बिहार कैडर की IAS कृतिका शादी के बंधन में बंधेंगी:कानपुर में आज IAS अंकुर के साथ सात फेरे लेंगी, मसूरी में दोनों मिले थे

बिहार कैडर की IAS कृतिका शादी के बंधन में बंधेंगी:कानपुर में आज IAS अंकुर के साथ सात फेरे लेंगी, मसूरी में दोनों मिले थे

IAS कृतिका मिश्रा रविवार को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कानपुर की रहने वाली कृतिका मिश्रा बिहार कैडर की IAS हैं। पटना सदर की अनुमंडल पदाधिकारी है। 9 जनवरी को ही उन्हें पटना SDM का पदभार संभाला है। कानपुर की रहने वाली कृतिका मिश्रा 2023 बैच की IAS अफसर हैं। वह लखनऊ के IAS अंकुर त्रिपाठी के साथ सात फेरे लेंगी। 30 नवंबर, 2025 को दोनों की लखनऊ में सगाई हुई थी। कृतिका और अंकुर मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान मिले थे। वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। कृतिका के पिता दिवाकर मिश्रा ने बताया- शादी कानपुर के क्रैनबेरी लॉन, मैनावती में हो रही है। इसके बाद रिसेप्शन पटना में किया जाएगा। हालांकि, अभी पटना में रिसेप्शन की तारीख अभी तय नहीं है। दिवाकर मिश्रा ने बताया- कृतिका का IAS में सिलेक्शन होने के बाद से हम लोग भी उनकी शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे। तभी हमें अंकुर का प्रपोजल मिला। मुझे यह प्रपोजल बेहतर लगा। दोनों परिवारों से बातचीत के बाद कृतिका और अंकुर की शादी तय हो गई। कृतिका मिश्रा के पिता कॉमर्स के टीचर
IAS कृतिका के पिता दिवाकर मिश्रा कानपुर के बीएनएसडी इंटर कॉलेज में कॉमर्स के शिक्षक रहे हैं। उनकी मां सुषमा मिश्रा भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत हैं। कृतिका की छोटी बहन मुदिता मिश्रा दतिया में सरकारी असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। शादी में आएंगे 50 से ज्यादा IAS-IPS
कृतिका के पिता ने बताया कि शादी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, बिहार-झारखंड के संयुक्त महामंत्री संगठन नागेंद्र नाथ, तेलंगाना के महामंत्री संगठन चंद्रशेखर समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और मंत्री-विधायक पहुंचेंगे। इनके अलावा 50 से ज्यादा IAS-IPS अफसर भी शादी में शामिल होंगे। इंगेजमेंट की 3 तस्वीरें देखिए… 2 पॉइंट में IAS कृतिका मिश्रा के बारे में जानिए…. अब IAS अंकुर त्रिपाठी के बारे में जानिए…. IAS कृतिका मिश्रा रविवार को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कानपुर की रहने वाली कृतिका मिश्रा बिहार कैडर की IAS हैं। पटना सदर की अनुमंडल पदाधिकारी है। 9 जनवरी को ही उन्हें पटना SDM का पदभार संभाला है। कानपुर की रहने वाली कृतिका मिश्रा 2023 बैच की IAS अफसर हैं। वह लखनऊ के IAS अंकुर त्रिपाठी के साथ सात फेरे लेंगी। 30 नवंबर, 2025 को दोनों की लखनऊ में सगाई हुई थी। कृतिका और अंकुर मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान मिले थे। वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। कृतिका के पिता दिवाकर मिश्रा ने बताया- शादी कानपुर के क्रैनबेरी लॉन, मैनावती में हो रही है। इसके बाद रिसेप्शन पटना में किया जाएगा। हालांकि, अभी पटना में रिसेप्शन की तारीख अभी तय नहीं है। दिवाकर मिश्रा ने बताया- कृतिका का IAS में सिलेक्शन होने के बाद से हम लोग भी उनकी शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे। तभी हमें अंकुर का प्रपोजल मिला। मुझे यह प्रपोजल बेहतर लगा। दोनों परिवारों से बातचीत के बाद कृतिका और अंकुर की शादी तय हो गई। कृतिका मिश्रा के पिता कॉमर्स के टीचर
IAS कृतिका के पिता दिवाकर मिश्रा कानपुर के बीएनएसडी इंटर कॉलेज में कॉमर्स के शिक्षक रहे हैं। उनकी मां सुषमा मिश्रा भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत हैं। कृतिका की छोटी बहन मुदिता मिश्रा दतिया में सरकारी असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। शादी में आएंगे 50 से ज्यादा IAS-IPS
कृतिका के पिता ने बताया कि शादी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, बिहार-झारखंड के संयुक्त महामंत्री संगठन नागेंद्र नाथ, तेलंगाना के महामंत्री संगठन चंद्रशेखर समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और मंत्री-विधायक पहुंचेंगे। इनके अलावा 50 से ज्यादा IAS-IPS अफसर भी शादी में शामिल होंगे। इंगेजमेंट की 3 तस्वीरें देखिए… 2 पॉइंट में IAS कृतिका मिश्रा के बारे में जानिए…. अब IAS अंकुर त्रिपाठी के बारे में जानिए….  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *