Bihar CO Strike: बिहार में राजस्व कर्मचारी और अंचलाधिकारी (CO) की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गया। इस बात की जानकारी बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने दी। भूमि राजस्व विभाग में हुई अहम बैठक के बाद हड़ताल खत्म होने की घोषणा की गई। इससे पहले राजस्व कर्मचारियों और अंचलाधिकारियों का शिष्टमंडल उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा और विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके अनिल से मुलाकात कर अपनी मांगों पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद विजय सिन्हा ने हड़ताल समाप्त होने की घोषणा की।


