Dhurandhar 2 के फैंस को बड़ा झटका, साउथ में रद्द हुए फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज, ये है बड़ी वजह

Dhurandhar 2 के फैंस को बड़ा झटका, साउथ में रद्द हुए फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज, ये है बड़ी वजह

Dhurandhar 2 Paid Premieres: रणवीर सिंह की मच-अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर जहां पूरे देश में जबरदस्त तहलका मचा हुआ है, वहीं दक्षिण भारत के दर्शकों के लिए आज की शाम निराशा भरी होने वाली है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई सिनेमाघरों में होने वाले फिल्म के ‘पेड प्रीव्यू’ (रिलीज से पहले के खास शो) आखिरी मौके पर रद्द कर दिए गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन शोज के रद्द होने की वजह कोई विवाद नहीं, बल्कि एक तकनीकी खामी बताई जा रही है।

साउथ में कैंसिल हुए धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू (Dhurandhar 2 Telugu and Tamil Paid Premieres Cancelled)

बुधवार शाम 5:30 बजे से फिल्म के तमिल और तेलुगू वर्जन के प्रीमियर शुरू होने वाले थे। लेकिन शो शुरू होने से महज कुछ घंटे पहले सिनेमा चेन की तरफ से मैसेज आया कि फिल्म का क्षेत्रीय भाषाओं वाला कंटेंट उपलब्ध नहीं हो पाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘धुरंधर 2’ का हिंदी वर्जन तो सिनेमाघरों तक समय पर पहुंच गया, लेकिन इसके तमिल और तेलुगू डबिंग का काम पोस्ट-प्रोडक्शन की देरी के कारण अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इसी वजह से मेकर्स को आखिरी समय पर क्षेत्रीय भाषाओं के शो कैंसिल करने का कड़ा फैसला लेना पड़ा।

Dhurandhar 2 Telugu and Tamil Paid Premieres Cancelled

थिएटर ने बताई कैंसिल होने की बड़ी वजह (Dhurandhar 2 Paid Premieres Cancelled Big reason Revealed)

सिनेमाघरों ने इस असुविधा के लिए दर्शकों से माफी मांगी है। थिएटर मालिकों का कहना है कि जिन लोगों ने तमिल या तेलुगू वर्जन के लिए टिकट बुक किए थे, उन्हें रिफंड देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, सिनेमा प्रेमियों को पूरी तरह निराश नहीं किया जाएगा बल्कि रद्द किए गए शोज की जगह अब फिल्म का ओरिजिनल हिंदी वर्जन दिखाया जाएगा। जो लोग हिंदी में फिल्म देखना चाहते हैं, वह अपने टिकट को बदलवा सकते हैं या नई बुकिंग कर सकते हैं।

Dhurandhar 2 Telugu and Tamil Paid Premieres Cancelled

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की नजर (Dhurandhar 2 Release Date)

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म कल यानी 19 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आधिकारिक रूप से रिलीज होगी। रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को ‘ईद वीकेंड’ का बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Dhurandhar 2 Release Date

हिंदी वर्जन भी दक्षिण के राज्यों में करेगा अच्छी कमाई? (Dhurandhar 2 Box Office)

भले ही साउथ में डबिंग की वजह से शुरुआती रुकावट आई है, लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म का ‘बज’ इतना तगड़ा है कि हिंदी वर्जन भी दक्षिण के राज्यों में अच्छी खासी कमाई कर लेगा। अब देखना यह होगा कि कल सुबह तक क्या फिल्म के डब वर्जन सिनेमाघरों तक पहुंच पाते हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *