नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है। यहां एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पिछले चुनाव में लोकतंत्र में ‘लोक’ हारा है और तंत्र जीता है। वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘बंगाल में हम लोग डबल इंजन की NDA सरकार बनाने जा रहे हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. पटना में तेजस्वी बोले- चुनाव में ‘लोक’ हारा है और तंत्र जीता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा, ‘पिछले साल चुनाव संपन्न हुआ है। पिछले चुनाव में लोकतंत्र में ‘लोक’ हारा है और तंत्र जीता है। ‘लोक’ की हार हुई है और तंत्र की चुनाव में जीत हुई। जनतंत्र को इन्होंने धन तंत्र और मशीन तंत्र बना दिया है। पूरी खबर पढ़ें 2. भोजपुर में अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार, बच्चे की मौत आरा में ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोना एक परिवार पर भारी पड़ गया। धुएं के चलते दम घुटने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि उसके माता-पिता और बहन की हालत गंभीर है। मृतक का नाम बजरंगी सिंह(12) है। जबकि बीमार लोगों में पिता चंद्रभूषण सिंह उर्फ बंटी सिंह, मां पूजा सिंह और बहन परिधि सिंह(9) शामिल है। पूरी खबर पढ़ें 3. विधवा बहू से ससुर बोला- हम दोनों अकेले,चलो एक हो जाएं पटना में 65 साल के ससुर ने 35 साल की अपनी विधवा बहू को शादी के लिए प्रपोज किया। पीड़ित महिला के अनुसार, उसे शारीरिक और मानसिक तौर से टॉर्चर किया जा रहा है। अपने सुसराल में वो डर-डर के रह रही है। बहू का कहना है कि ससुर ने उसका हाथ पकड़ा और कहा कि ‘तुम भी अकेली हो, मैं भी अकेला हूं, चलो हम दोनों एक हो जाएं।’ पूरी खबर पढ़ें 4. मोकामा में घना कोहरा, 5 गाड़ियां आपस में टकराई मोकामा में घने कोहरे के चलते 5 गाड़ियां आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक हाइवा पलट गया। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा मोकामा के 6-लेन स्थित औंटा गोलंबर के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पूरी खबर पढ़ें 5. पटना में बाढ़ में वांटेड अपराधी का एनकाउंटर बाढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अपराधी प्रहलाद कुमार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी प्रहलाद कुमार गांव में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पूरी खबर पढ़ें 6. पटना में कंटेनर से टकराईं गाड़ियां, पिता-बेटी की मौत पटना में बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। घने कोहरे के कारण तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मरने वालों में पिता और बेटी है। हादसा इतना जबरदस्त था कि पिता का सिर चूर-चूर हो गया। वहीं बेटी का सिर धड़ से अलग हो गया। उनकी गाड़ी स्कॉर्पियो की छत उड़ गई। वहीं, पत्नी-बेटे समेत 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. पूर्णिया में GMCH की अव्यवस्था पर सांसद पप्पू यादव का अल्टीमेटम पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शनिवार देर रात अचानक GMCH के निरीक्षण पर पहुंच गए। इस दौरान अस्पताल की बदइंतजामी देख भड़क गए। मौके पर मौजूद अधिकारियों से तीखे सवाल किए और चेतावनी दी। ठेकेदार से बात कर कड़ी फटकार लगाई। अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी और आगे शिकायतें आईं तो फिर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 8. समस्तीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना, आंदोलन की चेतावनी समस्तीपुर में केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा योजना में किए गए बदलाव के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय उपवास रखा और सांकेतिक धरना दिया। आयोजन अंबेडकर स्थल पर किया गया। जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने बताया कि मनरेगा योजना कांग्रेस सरकार ने लागू की थी। तब केंद्र सरकार 90% और राज्य सरकार 10% राशि खर्च करती थी, जिससे मजदूरों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी मिलती थी। पूरी खबर पढ़ें 9. मुजफ्फरपुर में रेड लाइट एरिया केस में कार्रवाई, कमरे सील मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के रेड लाइट एरिया से 6 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू हुआ है। जबरन देह व्यापार कराए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद देर रात पुलिस ने इलाके में दोबारा रेड की और जिस कमरे से नाबालिग लड़कियां बरामद की गई थी, उसे सील कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें 10. चिराग बोले- हम बंगाल में भी NDA सरकार बनाएंगे पटना में चिराग पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘बंगाल में हम लोग डबल इंजन की NDA सरकार बनाने जा रहे हैं। तमिलनाडु में भी हमारी सरकार बनेगी। असम में हम लोग वापस आएंगे। LJP भी इन सभी राज्यों में अपनी भूमिका निभाने को तैयार है। बंगाल और असम दोनों राज्यों में कितनी सीटों पर हम लोग चुनाव लड़ेंगे, इसके लिए अभी देख रहे हैं कि हम लोग की मजबूती कैसी है। हम डेढ़ महीने बाद बताने की स्थिति में रहेंगे कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।’ पूरी खबर पढ़ें 11. शराब के लिए रुपए न देने पर पत्नी की हत्या गयाजी में पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला के मायके वालों के अनुसार पति नशे में घर लौटा था। उसने शराब पीने के लिए 200 रुपए मांगे थे। पत्नी ने रुपए नहीं दिए तो नशेड़ी ने अपनी पत्नी को मार डाला। हत्या से पहले महिला के साथ मारपीट भी की गई। पूरी खबर पढ़ें 12. समस्तीपुर में पेयजल संकट के खिलाफ भाकपा-माले का प्रदर्शन समस्तीपुर जिले के उजियारपुर ब्लॉक में भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला। पेयजल संकट के खिलाफ पीएचइडी विभाग के एसडीओ का पुतला फूंका। अंगार, चैता उत्तरी, दक्षिणी, देसुआ, चादचौर पश्चिमी महेशपट्टी सहित अन्य पंचायतों में बंद पड़े नल जल योजना को दुरुस्त करने, फटे और क्षतिग्रस्त पाइप को बदलने वंचित परिवारों को जलापूर्ति बहाल करने की मांग उठाई। पूरी खबर पढ़ें 13. हाजीपुर में चिराग पासवान के कंबल वितरण में हंगामा हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के कंबल वितरण कार्यक्रम में भारी हंगामा हो गया। भीड़ बेकाबू होने के बाद चिराग पासवान को कार्यक्रम स्थल छोड़ना पड़ा। कंबल न मिलने से नाराज लोगों ने स्थानीय भाजपा विधायक अवधेश सिंह को घेरकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव के काफी समय बाद अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. पवन सिंह बोले- खेसारी से जीवन में मुलाकात न हो भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह जीवन में भोजपुरी सिंगर-एक्टर खेसारी लाल से मुलाकात नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने खुद एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में अपनी इच्छा जाहिर की। जब उनसे पूछा गया कि क्या आपकी खेसारी लाल से मुलाकात हुई है, तो उन्होंने कहा- इधर तो नहीं हुई है। और मैं तो कहूंगा कि इस जीवन में न हो तो वही अच्छा है। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. 25 जिलों में कल कोल्ड-डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट बिहार के 25 जिलों में कोल्ड-डे और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों के बाद ठंड से लोगों को धीरे-धीरे राहत मिलेगी। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है। यहां एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पिछले चुनाव में लोकतंत्र में ‘लोक’ हारा है और तंत्र जीता है। वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘बंगाल में हम लोग डबल इंजन की NDA सरकार बनाने जा रहे हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. पटना में तेजस्वी बोले- चुनाव में ‘लोक’ हारा है और तंत्र जीता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा, ‘पिछले साल चुनाव संपन्न हुआ है। पिछले चुनाव में लोकतंत्र में ‘लोक’ हारा है और तंत्र जीता है। ‘लोक’ की हार हुई है और तंत्र की चुनाव में जीत हुई। जनतंत्र को इन्होंने धन तंत्र और मशीन तंत्र बना दिया है। पूरी खबर पढ़ें 2. भोजपुर में अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार, बच्चे की मौत आरा में ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोना एक परिवार पर भारी पड़ गया। धुएं के चलते दम घुटने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि उसके माता-पिता और बहन की हालत गंभीर है। मृतक का नाम बजरंगी सिंह(12) है। जबकि बीमार लोगों में पिता चंद्रभूषण सिंह उर्फ बंटी सिंह, मां पूजा सिंह और बहन परिधि सिंह(9) शामिल है। पूरी खबर पढ़ें 3. विधवा बहू से ससुर बोला- हम दोनों अकेले,चलो एक हो जाएं पटना में 65 साल के ससुर ने 35 साल की अपनी विधवा बहू को शादी के लिए प्रपोज किया। पीड़ित महिला के अनुसार, उसे शारीरिक और मानसिक तौर से टॉर्चर किया जा रहा है। अपने सुसराल में वो डर-डर के रह रही है। बहू का कहना है कि ससुर ने उसका हाथ पकड़ा और कहा कि ‘तुम भी अकेली हो, मैं भी अकेला हूं, चलो हम दोनों एक हो जाएं।’ पूरी खबर पढ़ें 4. मोकामा में घना कोहरा, 5 गाड़ियां आपस में टकराई मोकामा में घने कोहरे के चलते 5 गाड़ियां आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक हाइवा पलट गया। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा मोकामा के 6-लेन स्थित औंटा गोलंबर के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पूरी खबर पढ़ें 5. पटना में बाढ़ में वांटेड अपराधी का एनकाउंटर बाढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अपराधी प्रहलाद कुमार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी प्रहलाद कुमार गांव में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पूरी खबर पढ़ें 6. पटना में कंटेनर से टकराईं गाड़ियां, पिता-बेटी की मौत पटना में बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। घने कोहरे के कारण तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मरने वालों में पिता और बेटी है। हादसा इतना जबरदस्त था कि पिता का सिर चूर-चूर हो गया। वहीं बेटी का सिर धड़ से अलग हो गया। उनकी गाड़ी स्कॉर्पियो की छत उड़ गई। वहीं, पत्नी-बेटे समेत 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. पूर्णिया में GMCH की अव्यवस्था पर सांसद पप्पू यादव का अल्टीमेटम पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शनिवार देर रात अचानक GMCH के निरीक्षण पर पहुंच गए। इस दौरान अस्पताल की बदइंतजामी देख भड़क गए। मौके पर मौजूद अधिकारियों से तीखे सवाल किए और चेतावनी दी। ठेकेदार से बात कर कड़ी फटकार लगाई। अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी और आगे शिकायतें आईं तो फिर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 8. समस्तीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना, आंदोलन की चेतावनी समस्तीपुर में केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा योजना में किए गए बदलाव के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय उपवास रखा और सांकेतिक धरना दिया। आयोजन अंबेडकर स्थल पर किया गया। जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने बताया कि मनरेगा योजना कांग्रेस सरकार ने लागू की थी। तब केंद्र सरकार 90% और राज्य सरकार 10% राशि खर्च करती थी, जिससे मजदूरों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी मिलती थी। पूरी खबर पढ़ें 9. मुजफ्फरपुर में रेड लाइट एरिया केस में कार्रवाई, कमरे सील मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के रेड लाइट एरिया से 6 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू हुआ है। जबरन देह व्यापार कराए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद देर रात पुलिस ने इलाके में दोबारा रेड की और जिस कमरे से नाबालिग लड़कियां बरामद की गई थी, उसे सील कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें 10. चिराग बोले- हम बंगाल में भी NDA सरकार बनाएंगे पटना में चिराग पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘बंगाल में हम लोग डबल इंजन की NDA सरकार बनाने जा रहे हैं। तमिलनाडु में भी हमारी सरकार बनेगी। असम में हम लोग वापस आएंगे। LJP भी इन सभी राज्यों में अपनी भूमिका निभाने को तैयार है। बंगाल और असम दोनों राज्यों में कितनी सीटों पर हम लोग चुनाव लड़ेंगे, इसके लिए अभी देख रहे हैं कि हम लोग की मजबूती कैसी है। हम डेढ़ महीने बाद बताने की स्थिति में रहेंगे कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।’ पूरी खबर पढ़ें 11. शराब के लिए रुपए न देने पर पत्नी की हत्या गयाजी में पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला के मायके वालों के अनुसार पति नशे में घर लौटा था। उसने शराब पीने के लिए 200 रुपए मांगे थे। पत्नी ने रुपए नहीं दिए तो नशेड़ी ने अपनी पत्नी को मार डाला। हत्या से पहले महिला के साथ मारपीट भी की गई। पूरी खबर पढ़ें 12. समस्तीपुर में पेयजल संकट के खिलाफ भाकपा-माले का प्रदर्शन समस्तीपुर जिले के उजियारपुर ब्लॉक में भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला। पेयजल संकट के खिलाफ पीएचइडी विभाग के एसडीओ का पुतला फूंका। अंगार, चैता उत्तरी, दक्षिणी, देसुआ, चादचौर पश्चिमी महेशपट्टी सहित अन्य पंचायतों में बंद पड़े नल जल योजना को दुरुस्त करने, फटे और क्षतिग्रस्त पाइप को बदलने वंचित परिवारों को जलापूर्ति बहाल करने की मांग उठाई। पूरी खबर पढ़ें 13. हाजीपुर में चिराग पासवान के कंबल वितरण में हंगामा हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के कंबल वितरण कार्यक्रम में भारी हंगामा हो गया। भीड़ बेकाबू होने के बाद चिराग पासवान को कार्यक्रम स्थल छोड़ना पड़ा। कंबल न मिलने से नाराज लोगों ने स्थानीय भाजपा विधायक अवधेश सिंह को घेरकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव के काफी समय बाद अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. पवन सिंह बोले- खेसारी से जीवन में मुलाकात न हो भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह जीवन में भोजपुरी सिंगर-एक्टर खेसारी लाल से मुलाकात नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने खुद एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में अपनी इच्छा जाहिर की। जब उनसे पूछा गया कि क्या आपकी खेसारी लाल से मुलाकात हुई है, तो उन्होंने कहा- इधर तो नहीं हुई है। और मैं तो कहूंगा कि इस जीवन में न हो तो वही अच्छा है। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. 25 जिलों में कल कोल्ड-डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट बिहार के 25 जिलों में कोल्ड-डे और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों के बाद ठंड से लोगों को धीरे-धीरे राहत मिलेगी।


