Bihar ANM Result 2026: बिहार 5,006 एएनएम भर्ती रिजल्ट, कैटेगरी वाइज देखें कटऑफ की पूरी लिस्ट

Bihar ANM Result 2026: बिहार 5,006 एएनएम भर्ती रिजल्ट, कैटेगरी वाइज देखें कटऑफ की पूरी लिस्ट

Bihar ANM Result 2026: बिहार में सरकारी नर्स बनने की तैयारी कर रहे हजारों कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार (SHSB) ने एएनएम (ANM) भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत प्रदेश में कुल 5,006 रिक्त पदों को भरा जाना है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स की लिस्ट विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

Bihar Nurse Recruitment 2026: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

कैंडिडेट्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर वहां ANM Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  • इस फाइल में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
  • उम्मीदवार सर्च ऑप्शन में जाकर अपना रोल नंबर टाइप करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही कैंडिडेट्स भविष्य की जरूरतों के लिए पीडीएफ का एक प्रिंटआउट संभाल कर अपने पास रखें।

Bihar ANM Cutoff Marks 2026: ये है कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स

रिजल्ट के साथ ही विभाग ने कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी कर दिया है, जो इस तरह से हैं-

  • अनारक्षित (UR): 43.96
  • पिछड़ा वर्ग (BC): 43.13
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 40.15
  • महिला पिछड़ा वर्ग (WBC): 41.94
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 37.21
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 36.03
  • अनुसूचित जाति (SC): 35.62

ANM Document Verification Date: इस तारीख से होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के लिए अब अगला चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का होगा। यह प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू होकर 3 फरवरी, 2026 तक चलेगी। वेरिफिकेशन का काम स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर (SIHFW), शेखपुरा, पटना में आयोजित किया जाएगा। कैंडिडेट्स को अपने सभी मूल कागजात और पहचान संबंधी डॉक्यूमेंट्स के साथ तय समय पर सेंटर पर पहुंचना जरूरी है। राज्य स्वास्थ्य समिति ने साफ किया है कि, केवल कटऑफ से ज्यादा अंक लाने वाले और शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स ही इस प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। किसी भी जरूरी अपडेट के लिए कैंडिडेट्स केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *