बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:मंच से सैल्यूट करने लगे नीतीश, गैंगरेप के बाद हत्या-बॉडी जलाई, शहीद से पत्नी बोली- उठिए ना, क्यों सोए हैं

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:मंच से सैल्यूट करने लगे नीतीश, गैंगरेप के बाद हत्या-बॉडी जलाई, शहीद से पत्नी बोली- उठिए ना, क्यों सोए हैं

आज की सबसे बड़ी खबर समस्तीपुर से है। यहां के एक जवान जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए। उनका आज अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, नवादा में पूर्व राज्यमंत्री राजबल्लभ यादव के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. 6 साल से बेटे ने शहीद पिता को दी मुखाग्नि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए समस्तीपुर के जवान सीताराम राय (40) का आज अंतिम संस्कार हुआ। 6 साल के छोटे बेटे सुशांक ने शहीद पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान पिता और बेटे ने जवान को सैल्यूट किया। शुक्रवार सुबह पार्थिव शरीर जवान पैतृक गांव मोरवा के लोदीपुर पहुंचा। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। पार्थिव शरीर को देखकर पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी। वो कह रही थी, उठ जाओ ना। पूरी खबर पढ़ें 2. नीतीश ने पहले प्रणाम किया फिर सैल्यूट करने लगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज गयाजी और औरंगाबाद पहुंची। औरंगाबाद में नीतीश का मंच पर स्वागत किया गया। इसके बाद वे कुर्सी पर बैठे। पहले उन्होंने लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया फिर सैल्यूट करने लगे। CM ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, 2005 में हमारी सरकार बनी। उसके पहले बिहार का बुरा हाल था। लोग शाम के वक्त घरों से बाहर नहीं निकलते थे। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क का बुरा हाल था। पूरी खबर पढ़ें 3. राजबल्लभ यादव के बेटे की सड़क हादसे में मौत पूर्व राज्यमंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव और नवादा से जदयू विधायक विभा देवी के छोटे बेटे अखिलेश यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। अखिलेश कुमार गुरुवार देर शाम अपने आवास से गाड़ी लेकर निकले थे। घर से करीब 500 मीटर दूर ही उनकी थार एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के मेदांता में एडमिड कराया गया। जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। पटना से अखिलेश का शव पैतृक आवास पथर इंग्लिश पहुंचाया गया। छोटे बेटे का शव देखकर जदयू विधायक और अखिलेश की मां रोते-रोते बेहोश हो गईं। पूरी खबर पढ़ें 4. लापता छात्रा की लाश मिली,’4 लड़कों ने गैंगरेप किया’ पूर्णिया में शुक्रवार को 10 दिन से लापता 10वीं की छात्रा की लाश मिली है। बॉडी पूरी तरह से जली है। मां का आरोप है कि 9 दिन पहले उसे अगवा कर लिया गया था। इसके बाद रेप कर उसकी हत्या कर दी गई। दरिंदों ने जुर्म पर पर्दा डालने के लिए बॉडी को तेजाब से जला डाला है। खोजबीन के दौरान शव शुक्रवार सुबह NH-31 के पास बांस के खेत से बरामद हुआ। बॉडी पूरी तरह जली थी। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा उग्र हो गया। हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को जामकर दिया। पूरी खबर पढ़ें 5. पटना, बेतिया में आंधी, बगहा में ओले गिरे देश के साथ बिहार में भी मौसम बदला है। पटना, बेतिया में आंधी चल रही है। बेतिया में तेज बारिश के साथ ओले गिरे हैं। मोतिहारी में भी आंधी के साथ बारिश हो रही है। इसके साथ ही राज्य के कई इलाकों में बादल छाए हैं। धूल भरी आंधी चल रही है। औरंगाबाद में बारिश हो रही है। तेज आंधी की वजह से CM की सभा में लगे पोस्टर भी फटे हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 38 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें 10 जिलों में तेज बारिश के साथ ही 60KM/H की स्पीड से हवा चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें 6. पवन सिंह ने गलत तरीके से कमर छुई: अंजलि राघव भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की स्टेज पर भोजपुरी सिंगर-एक्टर द्वारा कमर छूने का मामला फिर तूल पकड़ गया है। अंजलि ने हरियाणा महिला आयोग को शिकायत भेजी है। ई-मेल के जरिये इस मामले से जुड़े सबूत भी आयोग को भेजे हैं। असल में रैपर सिंगर बादशाह के मामले में महिला आयोग के सख्त रवैये के बाद अंजलि ने शिकायत करने की हिम्मत जुटाई। अंजलि ने कहा कि उस दिन लखनऊ में पहले मंच पर पवन सिंह ने गलत तरीके से कमर छुई। पूरी खबर पढ़ें 7. बहन की शादी में आए युवक की पीट-पीटकर हत्या पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। तकियापर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर एक दर्जन भर बदमाशों ने युवक की पिटाई की। हमलावरों ने उस पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तकियापर निचली गली, काश्यटोली निवासी विनय कुमार सिंह के बेटे बिट्टू उर्फ पालकियां के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 8. विक्रमशिला पुल के 3 पिलर्स की प्रोटेक्शन वॉल टूटी भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर खतरा मंडराया रहा है। गंगा नदी पर बने इस सेतु के पिलर संख्या 17, 18 और 19 की प्रोटेक्शन वॉल तेज बहाव की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई है। एक पिलर की प्रोटेक्शन वॉल पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। प्रोटेक्शव वॉल क्षतिग्रस्त होने से सेतु के मुख्य ढांचे को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो स्थिति और भयावह हो सकती है। इस सेतु का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने साल 2001 में किया था। इस सेतु की लंबाई 4.7KM है। रोजाना एक लाख से अधिक लोग इस पुल से गुजरते है। पूरी खबर पढ़ें 9. जंक्शन पर उत्पाद विभाग की टीम पर GRP का हमला कटिहार जंक्शन पर शुक्रवार को उत्पाद विभाग और रेल पुलिस (GRP) के बीच झड़प हो गई। शराब तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर रेल पुलिस ने कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि किशन ने बताया कि उनकी आठ सदस्यीय टीम गुप्त सूचना पर कार्रवाई करने कटिहार जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 6 पर पहुंची थी। टीम पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आने वाली ‘हाटे बाजारे एक्सप्रेस’ से आने वाली शराब की बड़ी खेप पकड़ने गई थी। पूरी खबर पढ़ें 10. NDA में टकराव, नीतीश मॉडल बनाम सम्राट मॉडल बिहार की सियासत में एक बार फिर “मॉडल की राजनीति ने गर्मी बढ़ा दी है। एनडीए के भीतर ही अब ‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’ को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। एक तरफ बीजेपी के प्रवक्ता ने गृह विभाग की सख्ती को ‘सम्राट मॉडल’ बताते हुए कानून-व्यवस्था में बड़े बदलाव का दावा किया है, तो वहीं जेडीयू ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। जेडीयू ने कहा है कि बिहार में सिर्फ ‘नीतीश मॉडल’ ही चलता है और आगे भी वही चलेगा। इस मुद्दे पर दोनों दलों के नेता आमने-सामने आ गए हैं, जिससे गठबंधन के अंदर खींचतान साफ नजर आने लगी है। पूरी खबर पढ़ें 11. ‘राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग, मुझे ऑफर मिला था’ राज्यसभा चुनाव में बिहार की राजनीति में कांग्रेस को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस के 3 विधायक महागठबंधन के प्रत्याशी को वोट देने नहीं पहुंचे थे। अगले दिन तीनों ने अपनी-अपनी बातें रखी। वोटिंग के दौरान उपस्थित नहीं होने का कारण भी बताया। इस बीच चनपटिया से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने दैनिक भास्कर से बातचीत में स्वीकार किया कि उन्हें बीजेपी से ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने कांग्रेस पार्टी और सिद्धांत को प्राथमिकता दी। पूरी खबर पढ़ें 12. महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश फरार सहरसा सदर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक के पास एक महिला से सोने का चेन छीन लिया गया। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। छीने गए सोने के चेन की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपए बताई जा रही है। शुक्रवार की सुबह सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें बाइक सवार युवक वहां से जाते दिख रहा है। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें 13. पिता ने बेटे की भाला घोंपकर की हत्या, दो घायल पश्चिमी चंपारण के बेतिया में पिता ने बड़े बेटे संग मिलकर भाले से मझले बेटे की हत्या कर दी। वहीं दो छोटे बेटे को घायल कर दिया है। चारों भाइयों में घराड़ी की जमीन को लेकर विवाद था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच कर रही है। मौके से हत्या में इस्तेमाल भाले को बरामद किया गया है। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के भितहा मठिया गांव की है। मृतक की पहचान सुरेश पटेल के बेटे विजय पटेल के रूप में हुई है। वहीं उनके दो छोटे भाई कमलेश और अखिलेश घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. BPRO अनुष्का कुमारी 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार नालंदा में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो(विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगरनौसा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO) अनुष्का कुमारी को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार खपुरा निवासी अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट बिहार के 24 जिलों में कल यानी शनिवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य का मौसम बदला रहेगा। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। आज की सबसे बड़ी खबर समस्तीपुर से है। यहां के एक जवान जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए। उनका आज अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, नवादा में पूर्व राज्यमंत्री राजबल्लभ यादव के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. 6 साल से बेटे ने शहीद पिता को दी मुखाग्नि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए समस्तीपुर के जवान सीताराम राय (40) का आज अंतिम संस्कार हुआ। 6 साल के छोटे बेटे सुशांक ने शहीद पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान पिता और बेटे ने जवान को सैल्यूट किया। शुक्रवार सुबह पार्थिव शरीर जवान पैतृक गांव मोरवा के लोदीपुर पहुंचा। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। पार्थिव शरीर को देखकर पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी। वो कह रही थी, उठ जाओ ना। पूरी खबर पढ़ें 2. नीतीश ने पहले प्रणाम किया फिर सैल्यूट करने लगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज गयाजी और औरंगाबाद पहुंची। औरंगाबाद में नीतीश का मंच पर स्वागत किया गया। इसके बाद वे कुर्सी पर बैठे। पहले उन्होंने लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया फिर सैल्यूट करने लगे। CM ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, 2005 में हमारी सरकार बनी। उसके पहले बिहार का बुरा हाल था। लोग शाम के वक्त घरों से बाहर नहीं निकलते थे। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क का बुरा हाल था। पूरी खबर पढ़ें 3. राजबल्लभ यादव के बेटे की सड़क हादसे में मौत पूर्व राज्यमंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव और नवादा से जदयू विधायक विभा देवी के छोटे बेटे अखिलेश यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। अखिलेश कुमार गुरुवार देर शाम अपने आवास से गाड़ी लेकर निकले थे। घर से करीब 500 मीटर दूर ही उनकी थार एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के मेदांता में एडमिड कराया गया। जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। पटना से अखिलेश का शव पैतृक आवास पथर इंग्लिश पहुंचाया गया। छोटे बेटे का शव देखकर जदयू विधायक और अखिलेश की मां रोते-रोते बेहोश हो गईं। पूरी खबर पढ़ें 4. लापता छात्रा की लाश मिली,’4 लड़कों ने गैंगरेप किया’ पूर्णिया में शुक्रवार को 10 दिन से लापता 10वीं की छात्रा की लाश मिली है। बॉडी पूरी तरह से जली है। मां का आरोप है कि 9 दिन पहले उसे अगवा कर लिया गया था। इसके बाद रेप कर उसकी हत्या कर दी गई। दरिंदों ने जुर्म पर पर्दा डालने के लिए बॉडी को तेजाब से जला डाला है। खोजबीन के दौरान शव शुक्रवार सुबह NH-31 के पास बांस के खेत से बरामद हुआ। बॉडी पूरी तरह जली थी। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा उग्र हो गया। हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को जामकर दिया। पूरी खबर पढ़ें 5. पटना, बेतिया में आंधी, बगहा में ओले गिरे देश के साथ बिहार में भी मौसम बदला है। पटना, बेतिया में आंधी चल रही है। बेतिया में तेज बारिश के साथ ओले गिरे हैं। मोतिहारी में भी आंधी के साथ बारिश हो रही है। इसके साथ ही राज्य के कई इलाकों में बादल छाए हैं। धूल भरी आंधी चल रही है। औरंगाबाद में बारिश हो रही है। तेज आंधी की वजह से CM की सभा में लगे पोस्टर भी फटे हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 38 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें 10 जिलों में तेज बारिश के साथ ही 60KM/H की स्पीड से हवा चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें 6. पवन सिंह ने गलत तरीके से कमर छुई: अंजलि राघव भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की स्टेज पर भोजपुरी सिंगर-एक्टर द्वारा कमर छूने का मामला फिर तूल पकड़ गया है। अंजलि ने हरियाणा महिला आयोग को शिकायत भेजी है। ई-मेल के जरिये इस मामले से जुड़े सबूत भी आयोग को भेजे हैं। असल में रैपर सिंगर बादशाह के मामले में महिला आयोग के सख्त रवैये के बाद अंजलि ने शिकायत करने की हिम्मत जुटाई। अंजलि ने कहा कि उस दिन लखनऊ में पहले मंच पर पवन सिंह ने गलत तरीके से कमर छुई। पूरी खबर पढ़ें 7. बहन की शादी में आए युवक की पीट-पीटकर हत्या पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। तकियापर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर एक दर्जन भर बदमाशों ने युवक की पिटाई की। हमलावरों ने उस पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तकियापर निचली गली, काश्यटोली निवासी विनय कुमार सिंह के बेटे बिट्टू उर्फ पालकियां