बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। राज्यपाल के अभिभाषण और बिहार बजट पर चर्चा होगी। इसके अलावा NEET छात्रा की मौत के मामले को लेकर सदन में हंगामे के आसार हैं। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। पहले सत्र में प्रश्नोत्तर काल होगा, जिसमें विधायकों के सवाल का मंत्री जवाब देंगे। ध्यानाकर्षण सूचना के तहत विधायक श्याम रजक ने सवाल लगाए हैं, जिनका जवाब उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े प्रभारी मंत्री देंगे। वहीं जल संसाधन विभाग से जुड़े मुद्दों पर ध्यानाकर्षण के तहत विधायक राणा रंधीर, अनिल सिंह समेत पांच विधायकों ने सवाल उठाए हैं। बजट सत्र के दूसरे दिन क्या कुछ हुआ नीतीश सरकार ने 2026-27 का बजट पेश किया। सरकार ने 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ का बजट पेश किया है, जो पिछले बजट से 30,694.74 करोड़ ज्यादा है। बिहार में 5 नए एक्सप्रेस-वे बनेंगे। सभी सिंगल लेन वाली सड़कें डबल होंगी। नीतीश सरकार ने बिहार में किसान सम्मान निधि योजना की राशि डेढ़ गुना कर दी है। सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है। इसके तहत किसानों को हर साल में 3000 रुपए मिलेंगे। यह राशि पीएम किसान सम्मान निधि की मौजूदा राशि के साथ ही डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा, ‘पिछले कुछ सालों में बजट का आकार बढ़ा है। ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान से बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा। ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ की दिशा में सरकार काम कर रही है।’ 2025-26 में बिहार की आर्थिक वृद्धि 14 .9 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है। बिजेंद्र यादव ने 12 मिनट में बजट भाषण खत्म किया। शिक्षा विभाग का बजट सबसे ज्यादा शिक्षा एवं उच्च शिक्षा-: ₹ 68,216.95 करोड़ ग्रामीण विकास- ₹ 23,701.18 करोड़ स्वास्थ्य- ₹ 21,270.40 करोड़ गृह विभाग (पुलिस–प्रशासन)- ₹ 20,132.87 करोड़ ऊर्जा विभाग- ₹ 18,737.06 करोड़ सड़क निर्माण (ग्रामीण + शहरी)- ₹ 18,716.97 करोड़ कल्याणकारी विभाग- ₹ 13,202.38 करोड़ किसानों को बिहार सरकार साल में 3 हजार देगी 75 लाख से अधिक किसानों को बिहार सरकार साल में 3 हजार देगी। नीतीश सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में इसका जिक्र किया था, जिसे बजट में लागू कर दिया गया। बिहार सरकार केंद्र की PM सम्मान निधि पा रहे किसानों को एक-एक हजार रुपए अपने पास से देगी। मतलब अब उन्हें 2 हजार रुपए की जगह 3 हजार मिलेंगे। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए विशेष प्रावधान अनुसूचित जाति (SC): ₹ 19,603.02 करोड़ अनुसूचित जनजाति (ST): ₹ 1,648.42 करोड़ PMCH में पहले चरण में 1100 बेड तैयार। पूर्णियां, बेतिया, समस्तीपुर, मधेपुरा और सारण के बाद 10 अन्य जिलों में चिकित्सा महाविद्यालय बनाए जाएंगे। हर पंचायत में मॉडल स्कूल बनेंगे। स्किल डेवलपमेंट के लिए हब एंड स्पोक मॉडल के तहत हर कमिश्नरी में मेगा स्किल सेंटर बनेंगे। समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार के तहत बंद चीनी मिलों को चालू किया जाएगा। डिफेंस कॉरिडोर,सेमीकंडटर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, मेगा टेक सिटी, फिन टेक सिटी बनेगा शहर में पिंक टॉयलेट बनेगा पटना मेट्रो का एक्सटेंशन दोगना रोजगार,दोगुनी आय पर काम होगा पांच लाख परिवार को टॉयलेट हर खेत को पानी पशुओं के लिए गोट सीमेन स्टेशन, वन हेल्थ प्लेटफॉर्म बिहार कृषि एक्सीलेंशन मिशन बिहार एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन का गठन बीजेपी विधायक ने राजद विधायक पर बोला था हमला बीजेपी विधायक भगवान कुशवाहा ने राजद विधायकों से कहा, ‘सच्चाई पर रहिए। इसबार 72 से 25 पर आए हैं। अबकी बार नीतीश कुमार का डंडा चला तो सदन से बाहर हो जाइएगा।’ भगवान सिंह ने विपक्ष के विधायकों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘ये विधायक भले ही उधर बैठे हैं, लेकिन दिल में क्या है ये सब जानते हैं। लालू राज में सबसे ज्यादा नरसंहार हुए। आपकी हुकूमत में गौतम-शिल्पी कांड हुआ था।’ बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। राज्यपाल के अभिभाषण और बिहार बजट पर चर्चा होगी। इसके अलावा NEET छात्रा की मौत के मामले को लेकर सदन में हंगामे के आसार हैं। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। पहले सत्र में प्रश्नोत्तर काल होगा, जिसमें विधायकों के सवाल का मंत्री जवाब देंगे। ध्यानाकर्षण सूचना के तहत विधायक श्याम रजक ने सवाल लगाए हैं, जिनका जवाब उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े प्रभारी मंत्री देंगे। वहीं जल संसाधन विभाग से जुड़े मुद्दों पर ध्यानाकर्षण के तहत विधायक राणा रंधीर, अनिल सिंह समेत पांच विधायकों ने सवाल उठाए हैं। बजट सत्र के दूसरे दिन क्या कुछ हुआ नीतीश सरकार ने 2026-27 का बजट पेश किया। सरकार ने 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ का बजट पेश किया है, जो पिछले बजट से 30,694.74 करोड़ ज्यादा है। बिहार में 5 नए एक्सप्रेस-वे बनेंगे। सभी सिंगल लेन वाली सड़कें डबल होंगी। नीतीश सरकार ने बिहार में किसान सम्मान निधि योजना की राशि डेढ़ गुना कर दी है। सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है। इसके तहत किसानों को हर साल में 3000 रुपए मिलेंगे। यह राशि पीएम किसान सम्मान निधि की मौजूदा राशि के साथ ही डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा, ‘पिछले कुछ सालों में बजट का आकार बढ़ा है। ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान से बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा। ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ की दिशा में सरकार काम कर रही है।’ 2025-26 में बिहार की आर्थिक वृद्धि 14 .9 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है। बिजेंद्र यादव ने 12 मिनट में बजट भाषण खत्म किया। शिक्षा विभाग का बजट सबसे ज्यादा शिक्षा एवं उच्च शिक्षा-: ₹ 68,216.95 करोड़ ग्रामीण विकास- ₹ 23,701.18 करोड़ स्वास्थ्य- ₹ 21,270.40 करोड़ गृह विभाग (पुलिस–प्रशासन)- ₹ 20,132.87 करोड़ ऊर्जा विभाग- ₹ 18,737.06 करोड़ सड़क निर्माण (ग्रामीण + शहरी)- ₹ 18,716.97 करोड़ कल्याणकारी विभाग- ₹ 13,202.38 करोड़ किसानों को बिहार सरकार साल में 3 हजार देगी 75 लाख से अधिक किसानों को बिहार सरकार साल में 3 हजार देगी। नीतीश सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में इसका जिक्र किया था, जिसे बजट में लागू कर दिया गया। बिहार सरकार केंद्र की PM सम्मान निधि पा रहे किसानों को एक-एक हजार रुपए अपने पास से देगी। मतलब अब उन्हें 2 हजार रुपए की जगह 3 हजार मिलेंगे। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए विशेष प्रावधान अनुसूचित जाति (SC): ₹ 19,603.02 करोड़ अनुसूचित जनजाति (ST): ₹ 1,648.42 करोड़ PMCH में पहले चरण में 1100 बेड तैयार। पूर्णियां, बेतिया, समस्तीपुर, मधेपुरा और सारण के बाद 10 अन्य जिलों में चिकित्सा महाविद्यालय बनाए जाएंगे। हर पंचायत में मॉडल स्कूल बनेंगे। स्किल डेवलपमेंट के लिए हब एंड स्पोक मॉडल के तहत हर कमिश्नरी में मेगा स्किल सेंटर बनेंगे। समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार के तहत बंद चीनी मिलों को चालू किया जाएगा। डिफेंस कॉरिडोर,सेमीकंडटर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, मेगा टेक सिटी, फिन टेक सिटी बनेगा शहर में पिंक टॉयलेट बनेगा पटना मेट्रो का एक्सटेंशन दोगना रोजगार,दोगुनी आय पर काम होगा पांच लाख परिवार को टॉयलेट हर खेत को पानी पशुओं के लिए गोट सीमेन स्टेशन, वन हेल्थ प्लेटफॉर्म बिहार कृषि एक्सीलेंशन मिशन बिहार एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन का गठन बीजेपी विधायक ने राजद विधायक पर बोला था हमला बीजेपी विधायक भगवान कुशवाहा ने राजद विधायकों से कहा, ‘सच्चाई पर रहिए। इसबार 72 से 25 पर आए हैं। अबकी बार नीतीश कुमार का डंडा चला तो सदन से बाहर हो जाइएगा।’ भगवान सिंह ने विपक्ष के विधायकों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘ये विधायक भले ही उधर बैठे हैं, लेकिन दिल में क्या है ये सब जानते हैं। लालू राज में सबसे ज्यादा नरसंहार हुए। आपकी हुकूमत में गौतम-शिल्पी कांड हुआ था।’


