बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नीतीश से मिले तेजस्वी के बागी विधायक, खेसारी के कार्यक्रम में चली लाठियां, 2 लाख में बेची गर्लफ्रेंड

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नीतीश से मिले तेजस्वी के बागी विधायक, खेसारी के कार्यक्रम में चली लाठियां, 2 लाख में बेची गर्लफ्रेंड

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। 18 तारीख तक बिहार में नई सरकार का गठन होगा। सूत्रों के अनुसार, सीएम नीतीश 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसके बाद 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01- CM नीतीश से मिले तेजस्वी के विधायक फैसल बिहार की सियासत में जल्द ही बड़ा उलटफेर होने वाला है। सूत्रों के अनुसार, सीएम नीतीश 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसके बाद 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके साथ ही 18 तारीख तक बिहार में नई सरकार का गठन होगा। इधर, तेजस्वी के बागी विधायक फैसल रहमान ने गुरुवार को सीएम हाउस में नीतीश कुमार से मुलाकात की। 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में ढाका विधायक फैसल रहमान वोट देने नहीं पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें 02- अंजलि राघव मामले में पवन सिंह को मिली राहत हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर छूने के मामले में भोजपुरी एक्टर-सिंगर पवन सिंह को बड़ी राहत मिली है। हरियाणा महिला आयोग ने इस पूरे केस से पवन सिंह का नाम हटा दिया है। चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा- पवन सिंह ने माफी मांग ली थी, जिसके बाद केस से उनका नाम हटा दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 03- एक इंसान से रिश्ता खत्म, तो क्या मर जाऊं: ज्योति भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। 25 मार्च को सुनवाई के दौरान पवन सिंह ने कहा था, ‘ज्योति ने न सिर्फ मुझे परेशान किया है, बल्कि क्रूर तरीके से मेरे परिवार को तोड़ने की कोशिश भी की है। शादी के बाद से ही मुझे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। अब हम दोनों के एक साथ रहने का कोई चांस नहीं है।’ पूरी खबर पढ़ें 04- खेसारी के प्रोग्राम में हंगामा, जमकर चले लाठी-डंडे मुजफ्फरपुर में भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ। ‘बाबू अर्जुन मेले’ में भीड़ अनियंत्रित हो गई। प्राइवेट गार्ड्स को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके जवाब में लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की। झड़प में कई लोग घायल हो गए। हंगामा बढ़ने के बाद खेसारी लाल यादव मुंह छिपाकर स्टेज से उतरते दिखे। पूरी खबर पढ़ें 05- इस्तीफे के बाद भी नीतीश को मिलेगी Z+ सिक्योरिटी सीएम नीतीश के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच उनकी सिक्योरिटी को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद भी नीतीश कुमार को Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी मिलेगी। बिहार सरकार के गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे भी का जिक्र है। पूरी खबर पढ़ें 06- स्कूल सचिव के पति का शराब पार्टी करते वीडियो वायरल नालंदा में जिला मुख्यालय के करीब डुमरामा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के परिसर में कुछ युवकों ने सरेआम शराब पार्टी की। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विशेष बात यह है कि इस महफिल में स्कूल शिक्षा समिति की सचिव के पति के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 07- आर्थिक तंगी की वजह से बेची किडनी, पूरे पैसे भी नहीं मिले कानपुर में रुपए के लालच में अपनी किडनी बेचने वाला आयुष हैलट अस्पताल के ICU में एडमिट है। पुलिस ने आयुष से कहा कि परिजनों को पूरी बात बता दे। इस पर आयुष पुलिसकर्मियों के पैर पकड़कर रोने लगा। कहा- सर, मेरी मां को कुछ मत बताना। मैं नौकरी करने की बात कहकर कानपुर आया था। पूरी खबर पढ़ें 08- DSP ने 32 साल की नौकरी में बनाई 80 करोड़ की प्रॉपर्टी किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपनी 32 साल की नौकरी के दौरान करीब 80 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति बनाई। महंगे रिसॉर्ट में खाना और फैमिली ट्रिप उनके लग्जरियस लाइफ स्टाइल का हिस्सा रहा है। पूर्णिया में जिस बंगले में वे रहते हैं, उसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वहीं, फर्निशिंग पर 1 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए गए हैं। उनकी पत्नी सरकारी टीचर हैं, लेकिन 35 लाख रुपए की थार से चलती हैं। पूरी खबर पढ़ें 09- बॉयफ्रेंड के लिए पति का मर्डर, बोरे में भर फेंका शव पूर्णिया में 3 साल पुराने प्यार के लिए महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर 31 मार्च की शाम अपने पति की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक के गले और शरीर के दूसरे हिस्से पर धारदार हथियार से 5 से अधिक हमले के निशान मिले हैं। मर्डर के बाद महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ पति की लाश को बोरे में भरकर घटनास्थल से 42 किलोमीटर दूर अमौर में खेत किनारे ठिकाने लगा दिया। पूरी खबर पढ़ें 10-2 लाख में बेची गर्लफ्रेंड, मिस्ड कॉल से हुआ था प्यार पूर्णिया में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को उसके प्रेमी ने गुलाबबाग के एक गल्ला व्यवसाई को बेच दिया था। लड़की का 2 लाख में सौदा हुआ। सौदेबाजी के बाद से युवती को व्यवसाई ने बंधक बनाकर रखा था। व्यवसाई युवती से रोजाना शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस ने आरोपी व्यवसाई प्रहलाद कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें 11- हनुमान जयंती पर महावीर मंदिर में लगी भक्तों की कतार आज चैत्र मास की पूर्णिमा हस्त नक्षत्र और ध्रुव योग में मनाई जा रही है। इसी के साथ आज हनुमान जयंती भी है। इसे लेकर पटना के महावीर मंदिर में विशेष तैयारी है। महावीर के दरबार को विशेष फूलों से सजाया गया है। दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी हुईं है। भक्त हनुमान जी पर प्रसाद में नवैद्धम और लड्‌डू चढ़ा रहे हैं। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 12- JDU विधायक अनंत सिंह क्या बनाए गए, जानकारी नहीं बिहार विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 19 समितियों का गठन किया गया है। इसमें बाहुबली नेता और मोकामा से विधायक अनंत सिंह को भी जगह मिली है। अनंत सिंह को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य बनाया गया। अनंत सिंह से जब इसको लेकर सवाल किया गया कि आप सदस्य बने हैं। आप पर्यावरण के लिए क्या कुछ सोचे हैं? अनंत सिंह ने कहा, ई सब हम कुछ जानबे नहीं करते है। हम क्या बने हैं क्या नहीं बने हैं। पूरी खबर पढ़ें 13- बेड नहीं मिलने से हुई तीन दिन के नवजात की मौत पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) बेड के अभाव में 3 दिन के नवजात बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि बच्चे को समय पर इलाज नहीं मिला। बच्चे की मौसी लखीसराय की रेखा कुमारी ने कहा कि नवजात का जन्म 30 मार्च को लखीसराय सदर अस्पताल में हुआ था। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14- टॉय गन के साथ रील बनाई, पुलिस ने हिरासत में लिया मुजफ्फरपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो और तस्वीरें वायरल करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान पता चला कि जिस हथियार का प्रदर्शन किया गया था, वह एक खिलौना बंदूक (टॉय गन) थी। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिले का साइबर और सोशल मीडिया सेल लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहा है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15- 6 अप्रैल के बाद कई जिलों में आंधी-बारिश का पुर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार बिहार के सभी जिलों में 5 अप्रैल तक मौसम सामान्य बना रहेगा, हालांकि 6 अप्रैल के बाद कुछ जिलों में आंधी बारिश का पुर्वानुमान है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। 18 तारीख तक बिहार में नई सरकार का गठन होगा। सूत्रों के अनुसार, सीएम नीतीश 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसके बाद 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01- CM नीतीश से मिले तेजस्वी के विधायक फैसल बिहार की सियासत में जल्द ही बड़ा उलटफेर होने वाला है। सूत्रों के अनुसार, सीएम नीतीश 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसके बाद 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके साथ ही 18 तारीख तक बिहार में नई सरकार का गठन होगा। इधर, तेजस्वी के बागी विधायक फैसल रहमान ने गुरुवार को सीएम हाउस में नीतीश कुमार से मुलाकात की। 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में ढाका विधायक फैसल रहमान वोट देने नहीं पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें 02- अंजलि राघव मामले में पवन सिंह को मिली राहत हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर छूने के मामले में भोजपुरी एक्टर-सिंगर पवन सिंह को बड़ी राहत मिली है। हरियाणा महिला आयोग ने इस पूरे केस से पवन सिंह का नाम हटा दिया है। चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा- पवन सिंह ने माफी मांग ली थी, जिसके बाद केस से उनका नाम हटा दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 03- एक इंसान से रिश्ता खत्म, तो क्या मर जाऊं: ज्योति भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। 25 मार्च को सुनवाई के दौरान पवन सिंह ने कहा था, ‘ज्योति ने न सिर्फ मुझे परेशान किया है, बल्कि क्रूर तरीके से मेरे परिवार को तोड़ने की कोशिश भी की है। शादी के बाद से ही मुझे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। अब हम दोनों के एक साथ रहने का कोई चांस नहीं है।’ पूरी खबर पढ़ें 04- खेसारी के प्रोग्राम में हंगामा, जमकर चले लाठी-डंडे मुजफ्फरपुर में भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ। ‘बाबू अर्जुन मेले’ में भीड़ अनियंत्रित हो गई। प्राइवेट गार्ड्स को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके जवाब में लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की। झड़प में कई लोग घायल हो गए। हंगामा बढ़ने के बाद खेसारी लाल यादव मुंह छिपाकर स्टेज से उतरते दिखे। पूरी खबर पढ़ें 05- इस्तीफे के बाद भी नीतीश को मिलेगी Z+ सिक्योरिटी सीएम नीतीश के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच उनकी सिक्योरिटी को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद भी नीतीश कुमार को Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी मिलेगी। बिहार सरकार के गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे भी का जिक्र है। पूरी खबर पढ़ें 06- स्कूल सचिव के पति का शराब पार्टी करते वीडियो वायरल नालंदा में जिला मुख्यालय के करीब डुमरामा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के परिसर में कुछ युवकों ने सरेआम शराब पार्टी की। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विशेष बात यह है कि इस महफिल में स्कूल शिक्षा समिति की सचिव के पति के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 07- आर्थिक तंगी की वजह से बेची किडनी, पूरे पैसे भी नहीं मिले कानपुर में रुपए के लालच में अपनी किडनी बेचने वाला आयुष हैलट अस्पताल के ICU में एडमिट है। पुलिस ने आयुष से कहा कि परिजनों को पूरी बात बता दे। इस पर आयुष पुलिसकर्मियों के पैर पकड़कर रोने लगा। कहा- सर, मेरी मां को कुछ मत बताना। मैं नौकरी करने की बात कहकर कानपुर आया था। पूरी खबर पढ़ें 08- DSP ने 32 साल की नौकरी में बनाई 80 करोड़ की प्रॉपर्टी किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपनी 32 साल की नौकरी के दौरान करीब 80 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति बनाई। महंगे रिसॉर्ट में खाना और फैमिली ट्रिप उनके लग्जरियस लाइफ स्टाइल का हिस्सा रहा है। पूर्णिया में जिस बंगले में वे रहते हैं, उसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वहीं, फर्निशिंग पर 1 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए गए हैं। उनकी पत्नी सरकारी टीचर हैं, लेकिन 35 लाख रुपए की थार से चलती हैं। पूरी खबर पढ़ें 09- बॉयफ्रेंड के लिए पति का मर्डर, बोरे में भर फेंका शव पूर्णिया में 3 साल पुराने प्यार के लिए महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर 31 मार्च की शाम अपने पति की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक के गले और शरीर के दूसरे हिस्से पर धारदार हथियार से 5 से अधिक हमले के निशान मिले हैं। मर्डर के बाद महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ पति की लाश को बोरे में भरकर घटनास्थल से 42 किलोमीटर दूर अमौर में खेत किनारे ठिकाने लगा दिया। पूरी खबर पढ़ें 10-2 लाख में बेची गर्लफ्रेंड, मिस्ड कॉल से हुआ था प्यार पूर्णिया में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को उसके प्रेमी ने गुलाबबाग के एक गल्ला व्यवसाई को बेच दिया था। लड़की का 2 लाख में सौदा हुआ। सौदेबाजी के बाद से युवती को व्यवसाई ने बंधक बनाकर रखा था। व्यवसाई युवती से रोजाना शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस ने आरोपी व्यवसाई प्रहलाद कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें 11- हनुमान जयंती पर महावीर मंदिर में लगी भक्तों की कतार आज चैत्र मास की पूर्णिमा हस्त नक्षत्र और ध्रुव योग में मनाई जा रही है। इसी के साथ आज हनुमान जयंती भी है। इसे लेकर पटना के महावीर मंदिर में विशेष तैयारी है। महावीर के दरबार को विशेष फूलों से सजाया गया है। दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी हुईं है। भक्त हनुमान जी पर प्रसाद में नवैद्धम और लड्‌डू चढ़ा रहे हैं। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 12- JDU विधायक अनंत सिंह क्या बनाए गए, जानकारी नहीं बिहार विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 19 समितियों का गठन किया गया है। इसमें बाहुबली नेता और मोकामा से विधायक अनंत सिंह को भी जगह मिली है। अनंत सिंह को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य बनाया गया। अनंत सिंह से जब इसको लेकर सवाल किया गया कि आप सदस्य बने हैं। आप पर्यावरण के लिए क्या कुछ सोचे हैं? अनंत सिंह ने कहा, ई सब हम कुछ जानबे नहीं करते है। हम क्या बने हैं क्या नहीं बने हैं। पूरी खबर पढ़ें 13- बेड नहीं मिलने से हुई तीन दिन के नवजात की मौत पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) बेड के अभाव में 3 दिन के नवजात बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि बच्चे को समय पर इलाज नहीं मिला। बच्चे की मौसी लखीसराय की रेखा कुमारी ने कहा कि नवजात का जन्म 30 मार्च को लखीसराय सदर अस्पताल में हुआ था। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14- टॉय गन के साथ रील बनाई, पुलिस ने हिरासत में लिया मुजफ्फरपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो और तस्वीरें वायरल करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान पता चला कि जिस हथियार का प्रदर्शन किया गया था, वह एक खिलौना बंदूक (टॉय गन) थी। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिले का साइबर और सोशल मीडिया सेल लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहा है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15- 6 अप्रैल के बाद कई जिलों में आंधी-बारिश का पुर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार बिहार के सभी जिलों में 5 अप्रैल तक मौसम सामान्य बना रहेगा, हालांकि 6 अप्रैल के बाद कुछ जिलों में आंधी बारिश का पुर्वानुमान है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *