बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, 13.17 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल:राज्यभर में 1,762 परीक्षा केंद्र, 152 मॉडल परीक्षा केंद्र तैयार; सीसीटीवी-वीडियोग्राफी अनिवार्य

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, 13.17 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल:राज्यभर में 1,762 परीक्षा केंद्र, 152 मॉडल परीक्षा केंद्र तैयार; सीसीटीवी-वीडियोग्राफी अनिवार्य

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत 2 फरवरी 2026 से होने जा रही है। इस बार परीक्षा में कुल 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, स्वच्छ और नकल-मुक्त कराने के लिए राज्यभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। दो पालियों में 5 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा पहली पाली में शामिल होने के लिए कुल 5,02,317 छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरा है। पहली पाली का समय सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक रखा गया है। इसमें Biology और Philosophy विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली का समय दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक रखा गया है। इस दौरान Economics विषय की परीक्षा होगी। इस पाली में 55,964 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। राज्य में 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए
इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को निष्पक्ष, स्वच्छ और नकल-मुक्त कराने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति लागू की गई है। सभी जिलों के डीएम, एसपी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि हर परीक्षा केंद्र पर दो स्तर पर फ्रिस्किंग (जांच) की व्यवस्था करें। पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जाए। इसके साथ ही सभी केंद्रों पर CCTV कैमरा और वीडियोग्राफी अनिवार्य किया गया है। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मुख्य गेट होगा बंद परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मुख्य गेट बंद किया जाएगा। देर से पहुंचने या जबरन प्रवेश करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में अनधिकृत प्रवेश प्रतिबंधित रहेगी। परीक्षा प्रक्रिया में बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सभी केंद्रों पर मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित हर जिले में बना 4 मॉडल परीक्षा केंद्र
हर जिले में 4 मॉडल परीक्षा केंद्र, राज्यभर में कुल 152 मॉडल सेंटर बनाए जा रहे हैं। मॉडल केंद्रों पर महिला परीक्षार्थियों के लिए महिला कर्मियों की तैनाती रहेगी। केंद्रों को फूल, कारपेटिंग, हेल्पडेस्क जैसी सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत 2 फरवरी 2026 से होने जा रही है। इस बार परीक्षा में कुल 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, स्वच्छ और नकल-मुक्त कराने के लिए राज्यभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। दो पालियों में 5 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा पहली पाली में शामिल होने के लिए कुल 5,02,317 छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरा है। पहली पाली का समय सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक रखा गया है। इसमें Biology और Philosophy विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली का समय दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक रखा गया है। इस दौरान Economics विषय की परीक्षा होगी। इस पाली में 55,964 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। राज्य में 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए
इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को निष्पक्ष, स्वच्छ और नकल-मुक्त कराने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति लागू की गई है। सभी जिलों के डीएम, एसपी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि हर परीक्षा केंद्र पर दो स्तर पर फ्रिस्किंग (जांच) की व्यवस्था करें। पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जाए। इसके साथ ही सभी केंद्रों पर CCTV कैमरा और वीडियोग्राफी अनिवार्य किया गया है। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मुख्य गेट होगा बंद परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मुख्य गेट बंद किया जाएगा। देर से पहुंचने या जबरन प्रवेश करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में अनधिकृत प्रवेश प्रतिबंधित रहेगी। परीक्षा प्रक्रिया में बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सभी केंद्रों पर मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित हर जिले में बना 4 मॉडल परीक्षा केंद्र
हर जिले में 4 मॉडल परीक्षा केंद्र, राज्यभर में कुल 152 मॉडल सेंटर बनाए जा रहे हैं। मॉडल केंद्रों पर महिला परीक्षार्थियों के लिए महिला कर्मियों की तैनाती रहेगी। केंद्रों को फूल, कारपेटिंग, हेल्पडेस्क जैसी सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *