बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नीतीश के इस्तीफे पर रो पड़े मंत्री, अफेयर के शक में पत्नी का मर्डर, पुलिस टीम पर फायरिंग

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नीतीश के इस्तीफे पर रो पड़े मंत्री, अफेयर के शक में पत्नी का मर्डर, पुलिस टीम पर फायरिंग

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बिहार की बदलती सियासत को लेकर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने MLC पद से इस्तीफा दे दिया है। सीएम के इस्तीफे के बाद मंत्री अशोक चौधरी रोते नजर आए। इधर, पटना यूनिवर्सिटी में सीएम नीतीश के कार्यक्रम में छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्रों ने पटना DM चोर है और डिप्टी CM गो बैक के नारे भी लगाए। वहीं, मोतिहारी में एक लड़की ने प्रेमी के लिए पहले उसके दादा फिर एक मासूम बच्ची की हत्या कर दी। हत्या को हादसा बताकर लगातार वो पुलिस के साथ लोगों को गुमराह करती रही। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. नीतीश का MLC पद से इस्तीफा, मंत्री अशोक चौधरी रोए बिहार के CM नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद मंत्री अशोक चौधरी भावुक नजर आए। वो फफक कर रोते दिखे। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, ‘बीजेपी ने मुख्यमंत्री से दबाव में इस्तीफा दिलवाया है।’ पूरी खबर पढ़ें… 2. पटना यूनिवर्सिटी में नीतीश कुमार गो बैक के नारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना यूनिवर्सिटी में एकेडमिक भवन और प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्रों ने पटना DM चोर है और डिप्टी CM गो बैक के नारे भी लगाए।CM के पहुंचने से पहले भी छात्र नेता नारेबाजी कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… 3. रोहिणी बोलीं- चाचा बिहार से तड़ीपार किए गए नीतीश के इस्तीफे के बाद रोहिणी ने एक्स पर लिखा है कि, बिहार में बीजेपी का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ संपन्न हो गया। अंततः चाचा जी के न चाहते हुए भी बीजेपी ने उनका इस्तीफा ले लिया है। चाचा जी ने जैसा बोया, वैसा पाया। कुर्सी से चिपके रहने की सुविधा के मोह में मुख्यमंत्री की कुर्सी भी गई…पूरी खबर पढ़ें… 4. मां सबसे कीमती, इस्तीफे से पहले भावुक हुए नितिन नवीन बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विधानसभा स्पीकर को नितिन नवीन का इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे से पहले उन्होंने मां को लेकर एक भावुक पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा, ‘मां की परछाई तो नहीं है, पर मां का एहसास आज भी उसी तरह जीवंत है। पूरी खबर पढ़ें… 5. मोतिहारी में प्रेमी के लिए उसके दादा, फिर मासूम बच्ची की हत्या मोतिहारी में एक लड़की ने प्रेमी के लिए पहले उसके दादा फिर एक मासूम बच्ची की हत्या को अंजाम दिया। पहली हत्या मई 2025 में हुई, लेकिन पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाई। प्यार में जो भी बाधा बन रहा था, उसे वो मौत के घाट उतार देती थी। हत्या को हादसा बनाकर लगातार वो पुलिस के साथ लोगों को गुमराह करती रही। पूरी खबर पढ़ें 6. भागलपुर में इंजीनियर ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी का हंगामा भागलपुर में इंजीनियर ने पहली पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी कर ली। जब इसकी जानकारी पहली पत्नी को मिली, तो वह हरियाणा से भागलपुर स्थित अपने ससुराल पहुंच गई और हंगामा करने लगी। दूसरी शादी को लेकर जब महिला ने सवाल किया, तो पति ने साफ कह दिया- “अब तुम्हें साथ नहीं रखेंगे।” पूरी खबर पढ़ें… 7. पप्पू यादव बोले- बंगाल-असम चुनाव के बाद गहरा सकता है गैस संकट पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने गैस सिलेंडर को लेकर दावा किया है कि बंगाल-असम चुनाव के बाद संकट गहरा सकता है। लोगों को गैस मिलना मुश्किल हो जाएगा। सरकार असली मुद्दों से भटक रही है। धर्म और चुनावी राजनीति में उलझी है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 8. औरंगाबाद में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, पत्नी का गला रेता औरंगाबाद में अवैध संबंध के शक में सोमवार को एक शख्स ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घटनास्थल से फरार हो गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पूरी खबर पढ़ें… 9. मुजफ्फरपुर में गिट्टी-बालू कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े गिट्टी-बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके गोली मारी है। