केंद्रीय किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शुक्रवार को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में बिहार सरकार का बचाव किया। उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया। मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद कुछ प्रायोजित आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, सरकार इन मामलों को गंभीरता से ले रही है और लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार अच्छा काम कर रही है। राज्य में आपराधिक घटनाओं को दिया जा रहा बढ़ावा ठाकुर ने आरोप लगाया कि एक बड़ी साजिश के तहत राज्य में आपराधिक घटनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सरकार की छवि खराब करना है। उन्होंने बताया कि सरकार इन सभी मामलों की अपने स्तर पर जांच करवा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पप्पू यादव की गिरफ्तारी का भी जिक्र किया, जो हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई थी। मंत्री ने कहा कि इसके बावजूद पप्पू यादव सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर केवल हंगामा करने और इस्तीफा मांगने का आरोप लगाया। राहुल- तेजस्वी को जनता ने नकार दिया केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में विपक्ष की स्थिति बिहार जैसी हो गई है। उन्होंने उदाहरण दिया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने महंगे टी-शर्ट पहनकर पूरे बिहार में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, लेकिन जनता ने उनके आरोपों को नकार दिया। रामनाथ ठाकुर ने कहा कि राज्य की जनता सब कुछ समझती है और विपक्ष के पास हंगामा करने तथा इस्तीफा मांगने के अलावा कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार विकास और सुशासन के एजेंडे पर लगातार काम कर रही है और जनता का भरोसा उसके साथ है। केंद्रीय किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शुक्रवार को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में बिहार सरकार का बचाव किया। उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया। मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद कुछ प्रायोजित आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, सरकार इन मामलों को गंभीरता से ले रही है और लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार अच्छा काम कर रही है। राज्य में आपराधिक घटनाओं को दिया जा रहा बढ़ावा ठाकुर ने आरोप लगाया कि एक बड़ी साजिश के तहत राज्य में आपराधिक घटनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सरकार की छवि खराब करना है। उन्होंने बताया कि सरकार इन सभी मामलों की अपने स्तर पर जांच करवा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पप्पू यादव की गिरफ्तारी का भी जिक्र किया, जो हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई थी। मंत्री ने कहा कि इसके बावजूद पप्पू यादव सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर केवल हंगामा करने और इस्तीफा मांगने का आरोप लगाया। राहुल- तेजस्वी को जनता ने नकार दिया केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में विपक्ष की स्थिति बिहार जैसी हो गई है। उन्होंने उदाहरण दिया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने महंगे टी-शर्ट पहनकर पूरे बिहार में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, लेकिन जनता ने उनके आरोपों को नकार दिया। रामनाथ ठाकुर ने कहा कि राज्य की जनता सब कुछ समझती है और विपक्ष के पास हंगामा करने तथा इस्तीफा मांगने के अलावा कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार विकास और सुशासन के एजेंडे पर लगातार काम कर रही है और जनता का भरोसा उसके साथ है।


