बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शार्प शूटर का एनकाउंटर, अंजलि बोलीं- पवन सिंह का कुछ नहीं बिगाड़ पाई अक्षरा; बस-ट्रक की टक्कर, 3 की मौत

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां मरीन ड्राइव पर अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। उसकी पहचान वैशाली के रहने वाले अमित कुमार के रूप में हुई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1.पटना में मरीन ड्राइव पर मुठभेड़, शार्प शूटर को दौड़ाकर मारी गोली पटना के मरीन ड्राइव पर अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। उसकी पहचान वैशाली के रहने वाले अमित कुमार के रूप में हुई है। अमित का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। आरोपी को गोली लगने के बाद नजदीक के पीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। मौके से पिस्टल मिली है। पूरी खबर पढ़ें
2. 75 के हुए CM नीतीश, तेजस्वी बोले-स्वस्थ्य रहें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 75 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर पटना समेत पूरे राज्य में कार्यक्रम हो रहे हैं। JDU कार्यालय के बाहर केक काटकर कार्यकर्ता उनका जन्मदिन मना रहे। नौलखा मंदिर में पूजा-हवन भी हुआ। मंत्री मदन सहनी के आवास पर भी केक काटा गया। यहां जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी पहुंचे। वहां 75 पाउंड का केक काटा गया। पूरी खबर पढ़ें 3. ‘अक्षरा-पवन सिंह स्टेज पर किस करते थे’ हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव ने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर पलटवार किया है। अंजलि राघव ने कहा कि अक्षरा सिंह ने ही पवन सिंह को बढ़ावा दिया और वे दोनों स्टेज पर सबके सामने किस करते थे। जब पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को छोड़ा, तब वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाईं और अब वह ज्ञान दे रही है कि मैं होती तो उठाकर फेंक देती। पूरी खबर पढ़ें
4. यात्रियों से भरी बस-ट्रक में टक्कर, 3 की मौत कैमूर में यात्रियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। मृतकों में दो की पहचान हो गई है। इनमें वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र निवासी अरुण कुमार की बेटी दीक्षिता कुमारी (9) और वाराणसी के भूलनपुर निवासी आभा रानी शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. बम बरस रहे, ईरान पर अमेरिकी हमले की आंखों देखी अमेरिका-इजराइल का ईरान पर रविवार को लगातार दूसरे दिन हमला जारी है। मुजफ्फरपुर के दर्जनों लोग युद्ध के बीच ईरान में फंस गए हैं। हमले के कारण ईरान से आने वाली फ्लाइट रद्द होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। वहां के हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। लगातार अटैक होने से लोग परेशान हैं। कथैया के आनंद कुमार भी ईरान में फंसे हैं। पूरी खबर पढ़ें
6. बच्चा चोर का हल्ला था, शव स्कूल के पास फेंका “हमें पता था कि आजकल बच्चा चोरी का हल्ला है। हमने सोचा यही सही मौका है। उस दिन सुबह देखा कि वह अकेले खेल रही थी। गली में ज्यादा लोग नहीं थे, इसलिए किसी ने देखा भी नहीं। टॉफी दिलाने के बहाने उसे अपने साथ ले गए। सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। फिर उसका गला दबा दिया। फिर शव स्कूल के पास छोड़ दिया और पैंट रास्ते में फेंक दी।” बांका जिले के जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र में पकड़े गए दोनों नाबालिगों ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। दोनों की उम्र 14 और 15 वर्ष है। पूरी खबर पढ़ें 7. दरोगा की पटना में मौत, थाना के बाथरूम में गिरे नालंदा पुलिस लाइन में तैनात दरोगा वीरेंद्र कुमार(58) की पटना में शनिवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। गिरियक थाना क्षेत्र के मंगरबीघा गांव के रहने वाले थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। फरवरी माह में ही पटना के सुल्तानगंज थाने से नालंदा तबादला हुआ था। पूरी खबर पढ़ें
8. बेगूसराय में स्मैक कारोबारी के सिर में गोली मारकर मर्डर ‘गांव के मुन्ना की पत्नी ने धमकी दी थी कि तुम्हारे बेटे की हत्या करा दूंगी। शुभम नाम के लड़के ने शुक्रवार को कॉल किया था, जिसके बाद मेरा बेटा मासूम दूसरे की बाइक लेकर चला गया था। चार लोगों ने मिलकर मेरे बेटे को मार डाला है। बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली 50 साल की जुबैदा खातून ने ये बातें कही है। पूरी खबर पढ़ें 9. पटना में होलिका दहन घनी आबादी में न करें, एडवाइजरी जारी पटना में होली को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। होलिका दहन पर अगलगी की घटनाएं न हो इसके लिए बिहार अग्निशमन सेवा ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि होलिका दहन और रंगोत्सव के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। एडवाइजरी के अनुसार घनी आबादी में होलिका दहन न करने की अपील की गई है। पूरी खबर पढ़ें
10. PU चुनाव-NSUI के शांतनु शेखर बने अध्यक्ष पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस से जुड़े संगठन NSUI ने बड़ी जीत हासिल की है। शनिवार ( 28 फरवरी) को आए नतीजों में NSUI के शांतनु शेखर ने अध्यक्ष और खुशी कुमारी ने महासचिव के पद पर कब्जा जमाया है। निर्दलीय उम्मीदवार सिफत फैज अपाध्यक्ष चुनी गई है। जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के अभिषेक कुमार ने सयुक्त सचिव के पद पर जीत हासिल की है। पूरी खबर पढ़ें 11. पटना में बच्चा चोरी का आरोप लगाकर महिला की पिटाई पटना सिटी में बच्ची चोरी की अफवाह पर एक महिला को भीड़ ने पीट दिया। लोगों ने बच्चा चोरी का आरोप पीड़िता पर लगाया था। कुछ लोग शोर मचाने लगे थे, इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। जिसके बाद बिना कुछ सोचे-समझे महिला की पिटाई कर दी गई। पूरी खबर पढ़ें 12. होमगार्ड अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल बेगूसराय में 2025 में चयनित 419 होमगार्ड अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले 8-9 महीनों से ट्रेनिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
13. भागलपुर में 4 युवकों को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा भागलपुर में शनिवार देर रात बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने चार युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। चारों की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए मायागंज में एडमिट कराया गया है। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के बोरवा गांव की है। घायलों की पहचान टीपू(20), साबिर(22), रुपेश(24) और सरफराज(30) के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. भोजपुर में कुर्ता फाड़ होली समारोह, भोजपुरी गीतों पर लगे ठुमके भोजपुर के आरा शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकॉन हॉस्पिटल में होली के शुभ अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उत्साह के साथ भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और रंगों के इस पर्व को पूरे उल्लास के साथ मनाया। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी मौसम विभाग के अनुसार बिहार में सोमवार को तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। राज्य का अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां मरीन ड्राइव पर अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। उसकी पहचान वैशाली के रहने वाले अमित कुमार के रूप में हुई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1.पटना में मरीन ड्राइव पर मुठभेड़, शार्प शूटर को दौड़ाकर मारी गोली पटना के मरीन ड्राइव पर अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। उसकी पहचान वैशाली के रहने वाले अमित कुमार के रूप में हुई है। अमित का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। आरोपी को गोली लगने के बाद नजदीक के पीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। मौके से पिस्टल मिली है। पूरी खबर पढ़ें
2. 75 के हुए CM नीतीश, तेजस्वी बोले-स्वस्थ्य रहें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 75 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर पटना समेत पूरे राज्य में कार्यक्रम हो रहे हैं। JDU कार्यालय के बाहर केक काटकर कार्यकर्ता उनका जन्मदिन मना रहे। नौलखा मंदिर में पूजा-हवन भी हुआ। मंत्री मदन सहनी के आवास पर भी केक काटा गया। यहां जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी पहुंचे। वहां 75 पाउंड का केक काटा गया। पूरी खबर पढ़ें 3. ‘अक्षरा-पवन सिंह स्टेज पर किस करते थे’ हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव ने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर पलटवार किया है। अंजलि राघव ने कहा कि अक्षरा सिंह ने ही पवन सिंह को बढ़ावा दिया और वे दोनों स्टेज पर सबके सामने किस करते थे। जब पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को छोड़ा, तब वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाईं और अब वह ज्ञान दे रही है कि मैं होती तो उठाकर फेंक देती। पूरी खबर पढ़ें
4. यात्रियों से भरी बस-ट्रक में टक्कर, 3 की मौत कैमूर में यात्रियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। मृतकों में दो की पहचान हो गई है। इनमें वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र निवासी अरुण कुमार की बेटी दीक्षिता कुमारी (9) और वाराणसी के भूलनपुर निवासी आभा रानी शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. बम बरस रहे, ईरान पर अमेरिकी हमले की आंखों देखी अमेरिका-इजराइल का ईरान पर रविवार को लगातार दूसरे दिन हमला जारी है। मुजफ्फरपुर के दर्जनों लोग युद्ध के बीच ईरान में फंस गए हैं। हमले के कारण ईरान से आने वाली फ्लाइट रद्द होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। वहां के हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। लगातार अटैक होने से लोग परेशान हैं। कथैया के आनंद कुमार भी ईरान में फंसे हैं। पूरी खबर पढ़ें
6. बच्चा चोर का हल्ला था, शव स्कूल के पास फेंका “हमें पता था कि आजकल बच्चा चोरी का हल्ला है। हमने सोचा यही सही मौका है। उस दिन सुबह देखा कि वह अकेले खेल रही थी। गली में ज्यादा लोग नहीं थे, इसलिए किसी ने देखा भी नहीं। टॉफी दिलाने के बहाने उसे अपने साथ ले गए। सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। फिर उसका गला दबा दिया। फिर शव स्कूल के पास छोड़ दिया और पैंट रास्ते में फेंक दी।” बांका जिले के जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र में पकड़े गए दोनों नाबालिगों ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। दोनों की उम्र 14 और 15 वर्ष है। पूरी खबर पढ़ें 7. दरोगा की पटना में मौत, थाना के बाथरूम में गिरे नालंदा पुलिस लाइन में तैनात दरोगा वीरेंद्र कुमार(58) की पटना में शनिवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। गिरियक थाना क्षेत्र के मंगरबीघा गांव के रहने वाले थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। फरवरी माह में ही पटना के सुल्तानगंज थाने से नालंदा तबादला हुआ था। पूरी खबर पढ़ें
8. बेगूसराय में स्मैक कारोबारी के सिर में गोली मारकर मर्डर ‘गांव के मुन्ना की पत्नी ने धमकी दी थी कि तुम्हारे बेटे की हत्या करा दूंगी। शुभम नाम के लड़के ने शुक्रवार को कॉल किया था, जिसके बाद मेरा बेटा मासूम दूसरे की बाइक लेकर चला गया था। चार लोगों ने मिलकर मेरे बेटे को मार डाला है। बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली 50 साल की जुबैदा खातून ने ये बातें कही है। पूरी खबर पढ़ें 9. पटना में होलिका दहन घनी आबादी में न करें, एडवाइजरी जारी पटना में होली को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। होलिका दहन पर अगलगी की घटनाएं न हो इसके लिए बिहार अग्निशमन सेवा ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि होलिका दहन और रंगोत्सव के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। एडवाइजरी के अनुसार घनी आबादी में होलिका दहन न करने की अपील की गई है। पूरी खबर पढ़ें
10. PU चुनाव-NSUI के शांतनु शेखर बने अध्यक्ष पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस से जुड़े संगठन NSUI ने बड़ी जीत हासिल की है। शनिवार ( 28 फरवरी) को आए नतीजों में NSUI के शांतनु शेखर ने अध्यक्ष और खुशी कुमारी ने महासचिव के पद पर कब्जा जमाया है। निर्दलीय उम्मीदवार सिफत फैज अपाध्यक्ष चुनी गई है। जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के अभिषेक कुमार ने सयुक्त सचिव के पद पर जीत हासिल की है। पूरी खबर पढ़ें 11. पटना में बच्चा चोरी का आरोप लगाकर महिला की पिटाई पटना सिटी में बच्ची चोरी की अफवाह पर एक महिला को भीड़ ने पीट दिया। लोगों ने बच्चा चोरी का आरोप पीड़िता पर लगाया था। कुछ लोग शोर मचाने लगे थे, इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। जिसके बाद बिना कुछ सोचे-समझे महिला की पिटाई कर दी गई। पूरी खबर पढ़ें 12. होमगार्ड अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल बेगूसराय में 2025 में चयनित 419 होमगार्ड अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले 8-9 महीनों से ट्रेनिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
13. भागलपुर में 4 युवकों को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा भागलपुर में शनिवार देर रात बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने चार युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। चारों की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए मायागंज में एडमिट कराया गया है। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के बोरवा गांव की है। घायलों की पहचान टीपू(20), साबिर(22), रुपेश(24) और सरफराज(30) के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. भोजपुर में कुर्ता फाड़ होली समारोह, भोजपुरी गीतों पर लगे ठुमके भोजपुर के आरा शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकॉन हॉस्पिटल में होली के शुभ अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उत्साह के साथ भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और रंगों के इस पर्व को पूरे उल्लास के साथ मनाया। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी मौसम विभाग के अनुसार बिहार में सोमवार को तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। राज्य का अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *