आज से शुरू हो रहे मैट्रिक और सीबीएसई परीक्षा 2026 के शांतिपूर्ण संचालन और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), बिहारशरीफ, नालंदा ने एक नया ट्रैफिक नियंत्रण प्लान जारी किया है। शहर में यह यातायात व्यवस्था 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी। परीक्षार्थियों और उनके परिजनों के आगमन को देखते हुए शहर के कई मुख्य मार्गों पर वाहनों का परिचालन बदला गया है। भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित ट्रैफिक प्लान के अनुसार, परीक्षा अवधि के दौरान शहर में बड़े व्यावसायिक वाहनों जैसे ट्रक, ट्रैक्टर, पिकअप आदि का प्रवेश और परिचालन प्रातः काल से लेकर मध्य रात्रि तक पूरी तरह से प्रतिबंधित (नो पार्किंग) रहेगा। सुबह 7 बजे से इन मार्गों पर प्रतिबंध सुबह 07:00 बजे से परीक्षा समाप्त होने तक हॉस्पिटल चौराहा से भैंसासुर और भैंसासुर से अंबेर चौक तक छोटे-बड़े सभी वाहनों का प्रवेश और परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। समाहरणालय नालंदा (बिहारशरीफ) की ओर भी सुबह 07:00 बजे से सवारी वाहनों (ऑटो, टोटो), चार पहिया और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। शहर में यहां लागू रहेगी वन-वे (One-Way) व्यवस्था अंबेर चौक से भैंसासुर की ओर ट्रैफिक का संचालन ‘वन-वे’ (एकतरफा) के रूप में किया जाएगा। भैंसासुर से पुरानी जेल रोड की ओर छोटे वाहनों के लिए रास्ता ‘वन-वे’ रहेगा, जबकि जेल रोड से आने वाले वाहनों को एतवारी होते हुए जाना होगा। शेखाना ईमादपुर से आने वाले छोटे वाहन रहुई रोड होकर अंबेर चौक की ओर जाएंगे। ऐसे वाहनों का प्रवेश सोहसराय नई रहुई रोड मोगलकुआं की तरफ नहीं होगा। आम लोगों के लिए बनाए गए वैकल्पिक मार्ग शहर में प्रवेश और निकासी के लिए छोटी सवारी गाड़ियां आवश्यकतानुसार मामू-भगीना पहाड़तल्ली से मोगलकुआं (सिंगारहाट) वाले रास्ते का उपयोग कर सकेंगी। हॉस्पिटल चौराहा की ओर से आने वाले सभी वाहन शहर के बाहर की ओर एतवारी बाजार सोहसराय होते हुए 17 नंबर से एनएच (NH) की तरफ जाएंगे। सोहसराय की तरफ से समाहरणालय की ओर जाने वाले सवारी वाहन (ऑटो, टोटो आदि) मोगलकुआं/सिंगारहाट से शेखाना, रहुई मोड़ होते हुए अंबेर की ओर जाएंगे। ड्रॉप गेट और पार्किंग की व्यवस्था भीड़ और जाम को नियंत्रित करने के लिए मामू-भगिना पहाड़ तल्ली, नालंदा हेल्थ क्लब (एतवारी बाजार) और ब्लॉक मोड़ के पास ‘ड्रॉप गेट’ बनाए गए हैं। वहीं, वाहनों की सुरक्षित पार्किंग के लिए श्रम-कल्याण मैदान, बरबीघा बस स्टैंड, रांची रोड स्थित सरकारी बस स्टैंड और ब्लॉक मोड़ के दोनों ओर की जगह निर्धारित की गई है। पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) मो. खुर्शीद आलम ने यातायात सुचारु रखने के लिए यह आदेश जारी किया है। आज से शुरू हो रहे मैट्रिक और सीबीएसई परीक्षा 2026 के शांतिपूर्ण संचालन और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), बिहारशरीफ, नालंदा ने एक नया ट्रैफिक नियंत्रण प्लान जारी किया है। शहर में यह यातायात व्यवस्था 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी। परीक्षार्थियों और उनके परिजनों के आगमन को देखते हुए शहर के कई मुख्य मार्गों पर वाहनों का परिचालन बदला गया है। भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित ट्रैफिक प्लान के अनुसार, परीक्षा अवधि के दौरान शहर में बड़े व्यावसायिक वाहनों जैसे ट्रक, ट्रैक्टर, पिकअप आदि का प्रवेश और परिचालन प्रातः काल से लेकर मध्य रात्रि तक पूरी तरह से प्रतिबंधित (नो पार्किंग) रहेगा। सुबह 7 बजे से इन मार्गों पर प्रतिबंध सुबह 07:00 बजे से परीक्षा समाप्त होने तक हॉस्पिटल चौराहा से भैंसासुर और भैंसासुर से अंबेर चौक तक छोटे-बड़े सभी वाहनों का प्रवेश और परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। समाहरणालय नालंदा (बिहारशरीफ) की ओर भी सुबह 07:00 बजे से सवारी वाहनों (ऑटो, टोटो), चार पहिया और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। शहर में यहां लागू रहेगी वन-वे (One-Way) व्यवस्था अंबेर चौक से भैंसासुर की ओर ट्रैफिक का संचालन ‘वन-वे’ (एकतरफा) के रूप में किया जाएगा। भैंसासुर से पुरानी जेल रोड की ओर छोटे वाहनों के लिए रास्ता ‘वन-वे’ रहेगा, जबकि जेल रोड से आने वाले वाहनों को एतवारी होते हुए जाना होगा। शेखाना ईमादपुर से आने वाले छोटे वाहन रहुई रोड होकर अंबेर चौक की ओर जाएंगे। ऐसे वाहनों का प्रवेश सोहसराय नई रहुई रोड मोगलकुआं की तरफ नहीं होगा। आम लोगों के लिए बनाए गए वैकल्पिक मार्ग शहर में प्रवेश और निकासी के लिए छोटी सवारी गाड़ियां आवश्यकतानुसार मामू-भगीना पहाड़तल्ली से मोगलकुआं (सिंगारहाट) वाले रास्ते का उपयोग कर सकेंगी। हॉस्पिटल चौराहा की ओर से आने वाले सभी वाहन शहर के बाहर की ओर एतवारी बाजार सोहसराय होते हुए 17 नंबर से एनएच (NH) की तरफ जाएंगे। सोहसराय की तरफ से समाहरणालय की ओर जाने वाले सवारी वाहन (ऑटो, टोटो आदि) मोगलकुआं/सिंगारहाट से शेखाना, रहुई मोड़ होते हुए अंबेर की ओर जाएंगे। ड्रॉप गेट और पार्किंग की व्यवस्था भीड़ और जाम को नियंत्रित करने के लिए मामू-भगिना पहाड़ तल्ली, नालंदा हेल्थ क्लब (एतवारी बाजार) और ब्लॉक मोड़ के पास ‘ड्रॉप गेट’ बनाए गए हैं। वहीं, वाहनों की सुरक्षित पार्किंग के लिए श्रम-कल्याण मैदान, बरबीघा बस स्टैंड, रांची रोड स्थित सरकारी बस स्टैंड और ब्लॉक मोड़ के दोनों ओर की जगह निर्धारित की गई है। पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) मो. खुर्शीद आलम ने यातायात सुचारु रखने के लिए यह आदेश जारी किया है।


