणाम कर आशीर्वाद लेना सौभाग्य की बात है। रामलला की भूमि से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है और यहीं से सदस्यता अभियान को और तेज करने का संकल्प लिया गया है। श्रवण कुमार ने बताया कि जनता दल (यू) द्वारा उत्तर प्रदेश में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और पार्टी के ढांचे को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि योग संगठन, सदस्यता अभियान समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन चल रहा है और बैठक के बाद इन मुद्दों पर और विस्तार से जानकारी दी जाएगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव की बात चुनाव के समय होगी, फिलहाल पार्टी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय है। जनता दल (यू) बिहार में सत्ता में है, झारखंड में पार्टी के विधायक हैं और अन्य राज्यों में भी संगठन को दोबारा मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। श्रवण कुमार ने कहा कि रामलला की धरती से संगठन विस्तार का संदेश पूरे उत्तर प्रदेश में जाएगा। पार्टी का लक्ष्य है कि सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सदस्यता अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाया जाए और जनता दल (यू) को प्रदेश में मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित किया जाए। कल करेंगे रामलाल का दर्शन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्रवण कुमार रविवार को सुबह 6 बजे पटना जंक्शन से वंदे भारत एक्सप्रेस से दोपहर 12:10 बजे अयोध्या जंक्शन पहुंचे। इसके बाद सड़क मार्ग से जिला अतिथि गृह (सर्किट हाउस) पहुंचे। 12 जनवरी सोमवार को सुबह 9 बजे मंत्री श्रवण कुमार राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला का विधिवत दर्शन-पूजन करेंगे। दर्शन के उपरांत वह पुनः स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे इसके बाद 5:15 बजे अयोध्या जंक्शन पहुंचकर 5:20 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस से पटना के लिए रवाना होंगे। रात 11:51 बजे पटना जंक्शन पहुंचने का कार्यक्रम है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *