बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज रविवार को मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर करीब डेढ़ बजे पटना स्थित बिहार बोर्ड कार्यालय में आधिकारिक रूप से रिजल्ट घोषित करेंगे। इस मौके पर बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे। मैट्रिक परीक्षा में जिले से कुल 46,263 परीक्षार्थी शामिल हुए थए। इनमें 23,494 छात्र और 22,769 छात्राएं शामिल थे। पिछले साल की तुलना में इस बार 1,936 अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म होने जा रहा है। जिले के विभिन्न स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में भी परिणाम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य अधिकृत माध्यमों से अपना परिणाम देख सकेंगे। स्टूडेंट इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन इन वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे। biharboardonline.bihar.gov.in results.biharboardonline.com bsebexam.com matricbiharboard.com SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट जिन छात्रों के पास इंटरनेट या स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेजिंग ऐप में जाकर टाइप करें– BIHAR10 ROLLNUMBER (उदाहरण: BIHAR10 123456)। इसे 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ ही समय में स्कोरकार्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज रविवार को मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर करीब डेढ़ बजे पटना स्थित बिहार बोर्ड कार्यालय में आधिकारिक रूप से रिजल्ट घोषित करेंगे। इस मौके पर बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे। मैट्रिक परीक्षा में जिले से कुल 46,263 परीक्षार्थी शामिल हुए थए। इनमें 23,494 छात्र और 22,769 छात्राएं शामिल थे। पिछले साल की तुलना में इस बार 1,936 अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म होने जा रहा है। जिले के विभिन्न स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में भी परिणाम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य अधिकृत माध्यमों से अपना परिणाम देख सकेंगे। स्टूडेंट इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन इन वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे। biharboardonline.bihar.gov.in results.biharboardonline.com bsebexam.com matricbiharboard.com SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट जिन छात्रों के पास इंटरनेट या स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेजिंग ऐप में जाकर टाइप करें– BIHAR10 ROLLNUMBER (उदाहरण: BIHAR10 123456)। इसे 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ ही समय में स्कोरकार्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।