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के व्यस्त बाजार समिति रोड की है। जानकारी के मुताबिक घर से किसी काम से निकले थे। रास्ते में गोली लगने के बाद सड़क पर ही गिर पड़े। पूरी खबर पढ़ें… 10. सहरसा में 7 लड़कियों का रेस्क्यू, बोलीं-मालिक बैड टच करता-डांस कराता सहरसा में JDU नेता ओवेश करनी उर्फ चुन्ना मियां के ईंट भट्ठे से 7 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है। इन लड़कियों के परिजनों ने नेता पर डांस कराने और विरोध करने पर मारपीट और करंट का शॉक देने के आरोप लगाए हैं। परिवार वालों ने बेटियों के साथ बैड टच का भी आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें… 11. भोजपुर में बारात में हर्ष फायरिंग, 2 घायल भोजपुर के रतनाढ़ गांव में रविवार देर रात दरवाजे पर बारात लगने के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। इस दौरान गोली लगने से एक युवक समेत 2 लोग घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। दोनों को पैर और हाथ में गोली लगी है। दोनों बराती पक्ष से आए हुए थे। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें… 12. शेखपुरा में चलती ट्रक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग शेखपुरा जिले के बरबीघा-सरमेरा मुख्य सड़क मार्ग पर केवटी थाना क्षेत्र के गोड्डी गांव के समीप एक चलती ट्रक में आग लग गई। इस घटना में ट्रक का केबिन और इंजन पूरी तरह जलकर राख हो गया। ट्रक में रखी 50 हजार रुपये की नकदी सहित कुल 6 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… 13. पूर्णिया में वांटेड को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग पूर्णिया में रविवार रात बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की दी। वांटेड अपराधी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दी। हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मौके से वांटेड समेत दो सुरक्षा गार्ड को दबोचा है। दो खोखा बरामद किए गए हैं। दो लग्जरी गाड़ियों को भी जब्त किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… अब खबरें हटके… 14. भागलपुर में लिपिक-स्टेनो को निगरानी ने घूस लेते किया गिरफ्तार भागलपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में सोमवार को निगरानी की टीम ने छापेमारी की। लिपिक (किरानी) और एक स्टेनो को 70 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दरअसल, नाथनगर आपूर्ति कार्यालय में पदस्थापित अभिजीत कुमार से 70 हजार रुपए की मांग की गई थी। पूरी खबर पढ़ें… अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. बिहार के 15 जिलों में कल बादल छाए रहेंगे बिहार के 15 जिले में कल बादल छाए रहेंगे, अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई है। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बिहार की बदलती सियासत को लेकर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने MLC पद से इस्तीफा दे दिया है। सीएम के इस्तीफे के बाद मंत्री अशोक चौधरी रोते नजर आए। इधर, पटना यूनिवर्सिटी में सीएम नीतीश के कार्यक्रम में छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्रों ने पटना DM चोर है और डिप्टी CM गो बैक के नारे भी लगाए। वहीं, मोतिहारी में एक लड़की ने प्रेमी के लिए पहले उसके दादा फिर एक मासूम बच्ची की हत्या कर दी। हत्या को हादसा बताकर लगातार वो पुलिस के साथ लोगों को गुमराह करती रही। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. नीतीश का MLC पद से इस्तीफा, मंत्री अशोक चौधरी रोए बिहार के CM नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद मंत्री अशोक चौधरी भावुक नजर आए। वो फफक कर रोते दिखे। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, ‘बीजेपी ने मुख्यमंत्री से दबाव में इस्तीफा दिलवाया है।’ पूरी खबर पढ़ें… 2. पटना यूनिवर्सिटी में नीतीश कुमार गो बैक के नारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना यूनिवर्सिटी में एकेडमिक भवन और प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्रों ने पटना DM चोर है और डिप्टी CM गो बैक के नारे भी लगाए।CM के पहुंचने से पहले भी छात्र नेता नारेबाजी कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… 3. रोहिणी बोलीं- चाचा बिहार से तड़ीपार किए गए नीतीश के इस्तीफे के बाद रोहिणी ने एक्स पर लिखा है कि, बिहार में बीजेपी का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ संपन्न हो गया। अंततः चाचा जी के न चाहते हुए भी बीजेपी ने उनका इस्तीफा ले लिया है। चाचा जी ने जैसा बोया, वैसा पाया। कुर्सी से चिपके रहने की सुविधा के मोह में मुख्यमंत्री की कुर्सी भी गई…पूरी खबर पढ़ें… 4. मां सबसे कीमती, इस्तीफे से पहले भावुक हुए नितिन नवीन बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विधानसभा स्पीकर को नितिन नवीन का इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे से पहले उन्होंने मां को लेकर एक भावुक पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा, ‘मां