नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। तेजप्रताप यादव ने पटना स्थित 26 एम स्टैंड रोड का सरकारी आवास खाली कर दिया है। सरकारी आवास खाली होने के बाद नया विवाद सामने आया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01- तेजप्रताप ने खाली किया बंगला, सामान भी उठा ले गए पूर्व मंत्री और JJD अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने पटना स्थित 26 एम स्टैंड रोड का सरकारी आवास खाली कर दिया है। बताया जा रहा है कि आवास में मौजूद फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान को LR भारत के नाम से अनीसाबाद रोड स्थित ऑफिस में शिफ्ट किया गया है। सरकारी आवास खाली होने के बाद नया विवाद सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें 02- NEET स्टूडेंट रेप-मौत केस की जांच अब CBI करेगी NEET छात्रा की मौत मामले की अब CBI जांच होगी। मुख्यमंत्री ने केंद्र से केस की CBI जांच कराने की मांग की है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की। राज्यपाल ने भी CBI जांच की अनुशंसा की है। बिहार पुलिस से केस में CBI की पूरी मदद करने को कहा है। हालांकि, पीड़ित परिवार CBI जांच से भी खुश नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 03- ऊंची आवाज में अजान देना ठीक नहीं: अख्तरुल ईमान AIMIM विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान अजान को लेकर दिए गए बयान को लेकर काफी चर्चा में है। उनका कहना है कि तेज आवाज में अजान देना मुनासिब नहीं है। इसे लेकर उन्होंने मुसलमानों को हिदायत भी दी है। एक चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हमारे मोहल्ले में 500 मीटर के दायरे में रहने वाले लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए आते हैं, लेकिन अजान इस तरह दी जाती है कि ऐसा लगता है जैसे आवाज 3 किलोमीटर दूर तक जा रही हो।” पूरी खबर पढ़ें 04- होली के बाद निशांत की पॉलिटिक्स में होगी एंट्री! होली बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। अंदरखाने जनता दल यूनाइटेड (JDU) में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, मार्च में JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। फिलहाल नीतीश कुमार पार्टी की कमान संभाल रहे हैं। चर्चा है कि वह निशांत कुमार की एंट्री के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें 05- बेटी की शादी उससे करो, जो फैसला ले सके: ज्योति सिंह भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल स्टोरी शेयर की, जिसमें लिखा है ‘अपनी बेटी की शादी उस शख्स से करना, जिसमें फैसले लेने की काबिलियत हो, वरना अक्सर मां के लाडले बेटे घर नहीं बसा पाते और इल्जाम लड़की पर लगाते हैं।’ पूरी खबर पढ़ें 06- शादी का वादा करके लड़की ने करवा दिया मर्डर भोजपुर में इंटर के छात्र का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। लाश को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। शरीर पर कई जगह पर हल्के जख्म के निशान मिले हैं। मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के एकवना गांव वार्ड-9 निवासी उपेंद्र कुमार सिंह का बेटा सन्नी कुमार सिंह (16) है। सन्नी के चचेरे भाई का एक लड़की से अफेयर चल रहा था। उसी लड़की का बादल (18) नाम के युवक से भी संबंध था। सन्नी को ये बात पता थी। पूरी खबर पढ़ें 07- ‘बिहार में पुलिस-गुंडे मिलकर चला रहे सरकार’ पूर्णिया के कारोबारी और फेमस ब्लॉगर सूरज बिहारी हत्याकांड मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने खुलासे किए हैं। सांसद ने वारदात में शामिल आरोपियों को भगाने वाले नामों का भी खुलासा किया और आरोपियों के सिल्लीगुड़ी में छिपे होने का दावा किया है। उन्होंने कहा है बिहार में पुलिस और गुंडे मिलकर प्रदेश चला रहे। पूरी खबर पढ़ें 08- UGC लागू करने की मांग को लेकर AISA का प्रदर्शन सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी को यूनिवर्सिटी-कॉलेज में भेदभाव रोकने वाले UGC के नए नियम पर रोक लगा दी थी। रोक लगने के बाद विरोध कर रहे स्टूडेंट इसे जीत बता रहे हैं। जबकि सपोर्ट करने वाले नाराज हैं। आज पटना में कैंपसों में जातिगत भेदभाव के खिलाफ रोहित एक्ट के तर्ज पर UGC एक्ट को लागू करने की मांग को लेकर AISA का कारगिल चौक पर प्रदर्शन किया गया। पूरी खबर पढ़ें 09- पटना सिटी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित कंटाही घाट से शनिवार को एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने गंगा किनारे शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आलमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 25 साल है। शव पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पूरी खबर पढ़ें 10- सुधर जाइए नहीं तो नौकरी जाएगी:विजय सिन्हा दरभंगा में डिप्टी CM विजय सिन्हा जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की जमीन से जुड़ी समस्याएं सुनी। दीपा नाम की महिला अपनी शिकायत लेकर पहुंची। उन्होंने कहा, दाखिल-खारिज के लिए एक साल से दौड़ाया जा रहा है। खर्चे-पानी की डिमांड होती है। अभी हम सिविल में आए थे। मेरे पापा को पैरालाइसिस है। शिकायत पर विजय सिन्हा ने अफसरों को कहा कि, कर्मचारी अगर मार्च तक नहीं संभलेंगे तो बहुत बेरोजगार खड़े हैं। नौकरी चली जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 11- जब्त किए गए वाहनों में लगी आग, कई धमाके हुए पटना में गोपालपुर थाना क्षेत्र के संपतचक बाजार में शनिवार शाम जब्त किए गए कई वाहनों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं और वाहनों के टायरों व टंकियों में धमाके होते रहे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पूरी खबर पढ़ें 12- 80 लाख की कफ सिरप बरामद, 6 गिरफ्तार पटना सिटी के मालसलामी थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 लाख रुपये के प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किए हैं। नगला के पास से की गई इस कार्रवाई में छह तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पांच बोलोरो पिकअप गाड़ियों से कुल 4500 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया। पूरी खबर पढ़ें 13-डीएम बनकर जमीन मालिकों को धमका रहे माफिया गयाजी में भू-माफिया की ओर से डीएम बनकर जमीन के मालिकों को धमकाने और ठगी का मामला सामने आया है। मामला तब उजागर हुआ, जब एक पूर्व जिला पार्षद को डीएम बनकर कॉल किया गया और जमीन के नाम पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। बातचीत का ऑडियो अब सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14- एक्सपो में आकर्षण का केंद्र बना 15 करोड़ का भैंसा हरियाणा के पानीपत से बेगूसराय लाए गए ‘विधायक’ नाम के एक भैंसा को देखने के लिए पिछले दो दिनों में सैंकड़ों लोग आए। ‘विधायक’ संग वीडियो बनाया, सेल्फी ली और इसके बारे में जानकारी जुटाई। पता चला कि जितनी कीमत इस भैंसे की है, उसमें शुरुआती कीमत वाली 5 फरारी कार और टॉप मॉडल की 4 मर्सिडीज कार आ जाएंगी। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15- बिहार के 14 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने कल यानी रविवार को बिहार के 14 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है, जिसकी वजह से सुबह के वक्त विजिबिलिटी कम रहेगी। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। तेजप्रताप यादव ने पटना स्थित 26 एम स्टैंड रोड का सरकारी आवास खाली कर दिया है। सरकारी आवास खाली होने के बाद नया विवाद सामने आया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01- तेजप्रताप ने खाली किया बंगला, सामान भी उठा ले गए पूर्व मंत्री और JJD अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने पटना स्थित 26 एम स्टैंड रोड का सरकारी आवास खाली कर दिया है। बताया जा रहा है कि आवास में मौजूद फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान को LR भारत के नाम से अनीसाबाद रोड स्थित ऑफिस में शिफ्ट किया गया है। सरकारी आवास खाली होने के बाद नया विवाद सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें 02- NEET स्टूडेंट रेप-मौत केस की जांच अब CBI करेगी NEET छात्रा की मौत मामले की अब CBI जांच होगी। मुख्यमंत्री ने केंद्र से केस की CBI जांच कराने की मांग की है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की। राज्यपाल ने भी CBI जांच की अनुशंसा की है। बिहार पुलिस से केस में CBI की पूरी मदद करने को कहा है। हालांकि, पीड़ित परिवार CBI जांच से भी खुश नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 03- ऊंची आवाज में अजान देना ठीक नहीं: अख्तरुल ईमान AIMIM विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान अजान को लेकर दिए गए बयान को लेकर काफी चर्चा में है। उनका कहना है कि तेज आवाज में अजान देना मुनासिब नहीं है। इसे लेकर उन्होंने मुसलमानों को हिदायत भी दी है। एक चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हमारे मोहल्ले में 500 मीटर के दायरे में रहने वाले लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए आते हैं, लेकिन अजान इस तरह दी जाती है कि ऐसा लगता है जैसे आवाज 3 किलोमीटर दूर तक जा रही हो।” पूरी खबर पढ़ें 04- होली के बाद निशांत की पॉलिटिक्स में होगी एंट्री! होली बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। अंदरखाने जनता दल यूनाइटेड (JDU) में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, मार्च में JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। फिलहाल नीतीश कुमार पार्टी की कमान संभाल रहे हैं। चर्चा है कि वह निशांत कुमार की एंट्री के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें 05- बेटी की शादी उससे करो, जो फैसला ले सके: ज्योति सिंह भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल स्टोरी शेयर की, जिसमें लिखा है ‘अपनी बेटी की शादी उस शख्स से करना, जिसमें फैसले लेने की काबिलियत हो, वरना अक्सर मां के लाडले बेटे घर नहीं बसा पाते और इल्जाम लड़की पर लगाते हैं।’ पूरी खबर पढ़ें 06- शादी का वादा करके लड़की ने करवा दिया मर्डर भोजपुर में इंटर के छात्र का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। लाश को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। शरीर पर कई जगह पर हल्के जख्म के निशान मिले हैं। मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के एकवना गांव वार्ड-9 निवासी उपेंद्र कुमार सिंह का बेटा सन्नी कुमार सिंह (16) है। सन्नी के चचेरे भाई का एक लड़की से अफेयर चल रहा था। उसी लड़की का बादल (18) नाम के युवक से भी संबंध था। सन्नी को ये बात पता थी। पूरी खबर पढ़ें 07- ‘बिहार में पुलिस-गुंडे मिलकर चला रहे सरकार’ पूर्णिया के कारोबारी और फेमस ब्लॉगर सूरज बिहारी हत्याकांड मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने खुलासे किए हैं। सांसद ने वारदात में शामिल आरोपियों को भगाने वाले नामों का भी खुलासा किया और आरोपियों के सिल्लीगुड़ी में छिपे होने का दावा किया है। उन्होंने कहा है बिहार में पुलिस और गुंडे मिलकर प्रदेश चला रहे। पूरी खबर पढ़ें 08- UGC लागू करने की मांग को लेकर AISA का प्रदर्शन सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी को यूनिवर्सिटी-कॉलेज में भेदभाव रोकने वाले UGC के नए नियम पर रोक लगा दी थी। रोक लगने के बाद विरोध कर रहे स्टूडेंट इसे जीत बता रहे हैं। जबकि सपोर्ट करने वाले नाराज हैं। आज पटना में कैंपसों में जातिगत भेदभाव के खिलाफ रोहित एक्ट के तर्ज पर UGC एक्ट को लागू करने की मांग को लेकर AISA का कारगिल चौक पर प्रदर्शन किया गया। पूरी खबर पढ़ें 09- पटना सिटी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित कंटाही घाट से शनिवार को एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने गंगा किनारे शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आलमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 25 साल है। शव पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पूरी खबर पढ़ें 10- सुधर जाइए नहीं तो नौकरी जाएगी:विजय सिन्हा दरभंगा में डिप्टी CM विजय सिन्हा जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की जमीन से जुड़ी समस्याएं सुनी। दीपा नाम की महिला अपनी शिकायत लेकर पहुंची। उन्होंने कहा, दाखिल-खारिज के लिए एक साल से दौड़ाया जा रहा है। खर्चे-पानी की डिमांड होती है। अभी हम सिविल में आए थे। मेरे पापा को पैरालाइसिस है। शिकायत पर विजय सिन्हा ने अफसरों को कहा कि, कर्मचारी अगर मार्च तक नहीं संभलेंगे तो बहुत बेरोजगार खड़े हैं। नौकरी चली जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 11- जब्त किए गए वाहनों में लगी आग, कई धमाके हुए पटना में गोपालपुर थाना क्षेत्र के संपतचक बाजार में शनिवार शाम जब्त किए गए कई वाहनों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं और वाहनों के टायरों व टंकियों में धमाके होते रहे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पूरी खबर पढ़ें 12- 80 लाख की कफ सिरप बरामद, 6 गिरफ्तार पटना सिटी के मालसलामी थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 लाख रुपये के प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किए हैं। नगला के पास से की गई इस कार्रवाई में छह तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पांच बोलोरो पिकअप गाड़ियों से कुल 4500 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया। पूरी खबर पढ़ें 13-डीएम बनकर जमीन मालिकों को धमका रहे माफिया गयाजी में भू-माफिया की ओर से डीएम बनकर जमीन के मालिकों को धमकाने और ठगी का मामला सामने आया है। मामला तब उजागर हुआ, जब एक पूर्व जिला पार्षद को डीएम बनकर कॉल किया गया और जमीन के नाम पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। बातचीत का ऑडियो अब सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14- एक्सपो में आकर्षण का केंद्र बना 15 करोड़ का भैंसा हरियाणा के पानीपत से बेगूसराय लाए गए ‘विधायक’ नाम के एक भैंसा को देखने के लिए पिछले दो दिनों में सैंकड़ों लोग आए। ‘विधायक’ संग वीडियो बनाया, सेल्फी ली और इसके बारे में जानकारी जुटाई। पता चला कि जितनी कीमत इस भैंसे की है, उसमें शुरुआती कीमत वाली 5 फरारी कार और टॉप मॉडल की 4 मर्सिडीज कार आ जाएंगी। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15- बिहार के 14 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने कल यानी रविवार को बिहार के 14 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है, जिसकी वजह से सुबह के वक्त विजिबिलिटी कम रहेगी।


