बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मां राधा देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। मुंबई के हिंदुजा असप्ताल इलाज चल रहा था। दोपहर 3 बजे के करीब पार्थिव शरीर दरभंगा लाया। इसके बाद देर शाम बागमती नदी किनारे सतीस्थान में पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि संजय सरावगी ने दी। अंतिम दर्शन के लिए बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल मदन सहनी, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा, कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, जिलाधिकारी कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता, समर्थक और आम जनता पहुंचे। सीएम ने जताया शोक राधा देवी सरावगी के निधन से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत कई मंत्री और विधायक ने शोक जताया है। मंत्री दिलीप जायसवाल ने परिवार को बंधाया ढांढस दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की माताजी के निधन की सूचना मिलते ही खुद को रोक नहीं पाए और दरभंगा पहुंचे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मां राधा देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। मुंबई के हिंदुजा असप्ताल इलाज चल रहा था। दोपहर 3 बजे के करीब पार्थिव शरीर दरभंगा लाया। इसके बाद देर शाम बागमती नदी किनारे सतीस्थान में पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि संजय सरावगी ने दी। अंतिम दर्शन के लिए बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल मदन सहनी, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा, कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, जिलाधिकारी कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता, समर्थक और आम जनता पहुंचे। सीएम ने जताया शोक राधा देवी सरावगी के निधन से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत कई मंत्री और विधायक ने शोक जताया है। मंत्री दिलीप जायसवाल ने परिवार को बंधाया ढांढस दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की माताजी के निधन की सूचना मिलते ही खुद को रोक नहीं पाए और दरभंगा पहुंचे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


