मोतिहारी के बापू सभागार में बिहार दिवस समारोह:स्थानीय कलाकारों और छात्रों ने किया परफॉर्म, DM ने दी बधाई

मोतिहारी के बापू सभागार में बिहार दिवस समारोह:स्थानीय कलाकारों और छात्रों ने किया परफॉर्म, DM ने दी बधाई

मोतिहारी में बिहार दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक बिहार दिवस की धूम रही। बापू सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में स्थानीय कलाकारों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने जिलेवासियों, प्रबुद्धजनों, किसानों, युवाओं और बच्चों को बिहार दिवस की बधाई दी। उन्होंने बताया कि 22 मार्च 1912 को बिहार का गठन बंगाल से अलग राज्य के रूप में हुआ था। यह दिन बिहार की गौरवशाली परंपरा, ज्ञान और आध्यात्मिक विरासत की याद दिलाता है। बिहार दिवस समारोह 22 से 24 मार्च तक जिलाधिकारी ने कहा कि मगध की ऐतिहासिक धरोहर से लेकर आधुनिक बिहार तक का सफर उल्लेखनीय रहा है, और आज पूर्वी चंपारण सहित पूरा राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि बिहार दिवस समारोह 22 से 24 मार्च तक तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। 22 मार्च को सुबह स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली, जिसमें हजारों विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। परीक्षा गृह और राजेंद्र भवन में रंगोली, मेहंदी, वाद-विवाद, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। मैथिली, मगही और भोजपुरी लोकगीतों के साथ लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में मैथिली, मगही और भोजपुरी लोकगीतों के साथ लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनकी दर्शकों ने सराहना की। जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्वी चंपारण में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रसोई गैस जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान को मजबूत किया जा रहा उन्होंने कहा कि ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान को मजबूत किया जा रहा है, और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए विशेष पहल की जा रही है। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार सृजन हेतु राज्य सरकार के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले एक वर्ष में जिले में कृषि उत्पादन में वृद्धि हुई है, और डिजिटल व भौतिक बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। अंत में, जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने और एक स्वच्छ, शिक्षित एवं समृद्ध बिहार के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की। मोतिहारी में बिहार दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक बिहार दिवस की धूम रही। बापू सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में स्थानीय कलाकारों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने जिलेवासियों, प्रबुद्धजनों, किसानों, युवाओं और बच्चों को बिहार दिवस की बधाई दी। उन्होंने बताया कि 22 मार्च 1912 को बिहार का गठन बंगाल से अलग राज्य के रूप में हुआ था। यह दिन बिहार की गौरवशाली परंपरा, ज्ञान और आध्यात्मिक विरासत की याद दिलाता है। बिहार दिवस समारोह 22 से 24 मार्च तक जिलाधिकारी ने कहा कि मगध की ऐतिहासिक धरोहर से लेकर आधुनिक बिहार तक का सफर उल्लेखनीय रहा है, और आज पूर्वी चंपारण सहित पूरा राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि बिहार दिवस समारोह 22 से 24 मार्च तक तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। 22 मार्च को सुबह स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली, जिसमें हजारों विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। परीक्षा गृह और राजेंद्र भवन में रंगोली, मेहंदी, वाद-विवाद, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। मैथिली, मगही और भोजपुरी लोकगीतों के साथ लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में मैथिली, मगही और भोजपुरी लोकगीतों के साथ लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनकी दर्शकों ने सराहना की। जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्वी चंपारण में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रसोई गैस जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान को मजबूत किया जा रहा उन्होंने कहा कि ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान को मजबूत किया जा रहा है, और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए विशेष पहल की जा रही है। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार सृजन हेतु राज्य सरकार के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले एक वर्ष में जिले में कृषि उत्पादन में वृद्धि हुई है, और डिजिटल व भौतिक बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। अंत में, जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने और एक स्वच्छ, शिक्षित एवं समृद्ध बिहार के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *