नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बिहार चुनाव से है। दूसरे फेज के लिए कल यानी मंगलवार को 20 जिलों के 122 सीटों पर मतदान होगा। इधर, मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह चुनाव नतीजों से पहले ही जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1). 122 सीटों पर वोटिंग कल, 20 जिलों के बॉर्डर सील बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और आखिरी फेज की वोटिंग कल है। 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। दूसरे फेज में 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें मेल कैंडिडेट-1165, फिमेल कैंडिडेट- 136 और एक थर्ड जेंडर कैंडिडेट हैं। चुनाव के लिए 45,399 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 4109 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 2). तेजस्वी ने भास्कर की खबर के आंकड़े दिखाए, EC से सवाल-सारी फोर्स BJP शासित राज्यों से क्यों बुलाई पटना के पोलो रोड में दूसरे चरण के मतदान से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उनके साथ सांसद मीसा भारती भी मौजूद रहीं। तेजस्वी यादव ने भास्कर की खबर के आंकड़ों को दिखाया और चुनाव आयोग से पूछा कि चुनाव में भाजपा शासित प्रदेशों से ही सुरक्षा बल क्यों बुलाया गया। 208 कंपनियां भाजपा शासित राज्य की लगाई गई हैं। 68% पुलिस ऑब्जर्वर बीजेपी शासित राज्यों से हैं। पूरी खबर पढ़ें… 3). ANM ट्रेनिंग स्कूल में शिक्षिका की लटकी मिली लाश, छुट्टी के बाद लौटी थी पटना में प्राइवेट ANM ट्रेनिंग स्कूल में शिक्षिका की सोमवार को संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। ट्रेनिंग स्कूल के फर्स्ट फ्लोर के कमरे से उसकी फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। मृतका की पहचान समस्तीपुर के ताजपुर निवासी ज्योति कुमारी (25) के रूप में हुई है। पिछले 2 साल से सौम्या कृष्णा ANM ट्रेनिंग स्कूल में शिक्षिका के पद पर थी। छुट्टी में घर गईं थी। रविवार के दिन सौम्या समस्तीपुर से पटना लौटी थी। पूरी खबर पढ़ें… 4). ‘मुजफ्फरपुर में RJD समर्थकों ने दलित की हत्या की’, चिराग बोले- हार की हताशा में हिंसा, जांच हो मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग की पीटकर हत्या के मामले में सियासत गर्म हो गई है। केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान ने इसके लिए आरजेडी समर्थकों को जिम्मेदार बताया है। इसे जंगलराज की वापसी का प्रतीक बताते हुए मामले की जांच की मांग की है। हालांकि, जिला प्रशासन ने चुनावी हिंसा से पहले ही इनकार किया है। पूरी खबर पढ़ें… 5). कांग्रेस बोली- NDA को आज का गुंडाराज नहीं दिखता, जंगलराज की बात करते हैं, कांग्रेस ने NDA की तुलना गुंडाराज से की है। पटना में सोमवार को कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो दिखाया और ये बताने की कोशिश की NDA, महागठबंधन को जंगलराज बताता है। जबकि महागठबंधन विकास की बात करता है। अखिलेश सिंह ने कहा, चुनाव प्रचार में NDA के नेताओं ने कट्टा-कनपट्टी की बात की, लेकिन पूरी खबर पढ़ें… 6). पटना में छत गिरी, परिवार के 5 लोगों की मौत, पति-पत्नी, 3 बच्चों की मलबे में दबने से जान गई पटना से सटे दानापुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना रविवार देर रात की मानस नया पानापुर गांव की है। यह गांव सारण और पटना की सीमा से सटे दियारा क्षेत्र में है। घर पर पूरा मलबा बिखरा पड़ा है। ईंट, टूटी दीवारों के नीचे बच्चे का स्कूल बैग और कुछ कपड़े, पंखा दबा दिख रहा है। कुछ ईंटों पर खून भी लगा है। पूरी खबर पढ़ें… 7). सम्राट चौधरी को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिका खारिज, SC ने कहा- कोर्ट का समय बर्बाद न करें सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को चुनाव में अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका हैदराबाद के एक निवासी ने दायर की गई थी। मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की दो बेंचों ने की, और अदालत ने स्पष्ट कहा, न्यायालय का समय बर्बाद न करें। याचिका में कहा गया, सम्राट चौधरी ने उम्मीदवार के तौर पर गलत डेट ऑफ बर्थ और पूरी खबर पढ़ें… 8). भोजपुर में NDA–INDIA के समर्थकों के बीच तनाव, ईंट-पत्थर से पुलिस पर हमला, गाड़ियां फूंकी भोजपुर में वोटिंग के बाद शुक्रवार(7 नवंबर 2025) को जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी का झंडा जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। एक दर्जन से अधिक घरों में पथराव भी हुआ। इस दौरान 4 से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हंगामे की सूचना पर चौरी पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान उपद्रवियों ने टीम पर हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… 9). ‘मुझे हराने के लिए साजिश रची जा रही है’:लेसी सिंह का सांसद पप्पू यादव और संतोष कुशवाहा पर आरोप पूर्णिया के धमदाहा से NDA प्रत्याशी लेसी सिंह ने राजद उम्मीदवार संतोष कुशवाहा और सांसद पप्पू यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक वीडियो का हवाला देते हुए वोटिंग के दिन चुनाव को प्रभावित करने का बेहद ही संगीन आरोप लगाया है। वीडियो को सबूत के तौर पर चुनाव आयोग और जिला प्रशासन को भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें… 10). बॉयफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने लगाई आग, मौत, मरने से पहले बोली- कपड़े उतरवाकर बनाया था वीडियो
वैशाली में प्रेमी के शादी से इनकार करने पर एक युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। 90 प्रतिशत झुलसने की वजह से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के कष्टहरिया गांव की है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कौशल कुमार और उसके मौसा रंजित कुमार यादव को अरेस्ट कर लिया। पूरी खबर पढ़ें… 11). ‘यहीं से बिहार में बदलाव की नई कहानी लिखी जाएगी’: प्रशांत किशोर पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचे बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) पश्चिम चंपारण के ऐतिहासिक भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचे। उन्होंने कहा कि, ‘महात्मा गांधी ने चंपारण की इस धरती से आजादी का नया सूत्र दिया था, अब यहीं से बिहार में बदलाव की नई कहानी लिखी जाएगी। 3 साल पहले उन्होंने यहीं से बिहार में बदलाव के अपने सफर की शुरुआत की थी।’ पूरी खबर पढ़ें…
12). सम्राट चौधरी का दावा- लालू परिवार के सारे सदस्य हारेंगे:पहले चरण में ही 100 सीटें NDA को मिलेंगी पटना में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सम्राट चौधरी ने दावा किया कि इस बार चुनाव में लालू प्रसाद यादव के परिवार का कोई सदस्य नहीं जीतने वाला है। स्थिति 2010 जैसी होने वाली है। कहा कि पहले चरण के मतदान में ही लगभग 100 सीटें एनडीए के खाते में आने की संभावना है। उन्होंने नीतीश और मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा, पूरी खबर पढ़ें.. 13). ‘तेजस्वी शपथ लेंगे तो कांग्रेस वाले उनको शपथ दिलाएंगे’:मंत्री विजय चौधरी का नेता प्रतिपक्ष को जवाब बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राज्य सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने विपक्षी दलों पर कई आरोप लगाए। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जहां पहले चरण के मतदान में विकास पर भरोसा’ दिखाने के लिए जनता की सराहना की, वहीं मंत्री विजय चौधरी ने विपक्ष के प्रचार को ‘तथ्यहीन और निराधार करार दिया। पूरी खबर पढ़ें.. अब वो खबर जो हटकर है 14). जीत से पहले बाहुबली ने शुरू की जश्न की तैयारी:अनंत सिंह ने फेसबुक पर निमंत्रण दिया
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए कल यानी 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा, लेकिन इससे पहले अनंत सिंह ने जीत के जश्न की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पटना के आवास पर टेंट लगना शुरू हो गया है। बाहुबली ने अपने फेसबुक अकाउंट से 14 नवंबर का निमंत्रण भी दिया है। अनंत सिंह ने फेसबुक पेज पर पोस्ट लिखा, ‘मोकामा विधानसभा के सभी NDA कार्यकर्ताओं, पूरी खबर पढ़ें… अब चलते चलते एक नजर कल के मौसम पर 15). अगले दो-तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं राज्य में पछुआ हवा की रफ्तार कम होने की वजह से अगले दो-तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। सुबह और शाम ठंड महसूस होगी। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बिहार चुनाव से है। दूसरे फेज के लिए कल यानी मंगलवार को 20 जिलों के 122 सीटों पर मतदान होगा। इधर, मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह चुनाव नतीजों से पहले ही जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1). 122 सीटों पर वोटिंग कल, 20 जिलों के बॉर्डर सील बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और आखिरी फेज की वोटिंग कल है। 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। दूसरे फेज में 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें मेल कैंडिडेट-1165, फिमेल कैंडिडेट- 136 और एक थर्ड जेंडर कैंडिडेट हैं। चुनाव के लिए 45,399 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 4109 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 2). तेजस्वी ने भास्कर की खबर के आंकड़े दिखाए, EC से सवाल-सारी फोर्स BJP शासित राज्यों से क्यों बुलाई पटना के पोलो रोड में दूसरे चरण के मतदान से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उनके साथ सांसद मीसा भारती भी मौजूद रहीं। तेजस्वी यादव ने भास्कर की खबर के आंकड़ों को दिखाया और चुनाव आयोग से पूछा कि चुनाव में भाजपा शासित प्रदेशों से ही सुरक्षा बल क्यों बुलाया गया। 208 कंपनियां भाजपा शासित राज्य की लगाई गई हैं। 68% पुलिस ऑब्जर्वर बीजेपी शासित राज्यों से हैं। पूरी खबर पढ़ें… 3). ANM ट्रेनिंग स्कूल में शिक्षिका की लटकी मिली लाश, छुट्टी के बाद लौटी थी पटना में प्राइवेट ANM ट्रेनिंग स्कूल में शिक्षिका की सोमवार को संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। ट्रेनिंग स्कूल के फर्स्ट फ्लोर के कमरे से उसकी फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। मृतका की पहचान समस्तीपुर के ताजपुर निवासी ज्योति कुमारी (25) के रूप में हुई है। पिछले 2 साल से सौम्या कृष्णा ANM ट्रेनिंग स्कूल में शिक्षिका के पद पर थी। छुट्टी में घर गईं थी। रविवार के दिन सौम्या समस्तीपुर से पटना लौटी थी। पूरी खबर पढ़ें… 4). ‘मुजफ्फरपुर में RJD समर्थकों ने दलित की हत्या की’, चिराग बोले- हार की हताशा में हिंसा, जांच हो मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग की पीटकर हत्या के मामले में सियासत गर्म हो गई है। केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान ने इसके लिए आरजेडी समर्थकों को जिम्मेदार बताया है। इसे जंगलराज की वापसी का प्रतीक बताते हुए मामले की जांच की मांग की है। हालांकि, जिला प्रशासन ने चुनावी हिंसा से पहले ही इनकार किया है। पूरी खबर पढ़ें… 5). कांग्रेस बोली- NDA को आज का गुंडाराज नहीं दिखता, जंगलराज की बात करते हैं, कांग्रेस ने NDA की तुलना गुंडाराज से की है। पटना में सोमवार को कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो दिखाया और ये बताने की कोशिश की NDA, महागठबंधन को जंगलराज बताता है। जबकि महागठबंधन विकास की बात करता है। अखिलेश सिंह ने कहा, चुनाव प्रचार में NDA के नेताओं ने कट्टा-कनपट्टी की बात की, लेकिन पूरी खबर पढ़ें… 6). पटना में छत गिरी, परिवार के 5 लोगों की मौत, पति-पत्नी, 3 बच्चों की मलबे में दबने से जान गई पटना से सटे दानापुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना रविवार देर रात की मानस नया पानापुर गांव की है। यह गांव सारण और पटना की सीमा से सटे दियारा क्षेत्र में है। घर पर पूरा मलबा बिखरा पड़ा है। ईंट, टूटी दीवारों के नीचे बच्चे का स्कूल बैग और कुछ कपड़े, पंखा दबा दिख रहा है। कुछ ईंटों पर खून भी लगा है। पूरी खबर पढ़ें… 7). सम्राट चौधरी को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिका खारिज, SC ने कहा- कोर्ट का समय बर्बाद न करें सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को चुनाव में अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका हैदराबाद के एक निवासी ने दायर की गई थी। मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की दो बेंचों ने की, और अदालत ने स्पष्ट कहा, न्यायालय का समय बर्बाद न करें। याचिका में कहा गया, सम्राट चौधरी ने उम्मीदवार के तौर पर गलत डेट ऑफ बर्थ और पूरी खबर पढ़ें… 8). भोजपुर में NDA–INDIA के समर्थकों के बीच तनाव, ईंट-पत्थर से पुलिस पर हमला, गाड़ियां फूंकी भोजपुर में वोटिंग के बाद शुक्रवार(7 नवंबर 2025) को जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी का झंडा जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। एक दर्जन से अधिक घरों में पथराव भी हुआ। इस दौरान 4 से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हंगामे की सूचना पर चौरी पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान उपद्रवियों ने टीम पर हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… 9). ‘मुझे हराने के लिए साजिश रची जा रही है’:लेसी सिंह का सांसद पप्पू यादव और संतोष कुशवाहा पर आरोप पूर्णिया के धमदाहा से NDA प्रत्याशी लेसी सिंह ने राजद उम्मीदवार संतोष कुशवाहा और सांसद पप्पू यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक वीडियो का हवाला देते हुए वोटिंग के दिन चुनाव को प्रभावित करने का बेहद ही संगीन आरोप लगाया है। वीडियो को सबूत के तौर पर चुनाव आयोग और जिला प्रशासन को भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें… 10). बॉयफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने लगाई आग, मौत, मरने से पहले बोली- कपड़े उतरवाकर बनाया था वीडियो
वैशाली में प्रेमी के शादी से इनकार करने पर एक युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। 90 प्रतिशत झुलसने की वजह से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के कष्टहरिया गांव की है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कौशल कुमार और उसके मौसा रंजित कुमार यादव को अरेस्ट कर लिया। पूरी खबर पढ़ें… 11). ‘यहीं से बिहार में बदलाव की नई कहानी लिखी जाएगी’: प्रशांत किशोर पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचे बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) पश्चिम चंपारण के ऐतिहासिक भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचे। उन्होंने कहा कि, ‘महात्मा गांधी ने चंपारण की इस धरती से आजादी का नया सूत्र दिया था, अब यहीं से बिहार में बदलाव की नई कहानी लिखी जाएगी। 3 साल पहले उन्होंने यहीं से बिहार में बदलाव के अपने सफर की शुरुआत की थी।’ पूरी खबर पढ़ें…
12). सम्राट चौधरी का दावा- लालू परिवार के सारे सदस्य हारेंगे:पहले चरण में ही 100 सीटें NDA को मिलेंगी पटना में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सम्राट चौधरी ने दावा किया कि इस बार चुनाव में लालू प्रसाद यादव के परिवार का कोई सदस्य नहीं जीतने वाला है। स्थिति 2010 जैसी होने वाली है। कहा कि पहले चरण के मतदान में ही लगभग 100 सीटें एनडीए के खाते में आने की संभावना है। उन्होंने नीतीश और मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा, पूरी खबर पढ़ें.. 13). ‘तेजस्वी शपथ लेंगे तो कांग्रेस वाले उनको शपथ दिलाएंगे’:मंत्री विजय चौधरी का नेता प्रतिपक्ष को जवाब बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राज्य सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने विपक्षी दलों पर कई आरोप लगाए। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जहां पहले चरण के मतदान में विकास पर भरोसा’ दिखाने के लिए जनता की सराहना की, वहीं मंत्री विजय चौधरी ने विपक्ष के प्रचार को ‘तथ्यहीन और निराधार करार दिया। पूरी खबर पढ़ें.. अब वो खबर जो हटकर है 14). जीत से पहले बाहुबली ने शुरू की जश्न की तैयारी:अनंत सिंह ने फेसबुक पर निमंत्रण दिया
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए कल यानी 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा, लेकिन इससे पहले अनंत सिंह ने जीत के जश्न की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पटना के आवास पर टेंट लगना शुरू हो गया है। बाहुबली ने अपने फेसबुक अकाउंट से 14 नवंबर का निमंत्रण भी दिया है। अनंत सिंह ने फेसबुक पेज पर पोस्ट लिखा, ‘मोकामा विधानसभा के सभी NDA कार्यकर्ताओं, पूरी खबर पढ़ें… अब चलते चलते एक नजर कल के मौसम पर 15). अगले दो-तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं राज्य में पछुआ हवा की रफ्तार कम होने की वजह से अगले दो-तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। सुबह और शाम ठंड महसूस होगी।