के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 8. विक्रमशिला पुल के 3 पिलर्स की प्रोटेक्शन वॉल टूटी भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर खतरा मंडराया रहा है। गंगा नदी पर बने इस सेतु के पिलर संख्या 17, 18 और 19 की प्रोटेक्शन वॉल तेज बहाव की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई है। एक पिलर की प्रोटेक्शन वॉल पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। प्रोटेक्शव वॉल क्षतिग्रस्त होने से सेतु के मुख्य ढांचे को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो स्थिति और भयावह हो सकती है। इस सेतु का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने साल 2001 में किया था। इस सेतु की लंबाई 4.7KM है। रोजाना एक लाख से अधिक लोग इस पुल से गुजरते है। पूरी खबर पढ़ें 9. जंक्शन पर उत्पाद विभाग की टीम पर GRP का हमला कटिहार जंक्शन पर शुक्रवार को उत्पाद विभाग और रेल पुलिस (GRP) के बीच झड़प हो गई। शराब तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर रेल पुलिस ने कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि किशन ने बताया कि उनकी आठ सदस्यीय टीम गुप्त सूचना पर कार्रवाई करने कटिहार जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 6 पर पहुंची थी। टीम पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आने वाली ‘हाटे बाजारे एक्सप्रेस’ से आने वाली शराब की बड़ी खेप पकड़ने गई थी। पूरी खबर पढ़ें 10. NDA में टकराव, नीतीश मॉडल बनाम सम्राट मॉडल बिहार की सियासत में एक बार फिर “मॉडल की राजनीति ने गर्मी बढ़ा दी है। एनडीए के भीतर ही अब ‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’ को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। एक तरफ बीजेपी के प्रवक्ता ने गृह विभाग की सख्ती को ‘सम्राट मॉडल’ बताते हुए कानून-व्यवस्था में बड़े बदलाव का दावा किया है, तो वहीं जेडीयू ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। जेडीयू ने कहा है कि बिहार में सिर्फ ‘नीतीश मॉडल’ ही चलता है और आगे भी वही चलेगा। इस मुद्दे पर दोनों दलों के नेता आमने-सामने आ गए हैं, जिससे गठबंधन के अंदर खींचतान साफ नजर आने लगी है। पूरी खबर पढ़ें 11. ‘राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग, मुझे ऑफर मिला था’ राज्यसभा चुनाव में बिहार की राजनीति में कांग्रेस को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस के 3 विधायक महागठबंधन के प्रत्याशी को वोट देने नहीं पहुंचे थे। अगले दिन तीनों ने अपनी-अपनी बातें रखी। वोटिंग के दौरान उपस्थित नहीं होने का कारण भी बताया। इस बीच चनपटिया से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने दैनिक भास्कर से बातचीत में स्वीकार किया कि उन्हें बीजेपी से ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने कांग्रेस पार्टी और सिद्धांत को प्राथमिकता दी। पूरी खबर पढ़ें 12. महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश फरार सहरसा सदर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक के पास एक महिला से सोने का चेन छीन लिया गया। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। छीने गए सोने के चेन की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपए बताई जा रही है। शुक्रवार की सुबह सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें बाइक सवार युवक वहां से जाते दिख रहा है। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें 13. पिता ने बेटे की भाला घोंपकर की हत्या, दो घायल पश्चिमी चंपारण के बेतिया में पिता ने बड़े बेटे संग मिलकर भाले से मझले बेटे की हत्या कर दी। वहीं दो छोटे बेटे को घायल कर दिया है। चारों भाइयों में घराड़ी की जमीन को लेकर विवाद था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच कर रही है। मौके से हत्या में इस्तेमाल भाले को बरामद किया गया है। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के भितहा मठिया गांव की है। मृतक की पहचान सुरेश पटेल के बेटे विजय पटेल के रूप में हुई है। वहीं उनके दो छोटे भाई कमलेश और अखिलेश घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. BPRO अनुष्का कुमारी 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार नालंदा में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो(विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगरनौसा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO) अनुष्का कुमारी को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार खपुरा निवासी अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट बिहार के 24 जिलों में कल यानी शनिवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य का मौसम बदला रहेगा। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *