लक्ष्मी ज्वैलर्स में बड़ी चोरी, रोशनदान काट लाखों गहने उड़े:आदमपुर चौक घंटाघर के पास चोरी, चोर 15–16 लाख के गहने,DVR ले गए

लक्ष्मी ज्वैलर्स में बड़ी चोरी, रोशनदान काट लाखों गहने उड़े:आदमपुर चौक घंटाघर के पास चोरी, चोर 15–16 लाख के गहने,DVR ले गए

आदमपुर के चौक घंटाघर के पास वारदात, चोर 15–16 लाख के सोने-चांदी के गहने और CCTV का DVR भी ले गए जालंधर। महानगर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला आदमपुर की भीड़भाड़ वाली मार्कीट के पास चौक घंटाघर से सामने आया है, जहां चोरों ने लक्ष्मी ज्वैलर्स को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक विवेक कपूर ने बताया कि वह रोज की तरह रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब दुकान खोली तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गए। शो-केस टूटे पड़े थे और दुकान में रखा सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि चोर सोने और चांदी के गहने चोरी कर ले गए हैं, जिनकी कीमत करीब 15 से 16 लाख रुपये बताई जा रही है। इनमें ग्राहकों द्वारा बनवाने के लिए दिए गए गहने भी शामिल हैं। विवेक कपूर के अनुसार दुकान के बाहर शटर और ताले सुरक्षित थे। चोरों ने चौथी मंजिल पर बने रोशनदान की ग्रिल काटकर दुकान में प्रवेश किया। इतना ही नहीं, पहचान से बचने के लिए चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना आदमपुर के प्रभारी रविंदर पाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *