बिहार कांग्रेस हर हफ्ते उठाएगा जनहित के मुद्दे:सरकार से महिला अपराध, घोटाले-शिक्षा-चिकित्सा पर करेगी सवाल; ‘प्रेस से मिलिए’ संवाद कार्यक्रम शुरू

बिहार कांग्रेस हर हफ्ते उठाएगा जनहित के मुद्दे:सरकार से महिला अपराध, घोटाले-शिक्षा-चिकित्सा पर करेगी सवाल; ‘प्रेस से मिलिए’ संवाद कार्यक्रम शुरू

बिहार कांग्रेस अब राज्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को जनता के सामने लेकर आएगी। इसे लेकर कांग्रेस “प्रेस से मिलिए” संवाद कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है। इसे लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सभी जिलाध्यक्षों को लेटर भेजा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हर सप्ताह राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़े जनहित की गंभीर समस्याओं जैसे लूट, बलात्कार, घोटाले, शिक्षा, चिकित्सा, किसानी, मजदूरी से जुड़ी समस्याएं और अन्य अमानवीय घटनाएं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। हर हफ्ते अपने जिले के गंभीर विषयों को बताना होगा इसके तहत सभी जिलाध्यक्षों को हर हफ्ते अपने जिले के गंभीर विषयों का चयन कर प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय को अपडेट देना होगा। उन्हें जिलों से जुड़े जनहित की गंभीर समस्याओं के बारे में भेजना है। प्रदेश कांग्रेस को भेजी गई प्रमाणिक सूचना के आधार पर प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस वार्ता आयोजित की जायेगी। इसमें अध्यक्ष के साथ पार्टी प्रवक्ता, संबंधित जिले के जिला कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश पर्यवेक्षक शामिल रहेंगे। जनहित के मुद्दे उठाकर कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर राजेश राम ने कहा कि, ‘मुझे न केवल आशा है, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि जनहित के इन मुद्दों को गंभीरता से उठाकर हम प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय बनाएंगे। इसलिए आप सभी से आग्रह है कि इसी तर्ज पर अपने-अपने जिलों में भी प्रत्येक सप्ताह “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम आयोजित करें और स्थानीय जन-मुद्दों को प्रखरता से उठाएं। बिहार कांग्रेस अब राज्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को जनता के सामने लेकर आएगी। इसे लेकर कांग्रेस “प्रेस से मिलिए” संवाद कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है। इसे लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सभी जिलाध्यक्षों को लेटर भेजा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हर सप्ताह राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़े जनहित की गंभीर समस्याओं जैसे लूट, बलात्कार, घोटाले, शिक्षा, चिकित्सा, किसानी, मजदूरी से जुड़ी समस्याएं और अन्य अमानवीय घटनाएं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। हर हफ्ते अपने जिले के गंभीर विषयों को बताना होगा इसके तहत सभी जिलाध्यक्षों को हर हफ्ते अपने जिले के गंभीर विषयों का चयन कर प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय को अपडेट देना होगा। उन्हें जिलों से जुड़े जनहित की गंभीर समस्याओं के बारे में भेजना है। प्रदेश कांग्रेस को भेजी गई प्रमाणिक सूचना के आधार पर प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस वार्ता आयोजित की जायेगी। इसमें अध्यक्ष के साथ पार्टी प्रवक्ता, संबंधित जिले के जिला कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश पर्यवेक्षक शामिल रहेंगे। जनहित के मुद्दे उठाकर कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर राजेश राम ने कहा कि, ‘मुझे न केवल आशा है, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि जनहित के इन मुद्दों को गंभीरता से उठाकर हम प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय बनाएंगे। इसलिए आप सभी से आग्रह है कि इसी तर्ज पर अपने-अपने जिलों में भी प्रत्येक सप्ताह “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम आयोजित करें और स्थानीय जन-मुद्दों को प्रखरता से उठाएं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *