नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सीवान से है। समृद्धि यात्रा के 6वें दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सीवान पहुंचे। नीतीश के संबोधन के दौरान ही महिलाएं उठकर जाने लगीं। इस पर उन्होंने कहा ‘काहे भाग रही है। वहीं CM नीतीश की सभा से थोड़ी दूर पर ब्लास्ट हुआ है। ये धमाका पटाखा बनाने के दौरान एक घर में हुआ। हादसे में एक की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. CM की सभा से जाने लगीं महिलाएं, बोले-काहे भाग रही हो CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा 6वें दिन सीवान पहुंची। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से लोगों को संबोधित किया। नीतीश के संबोधन के दौरान ही महिलाएं उठकर जाने लगीं। इस पर उन्होंने कहा ‘काहे भाग रही है। सुनो रुको सब। बैठो। योजनाओं के बारे में जानोगी तब ही ना बोलोगी। इधर-उधर क्यों जा रही हो।’ पूरी खबर पढ़ें 2. पवन सिंह ने ‘मिस्ट्री गर्ल’ से कहा- जान इधर आओ भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की तीसरी शादी की चर्चा तेज है। हाल ही में पवन सिंह मिस्ट्री गर्ल के साथ पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने भरी महफिल में एक्ट्रेस से कहा कि तुम तो मेरी जान हो। अब उनकी पत्नी ज्योति सिंह का एक भावुक पोस्ट सामने आया है। ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें लिखा हुआ है ‘सीता वनवास में भी साथ थी, राम तो अयोध्या में भी साथ ना दे सके।’ पूरी खबर पढ़ें 3. सीवान में CM की सभा से थोड़ी दूर पर ब्लास्ट, एक की मौत सीवान में CM नीतीश की सभा से थोड़ी दूर पर ब्लास्ट हुआ है। ये धमाका पटाखा बनाने के दौरान एक घर में हुआ। इसमें एक की मौत हुई है। धमाके की आवाज 2 KM दूर तक सुनी गई। धमाका इतना जोरदार था कि मरने वाले का सिर और पैर 20 फीट दूर जाकर गिरा। धड़ के भी चिथड़े उड़ गए हैं। मृतक की पहचान बड़रम गांव के जाल बदर के 50 साल के मुर्तुजा मंसूरी के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 4. 600KG सोना दान करने वाली दरभंगा महारानी का भोज दरभंगा राज परिवार की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी की बाहरवीं पर आज गुरुवार को महाभोज हो रहा है। इसमें ब्राह्मणों को चांदी की थाली, ग्लास, कटोरी, चम्मच और बिस्किट दान में दिए जा रहे हैं। साथ ही AC-कूलर, फ्रिज-वॉशिंग मशीन जैसी चीजें भी दान में दी गईं हैं। श्राद्ध भोज में 1 लाख लोगों के खाने का इंतजाम किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 5. पटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर का पटना में एनकाउंटर पटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर परमानंद यादव और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में परमानंद यादव के पैर में गोली लगी है। STF की टीम ने परमानंद का पटना से मसौढ़ी तक करीब 20 KM तक पीछा किया और उसके बाद मुठभेड़ हुई। परमानंद यादव लॉरेंस गैंग का बिहार प्रभारी है, वो बिहार-झारखंड मे गैंग से जुड़े काम देखता है। पटना सहित बिहार और झारखंड में हत्या-लूट जैसे 24 से अधिक संगीन केस दर्ज हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. दरभंगा में मुस्लिम लड़की ने हिंदू प्रेमी से की शादी दरभंगा में हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की की शादी का मामला सामने आया है। 14 जनवरी को लड़की ससुराल आ गई। इसके बाद मोहल्ले के करीब 50 मुस्लिम लोग लड़के के घर पहुंचे। इसके बाद लड़की और लड़के के घर वालों के साथ जमकर मारपीट की। घटना सकतपुर थाना क्षेत्र के कुर्सो गांव की है। लड़के के परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। पूरी खबर पढ़ें 7. रूडी बोले- बिहार में तेजस्वी की वजह से बढ़ा अपराध पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की माैत के मामले का अबतक खुलासा नहीं हो पाया है। SIT की जांच जारी है, लेकिन अबतक किसी तरह के बड़े ब्रेक थ्रू की जानकारी नहीं है। वही, मामले को लेकर कई महिलाएं ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’ के तख्ती लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। इधर, बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बिहार मे बढ़ रहे अपराध के लिए तेजस्वी को जिम्मेदार ठहराया है। पूरी खबर पढ़ें 8.बेतिया में मृतका के परिजन की पिटाई, डॉक्टर पर लगा आरोप बेतिया गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में बुधवार देर रात क्रिश्चियन क्वार्टर निवासी मृतका सुशीला देवी के परिजनों के साथ अस्पताल परिसर में मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो गुरुवार सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर डॉक्टर द्वारा मरीज के परिजनों की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें 9. पटना के गांधी सेतु पर स्कूल ड्रेस में सुसाइड करने पहुंची छात्रा पटना में गांधी सेतु पर सुबह एक स्कूली छात्रा सुसाइड करने के लिए पहुंची थी। पुल की रेलिंग के पास वो अकेले टहल रही थी। तभी कुछ स्थानीय लोगों की नजर उसपर पड़ी। छात्रा को देखकर लोगों को कुछ गड़बड़ लगा, पर उस वक्त तक लोग उसके पास नहीं पहुंचे। कुछ देर के बाद राहगीरों ने छात्रा से बात की कि वो अकेले पुल पर क्या कर रही है। जिसके बाद छात्रा पुल से कूदने की कोशिश करने लगी। पूरी खबर पढ़ें 10. छत्तीसगढ़ के प्राइवेट स्टील प्लांट में ब्लास्ट, बिहार के 6 मजदूरों की मौत छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार जिले के बकुलाही इलाके में स्थित स्पंज आयरन प्लांट में हुए ब्लास्ट से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि डस्ट सेटलिंग चैंबर से गर्म राख (ऐश) ले जा रही पाइपलाइन में लीकेज हो गया था। फिलहाल, टीम जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 11. ‘मुंबई में बनेगा बिहार भवन, किसी में दम नहीं रोके’ मुंबई में बिहार भवन के निर्माण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। महाराष्ट्र की क्षेत्रीय पार्टियां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और शिवसेना ने विरोध जताया है। इन पार्टियों का कहना है कि मुंबई में बिहार भवन नहीं बनने देंगे। जवाब में जदयू और भाजपा ने दोनों पार्टियों को चेताया। कहा-’’हुल्लड़बाजी छोड़ें। शांत रहें। मुंबई में बिहार भवन बनेगा ही। पूरी खबर पढ़ें 12. भागलपुर में स्कूली बच्चों के विवाद में हिंसक झड़प, 6 घायल भागलपुर में स्कूली बच्चों के विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गए। हिंसक झड़प में दोनों पक्ष से 6 लोग घायल हो गए। इलाज के लिए मायागंज में एडमिट कराया गया है। आठवीं क्लास के एक स्टूडेंट की हालत गंभीर है। ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया गया है। घटना इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के सुदन टोला की है। पूरी खबर पढ़ें 13. वैशाली में हाइवा ने युवक को रौंदा, चलती गाड़ी से ड्राइवर कूदा वैशाली में हाजीपुर से महनार की ओर जा रहे हाइवा ने मधुरापुर दूध सेंटर से लगभग 200 मीटर आगे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में नाइट ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद हाइवा सड़क से करीब 20 फीट नीचे उतरकर एक चाय की दुकान में जा घुसा। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. टोल फ्री नंबर नहीं लगा तो दफ्तर पहुंचे डिप्टी सीएम डिप्टी सीएम सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा आज अचानक सगुना मोड़ स्थित CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) के रीजनल सेंटर पहुंच गए। यहां भूमि राजस्व विभाग के टोल फ्री सेंटर का निरीक्षण किया। विजय सिन्हा के अचानक पहुंचने से अधिकारी और कर्मचारी तुरंत व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. बिहार के सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा बिहार के सभी जिलों में कल यानी शुक्रवार को मौसम सामान्य बना रहेगा। हालांकि सुबह और शाम हल्की ठंड का असर महसूस की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक राज्य में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सीवान से है। समृद्धि यात्रा के 6वें दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सीवान पहुंचे। नीतीश के संबोधन के दौरान ही महिलाएं उठकर जाने लगीं। इस पर उन्होंने कहा ‘काहे भाग रही है। वहीं CM नीतीश की सभा से थोड़ी दूर पर ब्लास्ट हुआ है। ये धमाका पटाखा बनाने के दौरान एक घर में हुआ। हादसे में एक की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. CM की सभा से जाने लगीं महिलाएं, बोले-काहे भाग रही हो CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा 6वें दिन सीवान पहुंची। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से लोगों को संबोधित किया। नीतीश के संबोधन के दौरान ही महिलाएं उठकर जाने लगीं। इस पर उन्होंने कहा ‘काहे भाग रही है। सुनो रुको सब। बैठो। योजनाओं के बारे में जानोगी तब ही ना बोलोगी। इधर-उधर क्यों जा रही हो।’ पूरी खबर पढ़ें 2. पवन सिंह ने ‘मिस्ट्री गर्ल’ से कहा- जान इधर आओ भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की तीसरी शादी की चर्चा तेज है। हाल ही में पवन सिंह मिस्ट्री गर्ल के साथ पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने भरी महफिल में एक्ट्रेस से कहा कि तुम तो मेरी जान हो। अब उनकी पत्नी ज्योति सिंह का एक भावुक पोस्ट सामने आया है। ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें लिखा हुआ है ‘सीता वनवास में भी साथ थी, राम तो अयोध्या में भी साथ ना दे सके।’ पूरी खबर पढ़ें 3. सीवान में CM की सभा से थोड़ी दूर पर ब्लास्ट, एक की मौत सीवान में CM नीतीश की सभा से थोड़ी दूर पर ब्लास्ट हुआ है। ये धमाका पटाखा बनाने के दौरान एक घर में हुआ। इसमें एक की मौत हुई है। धमाके की आवाज 2 KM दूर तक सुनी गई। धमाका इतना जोरदार था कि मरने वाले का सिर और पैर 20 फीट दूर जाकर गिरा। धड़ के भी चिथड़े उड़ गए हैं। मृतक की पहचान बड़रम गांव के जाल बदर के 50 साल के मुर्तुजा मंसूरी के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 4. 600KG सोना दान करने वाली दरभंगा महारानी का भोज दरभंगा राज परिवार की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी की बाहरवीं पर आज गुरुवार को महाभोज हो रहा है। इसमें ब्राह्मणों को चांदी की थाली, ग्लास, कटोरी, चम्मच और बिस्किट दान में दिए जा रहे हैं। साथ ही AC-कूलर, फ्रिज-वॉशिंग मशीन जैसी चीजें भी दान में दी गईं हैं। श्राद्ध भोज में 1 लाख लोगों के खाने का इंतजाम किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 5. पटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर का पटना में एनकाउंटर पटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर परमानंद यादव और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में परमानंद यादव के पैर में गोली लगी है। STF की टीम ने परमानंद का पटना से मसौढ़ी तक करीब 20 KM तक पीछा किया और उसके बाद मुठभेड़ हुई। परमानंद यादव लॉरेंस गैंग का बिहार प्रभारी है, वो बिहार-झारखंड मे गैंग से जुड़े काम देखता है। पटना सहित बिहार और झारखंड में हत्या-लूट जैसे 24 से अधिक संगीन केस दर्ज हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. दरभंगा में मुस्लिम लड़की ने हिंदू प्रेमी से की शादी दरभंगा में हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की की शादी का मामला सामने आया है। 14 जनवरी को लड़की ससुराल आ गई। इसके बाद मोहल्ले के करीब 50 मुस्लिम लोग लड़के के घर पहुंचे। इसके बाद लड़की और लड़के के घर वालों के साथ जमकर मारपीट की। घटना सकतपुर थाना क्षेत्र के कुर्सो गांव की है। लड़के के परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। पूरी खबर पढ़ें 7. रूडी बोले- बिहार में तेजस्वी की वजह से बढ़ा अपराध पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की माैत के मामले का अबतक खुलासा नहीं हो पाया है। SIT की जांच जारी है, लेकिन अबतक किसी तरह के बड़े ब्रेक थ्रू की जानकारी नहीं है। वही, मामले को लेकर कई महिलाएं ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’ के तख्ती लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। इधर, बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बिहार मे बढ़ रहे अपराध के लिए तेजस्वी को जिम्मेदार ठहराया है। पूरी खबर पढ़ें 8.बेतिया में मृतका के परिजन की पिटाई, डॉक्टर पर लगा आरोप बेतिया गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में बुधवार देर रात क्रिश्चियन क्वार्टर निवासी मृतका सुशीला देवी के परिजनों के साथ अस्पताल परिसर में मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो गुरुवार सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर डॉक्टर द्वारा मरीज के परिजनों की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें 9. पटना के गांधी सेतु पर स्कूल ड्रेस में सुसाइड करने पहुंची छात्रा पटना में गांधी सेतु पर सुबह एक स्कूली छात्रा सुसाइड करने के लिए पहुंची थी। पुल की रेलिंग के पास वो अकेले टहल रही थी। तभी कुछ स्थानीय लोगों की नजर उसपर पड़ी। छात्रा को देखकर लोगों को कुछ गड़बड़ लगा, पर उस वक्त तक लोग उसके पास नहीं पहुंचे। कुछ देर के बाद राहगीरों ने छात्रा से बात की कि वो अकेले पुल पर क्या कर रही है। जिसके बाद छात्रा पुल से कूदने की कोशिश करने लगी। पूरी खबर पढ़ें 10. छत्तीसगढ़ के प्राइवेट स्टील प्लांट में ब्लास्ट, बिहार के 6 मजदूरों की मौत छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार जिले के बकुलाही इलाके में स्थित स्पंज आयरन प्लांट में हुए ब्लास्ट से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि डस्ट सेटलिंग चैंबर से गर्म राख (ऐश) ले जा रही पाइपलाइन में लीकेज हो गया था। फिलहाल, टीम जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 11. ‘मुंबई में बनेगा बिहार भवन, किसी में दम नहीं रोके’ मुंबई में बिहार भवन के निर्माण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। महाराष्ट्र की क्षेत्रीय पार्टियां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और शिवसेना ने विरोध जताया है। इन पार्टियों का कहना है कि मुंबई में बिहार भवन नहीं बनने देंगे। जवाब में जदयू और भाजपा ने दोनों पार्टियों को चेताया। कहा-’’हुल्लड़बाजी छोड़ें। शांत रहें। मुंबई में बिहार भवन बनेगा ही। पूरी खबर पढ़ें 12. भागलपुर में स्कूली बच्चों के विवाद में हिंसक झड़प, 6 घायल भागलपुर में स्कूली बच्चों के विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गए। हिंसक झड़प में दोनों पक्ष से 6 लोग घायल हो गए। इलाज के लिए मायागंज में एडमिट कराया गया है। आठवीं क्लास के एक स्टूडेंट की हालत गंभीर है। ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया गया है। घटना इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के सुदन टोला की है। पूरी खबर पढ़ें 13. वैशाली में हाइवा ने युवक को रौंदा, चलती गाड़ी से ड्राइवर कूदा वैशाली में हाजीपुर से महनार की ओर जा रहे हाइवा ने मधुरापुर दूध सेंटर से लगभग 200 मीटर आगे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में नाइट ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद हाइवा सड़क से करीब 20 फीट नीचे उतरकर एक चाय की दुकान में जा घुसा। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. टोल फ्री नंबर नहीं लगा तो दफ्तर पहुंचे डिप्टी सीएम डिप्टी सीएम सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा आज अचानक सगुना मोड़ स्थित CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) के रीजनल सेंटर पहुंच गए। यहां भूमि राजस्व विभाग के टोल फ्री सेंटर का निरीक्षण किया। विजय सिन्हा के अचानक पहुंचने से अधिकारी और कर्मचारी तुरंत व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. बिहार के सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा बिहार के सभी जिलों में कल यानी शुक्रवार को मौसम सामान्य बना रहेगा। हालांकि सुबह और शाम हल्की ठंड का असर महसूस की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक राज्य में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।


