सुपौल में बड़ी चोरी का खुलासा, दो अरेस्ट:33.30 ग्राम सोना और 2.639 किलो चांदी बरामद, एसपी शरथ आरएस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में स्वर्ण दुकानों में हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। 26/27 जनवरी की रात थरबिट्टा बाजार स्थित तीन स्वर्ण व्यवसायियों की दुकानों में हुई सेंधमारी के मामले में पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी गया 33.30 ग्राम सोना, 2.639 किलोग्राम चांदी और नकदी बरामद की गई है।
इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। तीन स्वर्ण व्यवसायियों की दुकान बनी थी निशाना एसपी शरथ आरएस ने बताया कि 26/27 जनवरी की रात किशनपुर थाना क्षेत्र के थरबिट्टा बाजार में स्थित स्वर्ण व्यवसायी सुबोध स्वर्णकार, छोटू स्वर्णकार और राजेश स्वर्णकार के प्रतिष्ठान “मां काली आभूषण केंद्र” का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
चोरों ने दुकानों से कीमती सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी पर भी हाथ साफ किया था। घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल बन गया था। विशेष टीम का हुआ गठन घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुपौल के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। इस मामले में किशनपुर थाना कांड संख्या-25/2026, दिनांक 28 जनवरी 2026 को दर्ज कर विधिवत अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ-साथ इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके अलावा गुप्त सूचना तंत्र को भी सक्रिय किया गया, जिससे अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिली। दो शातिर अपराधी गिरफ्तार लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने चोरी में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान, मो. मेहदी आलम, पिता मो. कलाम, निवासी थरबिट्टा, वार्ड संख्या-13, थाना किशनपुर, जिला सुपौल, संजय दगरू काले, पिता दगरू काले, निवासी कालेबारी, थाना अटपरी, जिला सांगली (महाराष्ट्र) के रूप में की गई है। बरामदगी से पुलिस को बड़ी सफलता पुलिस ने दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गया कुल 33.30 ग्राम सोना और लगभग 2.639 किलोग्राम चांदी बरामद की है। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मो. मेहदी आलम का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध अररिया संग्रामपुर थाना कांड संख्या-01/26, सुपौल थाना कांड संख्या-325/24, राघोपुर थाना कांड संख्या-184/2024 जैसे गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। अनुसंधान जारी, अन्य लिंक की तलाश पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही इस चोरी कांड से जुड़े अन्य बिंदुओं और संभावित सहयोगियों की तलाश के लिए अनुसंधान जारी है।
एसपी शरथ आरएस ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी। व्यवसायियों ने ली राहत की सांस चोरी के खुलासे और बरामदगी के बाद थरबिट्टा बाजार के स्वर्ण व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है। व्यवसायियों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी इस तरह की घटनाओं पर सख्त नियंत्रण रहेगा। सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में स्वर्ण दुकानों में हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। 26/27 जनवरी की रात थरबिट्टा बाजार स्थित तीन स्वर्ण व्यवसायियों की दुकानों में हुई सेंधमारी के मामले में पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी गया 33.30 ग्राम सोना, 2.639 किलोग्राम चांदी और नकदी बरामद की गई है।
इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। तीन स्वर्ण व्यवसायियों की दुकान बनी थी निशाना एसपी शरथ आरएस ने बताया कि 26/27 जनवरी की रात किशनपुर थाना क्षेत्र के थरबिट्टा बाजार में स्थित स्वर्ण व्यवसायी सुबोध स्वर्णकार, छोटू स्वर्णकार और राजेश स्वर्णकार के प्रतिष्ठान “मां काली आभूषण केंद्र” का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
चोरों ने दुकानों से कीमती सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी पर भी हाथ साफ किया था। घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल बन गया था। विशेष टीम का हुआ गठन घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुपौल के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। इस मामले में किशनपुर थाना कांड संख्या-25/2026, दिनांक 28 जनवरी 2026 को दर्ज कर विधिवत अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ-साथ इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके अलावा गुप्त सूचना तंत्र को भी सक्रिय किया गया, जिससे अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिली। दो शातिर अपराधी गिरफ्तार लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने चोरी में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान, मो. मेहदी आलम, पिता मो. कलाम, निवासी थरबिट्टा, वार्ड संख्या-13, थाना किशनपुर, जिला सुपौल, संजय दगरू काले, पिता दगरू काले, निवासी कालेबारी, थाना अटपरी, जिला सांगली (महाराष्ट्र) के रूप में की गई है। बरामदगी से पुलिस को बड़ी सफलता पुलिस ने दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गया कुल 33.30 ग्राम सोना और लगभग 2.639 किलोग्राम चांदी बरामद की है। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मो. मेहदी आलम का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध अररिया संग्रामपुर थाना कांड संख्या-01/26, सुपौल थाना कांड संख्या-325/24, राघोपुर थाना कांड संख्या-184/2024 जैसे गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। अनुसंधान जारी, अन्य लिंक की तलाश पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही इस चोरी कांड से जुड़े अन्य बिंदुओं और संभावित सहयोगियों की तलाश के लिए अनुसंधान जारी है।
एसपी शरथ आरएस ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी। व्यवसायियों ने ली राहत की सांस चोरी के खुलासे और बरामदगी के बाद थरबिट्टा बाजार के स्वर्ण व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है। व्यवसायियों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी इस तरह की घटनाओं पर सख्त नियंत्रण रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *