बलरामपुर में बड़ा बवाल… एसडीएम-तहसीलदार की कथित पिटाई से एक की मौत, दो घायल

बलरामपुर में बड़ा बवाल… एसडीएम-तहसीलदार की कथित पिटाई से एक की मौत, दो घायल

Big Breaking News: बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एसडीएम और तहसीलदार द्वारा कथित रूप से की गई पिटाई में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बीती रात दोनों अधिकारी अवैध बॉक्साइट खनन की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों के साथ विवाद की स्थिति बन गई। आरोप है कि रॉड और डंडों से मारपीट की गई, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों की ओर से फिलहाल इस संबंध में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अपडेट जारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *