बांका के आरएमके मैदान में रविवार को बिहार स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बांका विधायक रामनारायण मंडल की उपस्थिति में जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बेहतर कार्य करने के लिए पत्रकार रजनी दत्ता और प्रिंस राज आदि को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बिहार गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिया।बच्चों की देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम के दौरान विधायक और जिलाधिकारी ने बिहार स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राज्य के विकास और उपलब्धियों को याद किया। कार्यक्रम से जुड़ी 2 तस्वीरें… खेलकूद, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया
बिहार दिवस के अवसर पर आरएमके मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता तथा मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। वहीं चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने नृत्य,गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बिहार की संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास को जीवंत कर दिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम स्थल तालियों की गूंज से भर गया। बिहार के सामने विकास की बड़ी चुनौती थी
मौके पर विधायक रामनारायण मंडल ने कहा कि झारखंड के अलग होने के बाद बिहार के सामने विकास की बड़ी चुनौती थी। उस समय सभी प्रमुख उद्योग और खनिज संसाधन झारखंड के हिस्से में चले गए थे, जिससे लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा था कि बिहार किस प्रकार प्रगति करेगा। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि आज बिहार विकास के कई मामलों में उड़ीसा और झारखंड से भी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में बिजली, सड़क,पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। सुविधाएं पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा
एनडीए सरकार के कार्यकाल में बिहार में विकास की गति तेज हुई है और लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने विकास की झड़ी लगा दी है। जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने जिलेवासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बांका जिला बिहार की गौरवशाली परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और जिले में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन जिले के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। बांका के आरएमके मैदान में रविवार को बिहार स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बांका विधायक रामनारायण मंडल की उपस्थिति में जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बेहतर कार्य करने के लिए पत्रकार रजनी दत्ता और प्रिंस राज आदि को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बिहार गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिया।बच्चों की देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम के दौरान विधायक और जिलाधिकारी ने बिहार स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राज्य के विकास और उपलब्धियों को याद किया। कार्यक्रम से जुड़ी 2 तस्वीरें… खेलकूद, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया
बिहार दिवस के अवसर पर आरएमके मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता तथा मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। वहीं चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने नृत्य,गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बिहार की संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास को जीवंत कर दिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम स्थल तालियों की गूंज से भर गया। बिहार के सामने विकास की बड़ी चुनौती थी
मौके पर विधायक रामनारायण मंडल ने कहा कि झारखंड के अलग होने के बाद बिहार के सामने विकास की बड़ी चुनौती थी। उस समय सभी प्रमुख उद्योग और खनिज संसाधन झारखंड के हिस्से में चले गए थे, जिससे लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा था कि बिहार किस प्रकार प्रगति करेगा। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि आज बिहार विकास के कई मामलों में उड़ीसा और झारखंड से भी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में बिजली, सड़क,पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। सुविधाएं पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा
एनडीए सरकार के कार्यकाल में बिहार में विकास की गति तेज हुई है और लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने विकास की झड़ी लगा दी है। जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने जिलेवासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बांका जिला बिहार की गौरवशाली परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और जिले में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन जिले के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।


