एमपीपीएससी की राज्य पात्रता परीक्षा 1 मार्च को, सामने आया बड़ा अपडेट

एमपीपीएससी की राज्य पात्रता परीक्षा 1 मार्च को, सामने आया बड़ा अपडेट

MPPSC- मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी की राज्य पात्रता परीक्षा रविवार यानि 1 मार्च को आयोजित की जाएगी। सागर जिला मुख्यालय पर भी यह परीक्षा होगी। एमपीपीएससी की राज्य पात्रता परीक्षा के लिए शहर में 23 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को कम से कम 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य रखा गया है। एमपीपीएससी MPPSC की राज्य पात्रता परीक्षा के लिए सेवानिवृत्त आइएएस मनोहर दुबे को संभागीय पर्यवेक्षक बनाया गया है।

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा 1 मार्च को एक सत्र में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 तक होगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी।

शहर में बने 23 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले पहुंचना होगा। यानि सुबह 11.15 बजे तक परीक्षा केंद्र में हर हाल में प्रवेश लेना होगा। अधिकारियों के अनुसार 11.55 बजे प्रश्न पत्र पुस्तिका वितरित होगी।

एमपीपीएससी की इस अहम परीक्षा के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप में दिया जा रहा है। इसकी निष्पक्षता और लोगों में परीक्षा के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए सेवानिवृत्त आइएएस अफसर मनोहर दुबे को संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

इन दस्तावेजों के साथ मिलेगा प्रवेश

प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार/वोटर आइडी आदि), निर्धारित स्याही का पेन (गोले भरने के लिए), स्वयं का फोटो, पारदर्शी पानी की बोतल, ई-प्रवेश पत्र में उल्लेखित अन्य अनुमत सामग्री साथ ला सकते हैं।

परीक्षा के लिए प्रतिबंधित सामग्री

मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, हेडफोन, डिजिटल स्मार्ट घड़ी, कैलकुलेटर, पेंसिल, रबर, वाइटनर, हेयर क्लेचर, मेटेलिक वस्तुएं, जूते-मोजे पहनकर प्रवेश वर्जित, चाबी, लाइटर, माचिस, ब्लेड, शार्पनर आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *