बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा आज से शुरू:पटना में 84 केंद्रों पर 79863 परीक्षार्थी दे रहे एग्जाम, पहले दिन बायोलॉजी-फिलॉस्फी-इकोनॉमिक्स की परीक्षा

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा आज से शुरू:पटना में 84 केंद्रों पर 79863 परीक्षार्थी दे रहे एग्जाम, पहले दिन बायोलॉजी-फिलॉस्फी-इकोनॉमिक्स की परीक्षा

पटना में बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा आज यानी 2 फरवरी से शुरू हो गई है, जो 13 फरवरी तक चलेगी। प्रदेश के 1,762 सेंटर्स पर 2 पालियों में परीक्षा हो रही है। इसमें 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हों रहे हैं, जिनमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र शामिल हैं। आज पहले पाली में बायोलॉजी और फिलॉस्फी का एग्जाम हो रहा है, जिसमें 5,02,317 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा होगी, जिसमें 55,964 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा आज से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की दिखी भीड़ आज सुबह से ही सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई। प्रवेश से पहले छात्रों की सघन तलाशी ली गई और प्रवेश पत्र की जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दी गई। जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के अलावा किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। केंद्रों के आसपास भीड़ जमा न हो, इसके लिए पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। देर से पहुंचने पर रोका तो गेट फांदकर घुसी छात्राएं बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल गांधी मैदान में एक छात्रा लेट से आई है। उसे अंदर इंट्री नहीं दी जा रही है। अंदर इंट्री नहीं देने पर छात्राएं रो रही है। इस दौरान 3 छात्राओं ने गेट फांदकर सेंटर के अंदर चली गईं। लेकिन महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया है।
पटना जिले में 84 एग्जाम सेंट, 4 मॉडल सेंटर पटना जिले भर में कुल 84 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं, जिनमें पटना सदर, पटना सिटी, दानापुर, बाढ़, मसौढ़ी और पालीगंज अनुमंडल शामिल हैं। परीक्षा में जिले के कुल 73,963 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जिले में कुल 4 मॉडल परीक्षा सेंटर भी बनाए गए हैं।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूरी तरह प्रतिबंध परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूरी तरह प्रतिबंध है। दो स्तर पर फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी तरह की नकल को रोका जा सके। महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला कर्मियों द्वारा की जा रही है। गश्ती दंडाधिकारी और उड़नदस्ता की तैनाती जिला प्रशासन की ओर से स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्ती दंडाधिकारी और उड़नदस्ता की तैनाती की गई है। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू की गई है। फोटोस्टेट दुकानों को भी परीक्षा अवधि में बंद रखने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि कदाचार या अव्यवस्था पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी परीक्षार्थी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में परीक्षा दे सकें। पटना में बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा आज यानी 2 फरवरी से शुरू हो गई है, जो 13 फरवरी तक चलेगी। प्रदेश के 1,762 सेंटर्स पर 2 पालियों में परीक्षा हो रही है। इसमें 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हों रहे हैं, जिनमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र शामिल हैं। आज पहले पाली में बायोलॉजी और फिलॉस्फी का एग्जाम हो रहा है, जिसमें 5,02,317 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा होगी, जिसमें 55,964 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा आज से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की दिखी भीड़ आज सुबह से ही सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई। प्रवेश से पहले छात्रों की सघन तलाशी ली गई और प्रवेश पत्र की जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दी गई। जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के अलावा किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। केंद्रों के आसपास भीड़ जमा न हो, इसके लिए पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। देर से पहुंचने पर रोका तो गेट फांदकर घुसी छात्राएं बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल गांधी मैदान में एक छात्रा लेट से आई है। उसे अंदर इंट्री नहीं दी जा रही है। अंदर इंट्री नहीं देने पर छात्राएं रो रही है। इस दौरान 3 छात्राओं ने गेट फांदकर सेंटर के अंदर चली गईं। लेकिन महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया है।
पटना जिले में 84 एग्जाम सेंट, 4 मॉडल सेंटर पटना जिले भर में कुल 84 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं, जिनमें पटना सदर, पटना सिटी, दानापुर, बाढ़, मसौढ़ी और पालीगंज अनुमंडल शामिल हैं। परीक्षा में जिले के कुल 73,963 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जिले में कुल 4 मॉडल परीक्षा सेंटर भी बनाए गए हैं।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूरी तरह प्रतिबंध परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूरी तरह प्रतिबंध है। दो स्तर पर फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी तरह की नकल को रोका जा सके। महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला कर्मियों द्वारा की जा रही है। गश्ती दंडाधिकारी और उड़नदस्ता की तैनाती जिला प्रशासन की ओर से स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्ती दंडाधिकारी और उड़नदस्ता की तैनाती की गई है। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू की गई है। फोटोस्टेट दुकानों को भी परीक्षा अवधि में बंद रखने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि कदाचार या अव्यवस्था पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी परीक्षार्थी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में परीक्षा दे सकें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *