आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। राजधानी में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजद के विधायक आज रात होटल पनाश में ही रुकेंगे। महागठबंधन के नेता यहां जुट रहे हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. राज्यसभा चुनाव, तेजस्वी के विधायक होटल में नजरबंद! बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजद के विधायक आज रात होटल पनाश में ही रुकेंगे। महागठबंधन के नेता यहां जुट रहे हैं। बताया जा रहा है कि पांचवीं सीट पर फंसी पेंच को सुलझाने के लिए विधायकों को एकजुट रखा जा रहा। विधायकों के नजरबंद होने पर जदयू ने सवाल उठाए हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. ‘प्रिंसिपल मुझे अश्लील इशारे करता है’ शिकायत दर्ज “प्रिंसिपल स्कूल में छोटे कपड़े पहनकर आने को कहते हैं। मना करने पर CCTV से मेरी फोटो निकालते हैं और उसे गलत तरीके से एडिट कर वायरल करने की धमकी देते हैं।” ये आरोप लखीसराय के एक सरकारी आवासीय स्कूल की महिला टीचर ने लगाया है। पूरी खबर पढ़ें 3. सिलेंडर क्राइसिस, पटना में सुबह 4 बजे से लंबी लाइन अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत जारी है। बिहार में भी रसोई गैस का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिलेंडर लेने के लिए लोग सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में खड़े हो जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. गयाजी में परीक्षा देने आए 2 छात्रों को रौंदा, आरा में 2 दोस्तों की मौत बिहार के 3 अलग-अलग जिलों में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। 5 गंभीर रूप से घायल हैं। ताजा मामला गयाजी से है, जहां सिविल कोर्ट अटेंडेंट की परीक्षा देने आए 2 छात्रों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भोजपुर में अनियंत्रित कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह का भतीजा बक्सर से अरेस्ट बक्सर में शनिवार की शाम उस समय एक हाई प्रोफाइल मामला सामने आया, जब वाहन जांच के दौरान पुलिस ने महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वह शराब के नशे में पाए गए, जिसके बाद उनके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पूरी खबर पढ़ें 6. NEET छात्रा रेप-मर्डर केस, मनीष रंजन से 25 सवाल NEET की छात्रा से रेप हुआ? हां। किसने किया? पता नहीं। छात्रा के कपड़े से स्पर्म मिला। किसका है? पता नहीं। छात्रा ने कमरे से दवा के कितने खाली रैपर मिले? 1, 5 या 6. यह सार SIT की कोर्ट में जमा की गई 1200 से अधिक पन्नों की केस डायरी का है। पूरी खबर पढ़ें 7. ‘शादी बॉयफ्रेंड से करूंगी’, कहकर टावर पर चढ़ी नाबालिग मोतिहारी में शनिवार की शाम नाबालिग लड़की 4 घंटे तक 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ी रही। उसकी मांग थी की घर वाले नाबालिग प्रेमी से उसकी शादी करवा दें। यह घटना राजेपुर थाना क्षेत्र के बुलाकी टोला में हुई। पूरी खबर पढ़ें 8. परीक्षा के बाद गयाजी स्टेशन पर उमड़ी भीड़, धक्का-मुक्की बिहार सिविल कोर्ट के चपरासी पद की परीक्षा खत्म होने के बाद आज गया रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में परीक्षार्थी एक साथ स्टेशन पहुंचे, जिससे परिसर और प्लेटफॉर्म पर अत्यधिक भीड़भाड़ हो गई। खासकर पटना जाने वाली ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं। पूरी खबर पढ़ें 9. खेसारी के जन्मदिन पर आकांक्षा ने शेयर की तस्वीर आज भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का जन्मदिन है। आज वह अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। खेसारी लाल रविवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां बर्थडे विश करने पर उन्होंने फैंस को शुक्रिया कहा। इस दौरान अन्मय सवालों पर वे बोलने से बचे। बर्थडे को लेकर पटना में भी कई जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 10. 3 घर जलकर राख, चिंगारी से लाखों का नुकसान कटिहार के कुरसेला नगर पंचायत के इंदिराग्राम में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से एक ही परिवार के तीन घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस घटना में लगभग 50 हजार रुपये नकद सहित करीब दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 11. भोजपुर में ट्रक से टकराई कार, 2 की मौत, 5 की हालत नाजुक भोजपुर में अनियंत्रित कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों की हालत नाजुक है। बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना पीरो थाना क्षेत्र के तिवारीडीह ओवरब्रिज के पास की है। पूरी खबर पढ़ें 12. जू मारने वाले तेल से बनाया चावल, 3 बेहोश गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के हाजियापुर दलित बस्ती में रविवार को एक अजीबोगरीब लेकिन चिंताजनक घटना सामने आई। सरसों तेल समझकर जूं मारने वाले तेल में चावल भूनकर खाने से तीन किशोरों की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे अचेत हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। पूरी खबर पढ़ें 13. औरंगाबाद में जयमाल के दौरान भरभराकर गिरा छज्जा, 2 की मौत औरंगाबाद के मंझियावां गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जयमाल के दौरान अचानक छत का छज्जा(पोर्टिको) गिर गिया। मलबे के नीचे दबने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 लोग घायल हुए है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. डांसर का प्राइवेट पार्ट छूते ब्लॉक प्रमुख का वीडियो मोतिहारी में एक स्थानीय जनप्रतिनिधि का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को बंद कमरे में भोजपुरी गानों पर नर्तकी के साथ नाचते और आपत्तिजनक हरकतें करते देखा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के सभी 38 जिले में बारिश को लेकर अलर्ट बिहार के सभी 38 जिले में कल यानी सोमवार को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना जताई है। आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। राजधानी में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजद के विधायक आज रात होटल पनाश में ही रुकेंगे। महागठबंधन के नेता यहां जुट रहे हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. राज्यसभा चुनाव, तेजस्वी के विधायक होटल में नजरबंद! बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजद के विधायक आज रात होटल पनाश में ही रुकेंगे। महागठबंधन के नेता यहां जुट रहे हैं। बताया जा रहा है कि पांचवीं सीट पर फंसी पेंच को सुलझाने के लिए विधायकों को एकजुट रखा जा रहा। विधायकों के नजरबंद होने पर जदयू ने सवाल उठाए हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. ‘प्रिंसिपल मुझे अश्लील इशारे करता है’ शिकायत दर्ज “प्रिंसिपल स्कूल में छोटे कपड़े पहनकर आने को कहते हैं। मना करने पर CCTV से मेरी फोटो निकालते हैं और उसे गलत तरीके से एडिट कर वायरल करने की धमकी देते हैं।” ये आरोप लखीसराय के एक सरकारी आवासीय स्कूल की महिला टीचर ने लगाया है। पूरी खबर पढ़ें 3. सिलेंडर क्राइसिस, पटना में सुबह 4 बजे से लंबी लाइन अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत जारी है। बिहार में भी रसोई गैस का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिलेंडर लेने के लिए लोग सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में खड़े हो जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. गयाजी में परीक्षा देने आए 2 छात्रों को रौंदा, आरा में 2 दोस्तों की मौत बिहार के 3 अलग-अलग जिलों में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। 5 गंभीर रूप से घायल हैं। ताजा मामला गयाजी से है, जहां सिविल कोर्ट अटेंडेंट की परीक्षा देने आए 2 छात्रों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भोजपुर में अनियंत्रित कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह का भतीजा बक्सर से अरेस्ट बक्सर में शनिवार की शाम उस समय एक हाई प्रोफाइल मामला सामने आया, जब वाहन जांच के दौरान पुलिस ने महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वह शराब के नशे में पाए गए, जिसके बाद उनके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पूरी खबर पढ़ें 6. NEET छात्रा रेप-मर्डर केस, मनीष रंजन से 25 सवाल NEET की छात्रा से रेप हुआ? हां। किसने किया? पता नहीं। छात्रा के कपड़े से स्पर्म मिला। किसका है? पता नहीं। छात्रा ने कमरे से दवा के कितने खाली रैपर मिले? 1, 5 या 6. यह सार SIT की कोर्ट में जमा की गई 1200 से अधिक पन्नों की केस डायरी का है। पूरी खबर पढ़ें 7. ‘शादी बॉयफ्रेंड से करूंगी’, कहकर टावर पर चढ़ी नाबालिग मोतिहारी में शनिवार की शाम नाबालिग लड़की 4 घंटे तक 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ी रही। उसकी मांग थी की घर वाले नाबालिग प्रेमी से उसकी शादी करवा दें। यह घटना राजेपुर थाना क्षेत्र के बुलाकी टोला में हुई। पूरी खबर पढ़ें 8. परीक्षा के बाद गयाजी स्टेशन पर उमड़ी भीड़, धक्का-मुक्की बिहार सिविल कोर्ट के चपरासी पद की परीक्षा खत्म होने के बाद आज गया रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में परीक्षार्थी एक साथ स्टेशन पहुंचे, जिससे परिसर और प्लेटफॉर्म पर अत्यधिक भीड़भाड़ हो गई। खासकर पटना जाने वाली ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं। पूरी खबर पढ़ें 9. खेसारी के जन्मदिन पर आकांक्षा ने शेयर की तस्वीर आज भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का जन्मदिन है। आज वह अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। खेसारी लाल रविवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां बर्थडे विश करने पर उन्होंने फैंस को शुक्रिया कहा। इस दौरान अन्मय सवालों पर वे बोलने से बचे। बर्थडे को लेकर पटना में भी कई जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 10. 3 घर जलकर राख, चिंगारी से लाखों का नुकसान कटिहार के कुरसेला नगर पंचायत के इंदिराग्राम में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से एक ही परिवार के तीन घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस घटना में लगभग 50 हजार रुपये नकद सहित करीब दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 11. भोजपुर में ट्रक से टकराई कार, 2 की मौत, 5 की हालत नाजुक भोजपुर में अनियंत्रित कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों की हालत नाजुक है। बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना पीरो थाना क्षेत्र के तिवारीडीह ओवरब्रिज के पास की है। पूरी खबर पढ़ें 12. जू मारने वाले तेल से बनाया चावल, 3 बेहोश गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के हाजियापुर दलित बस्ती में रविवार को एक अजीबोगरीब लेकिन चिंताजनक घटना सामने आई। सरसों तेल समझकर जूं मारने वाले तेल में चावल भूनकर खाने से तीन किशोरों की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे अचेत हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। पूरी खबर पढ़ें 13. औरंगाबाद में जयमाल के दौरान भरभराकर गिरा छज्जा, 2 की मौत औरंगाबाद के मंझियावां गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जयमाल के दौरान अचानक छत का छज्जा(पोर्टिको) गिर गिया। मलबे के नीचे दबने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 लोग घायल हुए है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. डांसर का प्राइवेट पार्ट छूते ब्लॉक प्रमुख का वीडियो मोतिहारी में एक स्थानीय जनप्रतिनिधि का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को बंद कमरे में भोजपुरी गानों पर नर्तकी के साथ नाचते और आपत्तिजनक हरकतें करते देखा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के सभी 38 जिले में बारिश को लेकर अलर्ट बिहार के सभी 38 जिले में कल यानी सोमवार को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना जताई है।


