नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। यहां लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पहुंचे। वहीं, बिहार विधानसभा का बजट सत्र दो फरवरी से शुरू होगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में तेजप्रताप यादव मकर संक्रांति के मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने आज अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज रखा। इस भोज में तेजप्रताप यादव भी शामिल होने पहुंचे हैं। विजय सिन्हा से जब सवाल किया गया कि तेजप्रताप को आप NDA में आने का निमंत्रण देंगे। इस पर विजय सिन्हा ने कहा, वक्त पर सब पता चल जाएगा। वहीं तेजप्रताप ने भी कहा कि समय आने दीजिए, सब साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, मेरा विजय सिन्हा से व्यक्तिगत संबंध है। हमने भी दही चूड़ा का भोज आयोजित किया है। इन्हें निमंत्रण दिया है। पूरी खबर पढ़ें 2. पवन सिंह बोले- मुंह में सम्मान पीठ में छुरी भोजपुरी के दो बड़े स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच तनातनी कम नहीं हो रही है। दोनों गाहे-बगाहे एक दूसरे पर तंज कसने से पीछे नहीं हटते हैं। खेसारी ने पवन सिंह के बर्थडे वाले वीडियो पर कहा था कि, मरेला बा, लेकिन बोल नहीं रहा। बस डोल रहा है। खेसारी का यह वीडियो खूब वायरल भी हुआ था। अब पवन सिंह ने इशारों में खेसारी पर वार किया है। सोमवार को गोरखपुर महोत्सव के दौरान स्टेज पर पवन सिंह ने कहा कि, किसी का सम्मान कीजिए तो दिल से करिए। पूरी खबर पढ़ें 3. 8°C पहुंचा 10 जिलों का पारा, कोल्ड-डे का अलर्ट बिहार में बर्फीली और पछुआ हवा के चलते अभी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। बिहार के 10 जिलों का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग ने सीतामढ़ी, मधुबनी समेत 8 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। 20 जनवरी के बाद बिहार के कई जिलों में बारिश का भी अनुमान है। इधर, मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में हल्के कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें 4. 2 फरवरी से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज नए साल की पहली कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें 43 एजेंडों पर मुहर लगी है। बाणसागर समझौते के तहत बिहार और झारखंड के बीच पानी के बंटवारे पर फैसला हुआ है। अब सोन नदी का बिहार को 5.75 मिलियन एकड़ फीट पानी जबकि झारखंड को 2 मिलियन एकड़ फीट पानी मिलेगा। इसके साथ ही यह फैसला किया गया है कि, 2 फरवरी से 27 तक बजट सत्र चलेगा। मुंबई में बिहार भवन बनाने का भी फैसला किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 5. ‘राजपूत-भूमिहार अपनी बेटियों की शादी दलितों से कराएं’ पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि, राजपूत, भूमिहार, कोइरी और कुर्मी अपनी बेटियों की शादी दलितों से शादी करें। उन्होंने दलित को 27%, SC/ST को 17% और EBC को 67 % आरक्षण देने की भी मांग की है। पप्पू यादव के बयान पर यूजर्स ने कहा कि, अपने बेटा-बेटी के शादी ब्याह से शुरू करें ताकि संदेश दूर तलक जाए। पूरी खबर पढ़ें 6. मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे की तरह बिहार में बनेंगे हाईवे नीतीश सरकार बिहार में हाईवे के बाद अब एक्सप्रेस वे का नया नेटवर्क तैयार करेगी। ये एक्सप्रेस वे राज्य सरकार के होंगे। शुरुआत में 5 नए एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जाएगा। इसका प्रपोजल तैयार कर CM के पास भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही इसके एलाइनमेंट और डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे के आधार पर बिहार में नए एक्सप्रेस वे बनेंगे। इनपर गाड़ियां 100km/h की रफ्तार से दौड़ेंगी। पूरी खबर पढ़ें 7. 8 साल के बच्चे का मर्डर, गले में रस्सी बंधी थी नालंदा में मंगलवार सुबह 8 साल के बच्चे की लाश मिली है। उसके गले में रस्सी बंधी है। मृतक की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई है। अंकित सोमवार की रात से घर से लापता था। घर वालों का आरोप है कि, अंकित के पिता की प्रेमिका ने मर्डर किया है। घटना चंडी थाना क्षेत्र के दररिया बिगहा गांव स्थित कल्याणपुर खजाना खंधा की है। शव मिलने की सूचना पर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गिरफ्तारी की मांग को लेकर करौटा-राजगीर एसएच-78 को जाम कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 8. पुलिस टीम पर पथराव, गाड़ियों के शीशे फोड़े छपरा में एक बच्चे की हत्या के बाद लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव किया और कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। गुस्साए लोगों ने पुलिस की एक गाड़ी भी पलट दी। दरअसल, छपरा में पिछले रविवार (11 जनवरी) को 5वीं क्लास के बच्चे का शव बरामद किया था। वह 31 दिसंबर 2025 की शाम से लापता था। उसका शव मिलने के बाद से ही परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसी कड़ी में आज अमनौर के भेलदी चौक के पास NH-722 को जाम कर दिया। करीब 100 से ज्यादा लोग सड़क पर उतर आए और पुलिस के खिलाफ नारे लगाने लगे। पूरी खबर पढ़ें 9. गुजरात का दूल्हा गिरफ्तार, नाबालिग से शादी कर रहा था मधुबनी पुलिस ने गुजरात के रहने वाले एक युवक को 15 साल की नाबालिग लड़की से शादी करते हुए पकड़ा। युवक मंदिर में सोमवार रात शादी कर रहा था, रस्में चल रही थी, इसी बीच ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। जिसके बाद भारी संख्या में लोग वहां पहुंचकर दूल्हे और उसके दस्तों को पकड़ लिया। घटना जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की है। आरोपी दूल्हे को पुलिस ने जेल भेज दिया है। नाबालिग दुल्हन को भी कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 10. कोर्ट से लौट रहे शख्स की 6 गोली मारकर हत्या जमुई में सोमवार की शाम अपराधियों ने सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर पदमावत गांव के समीप अशोक यादव उर्फ आशो यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाका दहल उठा और अशोक यादव की मौके पर ही मौत हो गई। अपराधियों ने अशोक यादव के सीने में पूरी मैगजीन खाली कर दी। उनके सिर,चेहरे,पीठ और पेट में कुल छह गोलियां मारी गईं। वारदात के बाद सड़क पर मृतक की फाइलें बिखरी मिलीं,जबकि उनकी बाइक शव से करीब 20 कदम दूर गिरी हुई थी। बाइक के पहिए के नीचे एक मैगजीन, कई खोखे, गुलेल और सीसे की गोलियां भी बरामद की गई। पूरी खबर पढ़ें 11. ‘डकैत अमन शुक्ला की हत्या था प्री-प्लांड मर्डर बैंक डकैत अमन शुक्ला का मर्डर पुराने विवाद में हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो शूटर्स, मास्टरमाइंड समेत 3 को अरेस्ट किया है। मंगलवार को पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से हत्या की प्लानिंग की जा रही थी। इसमें और भी सफेदपोश शामिल हैं। सोनू इसका मास्टरमाइंड है। फिलहाल जेल में है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उसके बाद प्रेम प्रसंग का मामला क्लियर हो पाएगा। फिलहाल पूर्व के विवाद हत्या की वजह रही है। पूरी खबर पढ़ें 12. गिरिराज सिंह बोले- कांग्रेस ‘वॉयस ऑफ पाकिस्तान’ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जहानाबाद में कांग्रेस पार्टी को ‘वॉयस ऑफ पाकिस्तान’ बताया। उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और मणिशंकर अय्यर को पाकिस्तान का एंबेसडर बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ‘वॉयस ऑफ पाकिस्तान’ बन गई है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि वह ऐसे ‘कर्महीन’ लोगों पर टिप्पणी करना उचित नहीं समझते, जिन्हें अपना ठिकाना नहीं है और वे दूसरों को सर्टिफिकेट बांटने में लगे हैं। पूरी खबर पढ़ें 13. मकर संक्रांति पर गंगा घाटों में नहीं चलेगी नाव पटना में इस साल मकर संक्रांति (14 और 15 जनवरी) को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पटना DM के आदेश के मुताबिक, सरकारी काम में लगी नावों को छोड़कर नदियों में किसी भी तरह की नाव के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। डीएम ने साफ निर्देश दिया है कि जो कोई भी इस आदेश का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. शादी से मुकरा युवक, थाने में हुआ निकाह बिहार के भागलपुर में एक मुस्लिम युवक-युवती के परिजनों ने आपसी सहमति से शादी तय की थी। लेकिन युवक ने शादी से मुकर गया। इसके बाद युवती थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़ कर थाने लाई और दोनों का थाने में ही निकाह कराया। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. बिहार के 14 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट बिहार में बर्फीली और पछुआ हवा के चलते अभी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। बिहार के 10 जिलों का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं, बुधवार को 14 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अब पश्चिम विक्षोभ एक्टिव नहीं है, जिसके कारण ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। यहां लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पहुंचे। वहीं, बिहार विधानसभा का बजट सत्र दो फरवरी से शुरू होगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में तेजप्रताप यादव मकर संक्रांति के मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने आज अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज रखा। इस भोज में तेजप्रताप यादव भी शामिल होने पहुंचे हैं। विजय सिन्हा से जब सवाल किया गया कि तेजप्रताप को आप NDA में आने का निमंत्रण देंगे। इस पर विजय सिन्हा ने कहा, वक्त पर सब पता चल जाएगा। वहीं तेजप्रताप ने भी कहा कि समय आने दीजिए, सब साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, मेरा विजय सिन्हा से व्यक्तिगत संबंध है। हमने भी दही चूड़ा का भोज आयोजित किया है। इन्हें निमंत्रण दिया है। पूरी खबर पढ़ें 2. पवन सिंह बोले- मुंह में सम्मान पीठ में छुरी भोजपुरी के दो बड़े स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच तनातनी कम नहीं हो रही है। दोनों गाहे-बगाहे एक दूसरे पर तंज कसने से पीछे नहीं हटते हैं। खेसारी ने पवन सिंह के बर्थडे वाले वीडियो पर कहा था कि, मरेला बा, लेकिन बोल नहीं रहा। बस डोल रहा है। खेसारी का यह वीडियो खूब वायरल भी हुआ था। अब पवन सिंह ने इशारों में खेसारी पर वार किया है। सोमवार को गोरखपुर महोत्सव के दौरान स्टेज पर पवन सिंह ने कहा कि, किसी का सम्मान कीजिए तो दिल से करिए। पूरी खबर पढ़ें 3. 8°C पहुंचा 10 जिलों का पारा, कोल्ड-डे का अलर्ट बिहार में बर्फीली और पछुआ हवा के चलते अभी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। बिहार के 10 जिलों का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग ने सीतामढ़ी, मधुबनी समेत 8 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। 20 जनवरी के बाद बिहार के कई जिलों में बारिश का भी अनुमान है। इधर, मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में हल्के कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें 4. 2 फरवरी से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज नए साल की पहली कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें 43 एजेंडों पर मुहर लगी है। बाणसागर समझौते के तहत बिहार और झारखंड के बीच पानी के बंटवारे पर फैसला हुआ है। अब सोन नदी का बिहार को 5.75 मिलियन एकड़ फीट पानी जबकि झारखंड को 2 मिलियन एकड़ फीट पानी मिलेगा। इसके साथ ही यह फैसला किया गया है कि, 2 फरवरी से 27 तक बजट सत्र चलेगा। मुंबई में बिहार भवन बनाने का भी फैसला किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 5. ‘राजपूत-भूमिहार अपनी बेटियों की शादी दलितों से कराएं’ पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि, राजपूत, भूमिहार, कोइरी और कुर्मी अपनी बेटियों की शादी दलितों से शादी करें। उन्होंने दलित को 27%, SC/ST को 17% और EBC को 67 % आरक्षण देने की भी मांग की है। पप्पू यादव के बयान पर यूजर्स ने कहा कि, अपने बेटा-बेटी के शादी ब्याह से शुरू करें ताकि संदेश दूर तलक जाए। पूरी खबर पढ़ें 6. मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे की तरह बिहार में बनेंगे हाईवे नीतीश सरकार बिहार में हाईवे के बाद अब एक्सप्रेस वे का नया नेटवर्क तैयार करेगी। ये एक्सप्रेस वे राज्य सरकार के होंगे। शुरुआत में 5 नए एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जाएगा। इसका प्रपोजल तैयार कर CM के पास भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही इसके एलाइनमेंट और डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे के आधार पर बिहार में नए एक्सप्रेस वे बनेंगे। इनपर गाड़ियां 100km/h की रफ्तार से दौड़ेंगी। पूरी खबर पढ़ें 7. 8 साल के बच्चे का मर्डर, गले में रस्सी बंधी थी नालंदा में मंगलवार सुबह 8 साल के बच्चे की लाश मिली है। उसके गले में रस्सी बंधी है। मृतक की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई है। अंकित सोमवार की रात से घर से लापता था। घर वालों का आरोप है कि, अंकित के पिता की प्रेमिका ने मर्डर किया है। घटना चंडी थाना क्षेत्र के दररिया बिगहा गांव स्थित कल्याणपुर खजाना खंधा की है। शव मिलने की सूचना पर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गिरफ्तारी की मांग को लेकर करौटा-राजगीर एसएच-78 को जाम कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 8. पुलिस टीम पर पथराव, गाड़ियों के शीशे फोड़े छपरा में एक बच्चे की हत्या के बाद लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव किया और कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। गुस्साए लोगों ने पुलिस की एक गाड़ी भी पलट दी। दरअसल, छपरा में पिछले रविवार (11 जनवरी) को 5वीं क्लास के बच्चे का शव बरामद किया था। वह 31 दिसंबर 2025 की शाम से लापता था। उसका शव मिलने के बाद से ही परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसी कड़ी में आज अमनौर के भेलदी चौक के पास NH-722 को जाम कर दिया। करीब 100 से ज्यादा लोग सड़क पर उतर आए और पुलिस के खिलाफ नारे लगाने लगे। पूरी खबर पढ़ें 9. गुजरात का दूल्हा गिरफ्तार, नाबालिग से शादी कर रहा था मधुबनी पुलिस ने गुजरात के रहने वाले एक युवक को 15 साल की नाबालिग लड़की से शादी करते हुए पकड़ा। युवक मंदिर में सोमवार रात शादी कर रहा था, रस्में चल रही थी, इसी बीच ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। जिसके बाद भारी संख्या में लोग वहां पहुंचकर दूल्हे और उसके दस्तों को पकड़ लिया। घटना जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की है। आरोपी दूल्हे को पुलिस ने जेल भेज दिया है। नाबालिग दुल्हन को भी कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 10. कोर्ट से लौट रहे शख्स की 6 गोली मारकर हत्या जमुई में सोमवार की शाम अपराधियों ने सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर पदमावत गांव के समीप अशोक यादव उर्फ आशो यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाका दहल उठा और अशोक यादव की मौके पर ही मौत हो गई। अपराधियों ने अशोक यादव के सीने में पूरी मैगजीन खाली कर दी। उनके सिर,चेहरे,पीठ और पेट में कुल छह गोलियां मारी गईं। वारदात के बाद सड़क पर मृतक की फाइलें बिखरी मिलीं,जबकि उनकी बाइक शव से करीब 20 कदम दूर गिरी हुई थी। बाइक के पहिए के नीचे एक मैगजीन, कई खोखे, गुलेल और सीसे की गोलियां भी बरामद की गई। पूरी खबर पढ़ें 11. ‘डकैत अमन शुक्ला की हत्या था प्री-प्लांड मर्डर बैंक डकैत अमन शुक्ला का मर्डर पुराने विवाद में हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो शूटर्स, मास्टरमाइंड समेत 3 को अरेस्ट किया है। मंगलवार को पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से हत्या की प्लानिंग की जा रही थी। इसमें और भी सफेदपोश शामिल हैं। सोनू इसका मास्टरमाइंड है। फिलहाल जेल में है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उसके बाद प्रेम प्रसंग का मामला क्लियर हो पाएगा। फिलहाल पूर्व के विवाद हत्या की वजह रही है। पूरी खबर पढ़ें 12. गिरिराज सिंह बोले- कांग्रेस ‘वॉयस ऑफ पाकिस्तान’ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जहानाबाद में कांग्रेस पार्टी को ‘वॉयस ऑफ पाकिस्तान’ बताया। उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और मणिशंकर अय्यर को पाकिस्तान का एंबेसडर बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ‘वॉयस ऑफ पाकिस्तान’ बन गई है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि वह ऐसे ‘कर्महीन’ लोगों पर टिप्पणी करना उचित नहीं समझते, जिन्हें अपना ठिकाना नहीं है और वे दूसरों को सर्टिफिकेट बांटने में लगे हैं। पूरी खबर पढ़ें 13. मकर संक्रांति पर गंगा घाटों में नहीं चलेगी नाव पटना में इस साल मकर संक्रांति (14 और 15 जनवरी) को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पटना DM के आदेश के मुताबिक, सरकारी काम में लगी नावों को छोड़कर नदियों में किसी भी तरह की नाव के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। डीएम ने साफ निर्देश दिया है कि जो कोई भी इस आदेश का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. शादी से मुकरा युवक, थाने में हुआ निकाह बिहार के भागलपुर में एक मुस्लिम युवक-युवती के परिजनों ने आपसी सहमति से शादी तय की थी। लेकिन युवक ने शादी से मुकर गया। इसके बाद युवती थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़ कर थाने लाई और दोनों का थाने में ही निकाह कराया। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. बिहार के 14 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट बिहार में बर्फीली और पछुआ हवा के चलते अभी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। बिहार के 10 जिलों का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं, बुधवार को 14 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अब पश्चिम विक्षोभ एक्टिव नहीं है, जिसके कारण ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है।