की परछाई तो नहीं है, पर मां का एहसास आज भी उसी तरह जीवंत है। पूरी खबर पढ़ें… 5. मोतिहारी में प्रेमी के लिए उसके दादा, फिर मासूम बच्ची की हत्या मोतिहारी में एक लड़की ने प्रेमी के लिए पहले उसके दादा फिर एक मासूम बच्ची की हत्या को अंजाम दिया। पहली हत्या मई 2025 में हुई, लेकिन पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाई। प्यार में जो भी बाधा बन रहा था, उसे वो मौत के घाट उतार देती थी। हत्या को हादसा बनाकर लगातार वो पुलिस के साथ लोगों को गुमराह करती रही। पूरी खबर पढ़ें 6. भागलपुर में इंजीनियर ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी का हंगामा भागलपुर में इंजीनियर ने पहली पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी कर ली। जब इसकी जानकारी पहली पत्नी को मिली, तो वह हरियाणा से भागलपुर स्थित अपने ससुराल पहुंच गई और हंगामा करने लगी। दूसरी शादी को लेकर जब महिला ने सवाल किया, तो पति ने साफ कह दिया- “अब तुम्हें साथ नहीं रखेंगे।” पूरी खबर पढ़ें… 7. पप्पू यादव बोले- बंगाल-असम चुनाव के बाद गहरा सकता है गैस संकट पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने गैस सिलेंडर को लेकर दावा किया है कि बंगाल-असम चुनाव के बाद संकट गहरा सकता है। लोगों को गैस मिलना मुश्किल हो जाएगा। सरकार असली मुद्दों से भटक रही है। धर्म और चुनावी राजनीति में उलझी है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 8. औरंगाबाद में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, पत्नी का गला रेता औरंगाबाद में अवैध संबंध के शक में सोमवार को एक शख्स ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घटनास्थल से फरार हो गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पूरी खबर पढ़ें… 9. मुजफ्फरपुर में गिट्टी-बालू कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े गिट्टी-बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके गोली मारी है। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के व्यस्त बाजार समिति रोड की है। जानकारी के मुताबिक घर से किसी काम से निकले थे। रास्ते में गोली लगने के बाद सड़क पर ही गिर पड़े। पूरी खबर पढ़ें… 10. सहरसा में 7 लड़कियों का रेस्क्यू, बोलीं-मालिक बैड टच करता-डांस कराता सहरसा में JDU नेता ओवेश करनी उर्फ चुन्ना मियां के ईंट भट्ठे से 7 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है। इन लड़कियों के परिजनों ने नेता पर डांस कराने और विरोध करने पर मारपीट और करंट का शॉक देने के आरोप लगाए हैं। परिवार वालों ने बेटियों के साथ बैड टच का भी आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें… 11. भोजपुर में बारात में हर्ष फायरिंग, 2 घायल भोजपुर के रतनाढ़ गांव में रविवार देर रात दरवाजे पर बारात लगने के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। इस दौरान गोली लगने से एक युवक समेत 2 लोग घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। दोनों को पैर और हाथ में गोली लगी है। दोनों बराती पक्ष से आए हुए थे। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें… 12. शेखपुरा में चलती ट्रक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग शेखपुरा जिले के बरबीघा-सरमेरा मुख्य सड़क मार्ग पर केवटी थाना क्षेत्र के गोड्डी गांव के समीप एक चलती ट्रक में आग लग गई। इस घटना में ट्रक का केबिन और इंजन पूरी तरह जलकर राख हो गया। ट्रक में रखी 50 हजार रुपये की नकदी सहित कुल 6 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… 13. पूर्णिया में वांटेड को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग पूर्णिया में रविवार रात बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की दी। वांटेड अपराधी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दी। हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मौके से वांटेड समेत दो सुरक्षा गार्ड को दबोचा है। दो खोखा बरामद किए गए हैं। दो लग्जरी गाड़ियों को भी जब्त किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… अब खबरें हटके… 14. भागलपुर में लिपिक-स्टेनो को निगरानी ने घूस लेते किया गिरफ्तार भागलपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में सोमवार को निगरानी की टीम ने छापेमारी की। लिपिक (किरानी) और एक स्टेनो को 70 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दरअसल, नाथनगर आपूर्ति कार्यालय में पदस्थापित अभिजीत कुमार से 70 हजार रुपए की मांग की गई थी। पूरी खबर पढ़ें… अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. बिहार के 15 जिलों में कल बादल छाए रहेंगे बिहार के 15 जिले में कल बादल छाए रहेंगे, अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *