बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शाह बोले- सीमांचल से घुसपैठिए साफ होंगे, डॉक्टर ने किया बैड टच, DJ बजाने पर चले लाठी-डंडे

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर अररिया से है। यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने SSB जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, सीमा से घुसपैठिए सिर्फ चुनाव को प्रभावित नहीं करते हैं, वे गरीबों के राशन में भी हिस्सेदारी ले जाते हैं, रोजगार में युवाओं की संभावनाओं को क्षीण करते हैं और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भी बहुत बड़ा चुनौती हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01-‘घुसपैठियों को बाहर निकालने की काम जल्द शुरू होगा’ अररिया में अमित शाह ने SSB जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “बिहार सरकार के गृहमंत्रालय, डीएम, एसपी और कई संगठनों के साथ 3 दिन में मीटिंग कर के हम एक कार्ययोजना बना रहे हैं। सीमा से घुसपैठिए सिर्फ चुनाव को प्रभावित नहीं करते हैं, वे गरीबों के राशन में भी हिस्सेदारी ले जाते हैं, रोजगार में युवाओं की संभावनाओं को क्षीण करते हैं और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भी बहुत बड़ा चुनौती हैं। पूरी खबर पढ़ें 02- NEET छात्रा रेप केस, मनीष रंजन को जमानत नहीं पटना के नीट छात्रा रेप-मौत मामले में जेल में बंद मनीष रंजन की जमानत याचिका पर गुरुवार को पटना के कोर्ट में सुनवाई हुई। करीब एक घंटा बहस चलने के बाद कोर्ट ने मनीष रंजन को जमानत नहीं दी है। अब तक की जांच पर कोर्ट ने सवाल उठाया है। लापरवाही सामने आने पर कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए जांच अधिकारियों को कहा कि क्यों न आपके ऊपर ही केस कर दिया जाए? पूरी खबर पढ़ें 03- दिल्ली में पत्नी और 3 बेटियों की गला रेतकर हत्या दिल्ली के समयपुर बादली में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या हुई। किराए के कमरे में महिला और उसकी तीन बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान अनीता (32), अनुष्का (5), मुस्कान (4) और पल्लवी के रूप में हुई है। घटना चंदन पार्क की गली नंबर-3 स्थित मकान की है। पूरी खबर पढ़ें 04- पवन सिंह पर भड़कीं अक्षरा, बोली-10 जगह मुंह मारता है भोजपुरी स्टार पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने बिना उनका नाम लिए उनपर जोरदार हमला किया है। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ पुराने रिश्तों पर कहा, “इस बात को जमाना बीत चुका है। मुझे भी अपना जीवन बसाना है। एक ही जगह उलझ कर नहीं रह सकती।” पूरी खबर पढ़ें 05- राजस्व नहीं वसूल पा रही बिहार सरकार: CAG बिहार विधानसभा में आज कैग रिपोर्ट पेश की गई। जिसमें कई तरह के खुलासे हुए हैं। बड़ी बात ये सामने आई है कि सरकार राजस्व तक नहीं वसूल पा रही है। आज पेश रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च 2023 तक 4844 करोड़ रुपये राजस्व बकाया है। जिनमें से 1430.32 करोड़ 5 साल से पेंडिंग। पूरी खबर पढ़ें 06- पहली बार पटना शहर के अंदर दौड़ी मेट्रो, ट्रायल रन पटना मेट्रो को आज पहली बार शहर के अंदर चलाया गया। गुरुवार को भूतनाथ मेट्रो स्टेशन से दो नए स्टेशनों खेमनीचक और मलाही पकड़ी तक मेट्रो का ट्रायल रन किया गया। इसके चलते आज आम यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा बंद रखी गई। भूतनाथ और मलाही पकड़ी के बीच की दूरी 2.75KM है। इस नए सेक्शन पर अलग-अलग गति से ट्रेन चलाकर ट्रैक की क्षमता, ब्रेकिंग सिस्टम, सिग्नलिंग और स्टेशनों के बीच तालमेल की जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें
07- अस्पताल में डॉक्टर ने युवती के साथ की छेड़खानी गयाजी शहर के जय प्रकाश नारायण (जेपीएन) अस्पताल के ओपीडी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर अश्लील हरकत करने का आरोप है। आरोपी इलाज कराने पहुंची युवती ने लगाया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पीड़िता ने इस मामले में कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पूरी खबर पढ़ें 08- ABVP टिकट के बदले 20 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप पटना यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव हो रहे हैं। 28 फरवरी को मतदान है। इससे पहले छात्र संगठन ABVP पर टिकट बेचने के आरोप लगे हैं। छात्र नेता अंचल कुमार ने आरोप लगाया है कि उससे टिकट के लिए 20 लाख रुपए मांगे गए थे। 10 लाख देने पर भी टिकट नहीं मिला। दूसरी ओर ABVP प्रत्याशी अनुष्का पर चुनाव जीतने के लिए इमोशनल कार्ड खेलने के आरोप लगे हैं। अनुष्का ने रेप की धमकी दिए जाने की बात कही है। पूरी खबर पढ़ें
09- पटना सिटी में दो भाइयों पर फायरिंग, एक की मौत पटना सिटी में बुधवार देर रात पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद दो भाइयों को गोली मार दी गई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों भाइयों को तुरंत पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) पहुंचाया। पीएमसीएच में चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गोलीबारी में घायल दूसरे भाई आकाश का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी स्थिति गंभीर है, लेकिन हालत स्थिर बनी हुई है। पूरी खबर पढ़ें 10- देश भर के अवैध मरदसे बंद किए जाएं: गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि राजद और कांग्रेस को सिर्फ वोट चाहिए, वोट के लिए वे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों का पक्ष लेते रहते हैं। इन्हीं लोगों के कारण घुसपैठियों की संख्या काफी बढ़ी है। अब सबको बाहर निकाल जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 11- डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में बवाल, चले लाठी-डंडे पटना के बाढ़ में गुरुवार सुबह डीजे को लेकर गलत फहमी के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चलने लगे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर रखी कई कुर्सियां तोड़ दी गईं। घटना में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें
12- इंडियन ऑयल की पाइप लाइन काटकर चुरा रहे थे तेल आरा में तेल पाइपलाइन से चोरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। मामले में गजराजगंज थाना की पुलिस ने गैंग के 2 सदस्यों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने नवादबेन के पास छापेमारी के दौरान पिकअप से गैलनों से भरे करीब 2,000 लीटर डीजल भी बरामद किए हैं। पूरी खबर पढ़ें 13- शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या इंटर की एक छात्रा का शव हत्या के करीब तीन महीने बाद उसके घर से 430KM दूर मिला है। लड़की रोहतास की रहने वाली थी, घर से 328KM दूर जमुई में उसकी हत्या की गई। फिर वहां से करीब 92KM दूर बांका में लाश को 10 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया गया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14- होटल कारोबारी के बेटे की बैलगाड़ी पर निकली बारात समस्तीपुर में जहां लग‌जरी वाहन, हैलीकॉप्टर से लोग बारात जाते हैं, वहीं बुधवार को समस्तीपुर में एक ऐसी भी बारात निकली, जिसे देख कर लोगों को पुरानी भारतीय सभ्यता संस्कृति की याद ताजा हुई। बाराती बैलगाड़ी से जाती दिखी। बारातियों ने करीब 2 किलोमीटर का सफर बैलगाड़ी से तय किया। बारातियों को ढोने के लिए 32 बैलगाड़ियों को लगाया गया था। जिसे 64 बैल खींच रहे थे। पूरी खबर पढ़ें

जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15- मौसम सामान्य रहेगा, धूप निकलने से गर्मी महसूस होगी बिहार में मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिन के समय तेज धूप निकलने से हल्की गर्मी महसूस होगी। अधिकतम तापमान 27 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर अररिया से है। यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने SSB जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, सीमा से घुसपैठिए सिर्फ चुनाव को प्रभावित नहीं करते हैं, वे गरीबों के राशन में भी हिस्सेदारी ले जाते हैं, रोजगार में युवाओं की संभावनाओं को क्षीण करते हैं और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भी बहुत बड़ा चुनौती हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01-‘घुसपैठियों को बाहर निकालने की काम जल्द शुरू होगा’ अररिया में अमित शाह ने SSB जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “बिहार सरकार के गृहमंत्रालय, डीएम, एसपी और कई संगठनों के साथ 3 दिन में मीटिंग कर के हम एक कार्ययोजना बना रहे हैं। सीमा से घुसपैठिए सिर्फ चुनाव को प्रभावित नहीं करते हैं, वे गरीबों के राशन में भी हिस्सेदारी ले जाते हैं, रोजगार में युवाओं की संभावनाओं को क्षीण करते हैं और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भी बहुत बड़ा चुनौती हैं। पूरी खबर पढ़ें 02- NEET छात्रा रेप केस, मनीष रंजन को जमानत नहीं पटना के नीट छात्रा रेप-मौत मामले में जेल में बंद मनीष रंजन की जमानत याचिका पर गुरुवार को पटना के कोर्ट में सुनवाई हुई। करीब एक घंटा बहस चलने के बाद कोर्ट ने मनीष रंजन को जमानत नहीं दी है। अब तक की जांच पर कोर्ट ने सवाल उठाया है। लापरवाही सामने आने पर कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए जांच अधिकारियों को कहा कि क्यों न आपके ऊपर ही केस कर दिया जाए? पूरी खबर पढ़ें 03- दिल्ली में पत्नी और 3 बेटियों की गला रेतकर हत्या दिल्ली के समयपुर बादली में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या हुई। किराए के कमरे में महिला और उसकी तीन बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान अनीता (32), अनुष्का (5), मुस्कान (4) और पल्लवी के रूप में हुई है। घटना चंदन पार्क की गली नंबर-3 स्थित मकान की है। पूरी खबर पढ़ें 04- पवन सिंह पर भड़कीं अक्षरा, बोली-10 जगह मुंह मारता है भोजपुरी स्टार पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने बिना उनका नाम लिए उनपर जोरदार हमला किया है। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ पुराने रिश्तों पर कहा, “इस बात को जमाना बीत चुका है। मुझे भी अपना जीवन बसाना है। एक ही जगह उलझ कर नहीं रह सकती।” पूरी खबर पढ़ें 05- राजस्व नहीं वसूल पा रही बिहार सरकार: CAG बिहार विधानसभा में आज कैग रिपोर्ट पेश की गई। जिसमें कई तरह के खुलासे हुए हैं। बड़ी बात ये सामने आई है कि सरकार राजस्व तक नहीं वसूल पा रही है। आज पेश रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च 2023 तक 4844 करोड़ रुपये राजस्व बकाया है। जिनमें से 1430.32 करोड़ 5 साल से पेंडिंग। पूरी खबर पढ़ें 06- पहली बार पटना शहर के अंदर दौड़ी मेट्रो, ट्रायल रन पटना मेट्रो को आज पहली बार शहर के अंदर चलाया गया। गुरुवार को भूतनाथ मेट्रो स्टेशन से दो नए स्टेशनों खेमनीचक और मलाही पकड़ी तक मेट्रो का ट्रायल रन किया गया। इसके चलते आज आम यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा बंद रखी गई। भूतनाथ और मलाही पकड़ी के बीच की दूरी 2.75KM है। इस नए सेक्शन पर अलग-अलग गति से ट्रेन चलाकर ट्रैक की क्षमता, ब्रेकिंग सिस्टम, सिग्नलिंग और स्टेशनों के बीच तालमेल की जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें
07- अस्पताल में डॉक्टर ने युवती के साथ की छेड़खानी गयाजी शहर के जय प्रकाश नारायण (जेपीएन) अस्पताल के ओपीडी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर अश्लील हरकत करने का आरोप है। आरोपी इलाज कराने पहुंची युवती ने लगाया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पीड़िता ने इस मामले में कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पूरी खबर पढ़ें 08- ABVP टिकट के बदले 20 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप पटना यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव हो रहे हैं। 28 फरवरी को मतदान है। इससे पहले छात्र संगठन ABVP पर टिकट बेचने के आरोप लगे हैं। छात्र नेता अंचल कुमार ने आरोप लगाया है कि उससे टिकट के लिए 20 लाख रुपए मांगे गए थे। 10 लाख देने पर भी टिकट नहीं मिला। दूसरी ओर ABVP प्रत्याशी अनुष्का पर चुनाव जीतने के लिए इमोशनल कार्ड खेलने के आरोप लगे हैं। अनुष्का ने रेप की धमकी दिए जाने की बात कही है। पूरी खबर पढ़ें
09- पटना सिटी में दो भाइयों पर फायरिंग, एक की मौत पटना सिटी में बुधवार देर रात पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद दो भाइयों को गोली मार दी गई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों भाइयों को तुरंत पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) पहुंचाया। पीएमसीएच में चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गोलीबारी में घायल दूसरे भाई आकाश का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी स्थिति गंभीर है, लेकिन हालत स्थिर बनी हुई है। पूरी खबर पढ़ें 10- देश भर के अवैध मरदसे बंद किए जाएं: गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि राजद और कांग्रेस को सिर्फ वोट चाहिए, वोट के लिए वे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों का पक्ष लेते रहते हैं। इन्हीं लोगों के कारण घुसपैठियों की संख्या काफी बढ़ी है। अब सबको बाहर निकाल जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 11- डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में बवाल, चले लाठी-डंडे पटना के बाढ़ में गुरुवार सुबह डीजे को लेकर गलत फहमी के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चलने लगे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर रखी कई कुर्सियां तोड़ दी गईं। घटना में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें
12- इंडियन ऑयल की पाइप लाइन काटकर चुरा रहे थे तेल आरा में तेल पाइपलाइन से चोरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। मामले में गजराजगंज थाना की पुलिस ने गैंग के 2 सदस्यों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने नवादबेन के पास छापेमारी के दौरान पिकअप से गैलनों से भरे करीब 2,000 लीटर डीजल भी बरामद किए हैं। पूरी खबर पढ़ें 13- शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या इंटर की एक छात्रा का शव हत्या के करीब तीन महीने बाद उसके घर से 430KM दूर मिला है। लड़की रोहतास की रहने वाली थी, घर से 328KM दूर जमुई में उसकी हत्या की गई। फिर वहां से करीब 92KM दूर बांका में लाश को 10 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया गया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14- होटल कारोबारी के बेटे की बैलगाड़ी पर निकली बारात समस्तीपुर में जहां लग‌जरी वाहन, हैलीकॉप्टर से लोग बारात जाते हैं, वहीं बुधवार को समस्तीपुर में एक ऐसी भी बारात निकली, जिसे देख कर लोगों को पुरानी भारतीय सभ्यता संस्कृति की याद ताजा हुई। बाराती बैलगाड़ी से जाती दिखी। बारातियों ने करीब 2 किलोमीटर का सफर बैलगाड़ी से तय किया। बारातियों को ढोने के लिए 32 बैलगाड़ियों को लगाया गया था। जिसे 64 बैल खींच रहे थे। पूरी खबर पढ़ें

जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15- मौसम सामान्य रहेगा, धूप निकलने से गर्मी महसूस होगी बिहार में मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिन के समय तेज धूप निकलने से हल्की गर्मी महसूस होगी। अधिकतम तापमान 27 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *