बिग बॉस 17 फेम और यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने कुछ ही दिनों में दूसरी बार आत्महत्या का प्रयास किया, जब उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपनी कार को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। इसे अपनी ‘अंतिम यात्रा’ बताते हुए, इन्फ्लुएंसर ने हजारों फॉलोअर्स को अलविदा कहा और फिर अपनी कार को एक बैरियर से टकरा दी। उनके मैनेजर ने अनुराग के हेल्थ के बारे में जानकारी दी है और बताया है कि उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बता दें कि, शनिवार को अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर को करीब 150-180 किमी/घंटा की रफ्तार से डिवाइडर में टकरा दिया।
अनुराग डोभाल ने अपनी ‘अंतिम ड्राइव’ को लाइवस्ट्रीम किया
एनडीटीवी के अनुसार, अनुराग गाजियाबाद के मसूरी इलाके में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोयोटा फॉर्च्यूनर तेज रफ्तार से चला रहा था और उसी दौरान वह इंस्टाग्राम पर लाइव था। आंसू रोकते हुए उसने कथित तौर पर कहा, “और मुझे उम्मीद है… जब मैं अगले जन्म में वापस आऊं, तो कृपया मुझे प्यार देना, मम्मी। मुझे प्यार की सख्त जरूरत है।” उसने यह भी कहा कि उसे हिम्मत और प्रोत्साहन की जरूरत है क्योंकि उसके पास मदद के लिए या फोन करने के लिए कोई नहीं है।
80,000 से ज्यादा लोग उनका लाइवस्ट्रीम देख रहे थे और उन्हें दिल और रोने वाले इमोजी भेज रहे थे। अनुराग ने कैमरा घुमाने से पहले कहा, “चलिए आखिरी ड्राइव पर चलते हैं।” रेडिट और एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में स्पीडोमीटर 140-150 किमी प्रति घंटे पर दिख रहा है। बैरियर से टकराने से पहले उन्होंने चिल्लाकर कहा, “और यह अलविदा है।”
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने उनकी सेहत के बारे में अपडेट दी
इस बीच, अनुराग डोभाल के मैनेजर ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर उनके फैंस को अपडेट दिया है। एक बयान में लिखा है, “टीम यूके राइडर की ओर से, मैं अनुराग डोभाल के मैनेजर के रूप में पुष्टि करता हूं कि वे वर्तमान में अस्पताल में डॉक्टर की निगरानी में हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया इसे आधिकारिक बयान मानें और स्थिति के बारे में लगातार कॉल न करें। यदि कोई और अपडेट होता है, तो हम उचित समय पर साझा करेंगे।” इसमें लोगों से यह भी अनुरोध किया गया है कि जानकारी के लिए केवल उन्हीं के अकाउंट पर भरोसा करें।
कुछ घंटों बाद एक और बयान जारी किया गया, जिसमें लिखा था- “उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल वे आईसीयू में हैं और कृपया उनके लिए प्रार्थना करें। हम डॉक्टरों और सभी के संपर्क में हैं। हमारा साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद, विशेष रूप से उन प्रशंसकों का जिन्होंने मुझे उनका पता लगाने और उनकी मदद करने में सहायता की, आप लोग भगवान हो सच में।” उन्होंने इस कठिन समय में साथ देने के लिए प्रशंसकों का आभार भी व्यक्त किया।
कुछ ही दिनों में दूसरी बार सुसाइड अटेंप्ट किया
आपको बताते चले कि, कुछ ही दिन पहले अनुराग ने इंस्टाग्राम पर एक परेशान करने वाला नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने मानसिक अत्याचार और यातना का दावा किया। इसके बाद उन्होंने अपना ‘आखिरी वीडियो’ जारी किया और अपने माता-पिता और भाई-बहनों पर उन्हें ‘यातना’ देने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि उनके माता-पिता उनके अंतरजातीय विवाह के खिलाफ थे और उनकी पत्नी रितिका को घर में प्रवेश नहीं करने देते थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया था। अनुराग ने भाई कलाम इंक ने उनके दावों का जवाब देते हुए कहा कि यह सब ‘एकतरफा’ है और आरोप लगाया कि उनका भाई व्यूज और सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा कर रहा है।
Agr kuch sch m ho gya hoga ise to troll krne walo ko shrm ayegi thodi? pic.twitter.com/xR9JEfxZ11
— Adrina🌸 (@Rehne_do_tum) March 7, 2026


