जमुई के गिद्धौर में सोमवार सुबह पूर्व सिविल सर्जन डॉ. विजेंद्र कुमार सत्यार्थी के आवास पर लाखों रुपए की लूट हुई। तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने परिवार के तीन सदस्यों को बेहोश कर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने डॉ. विजेंद्र कुमार सत्यार्थी, उनकी पत्नी पुष्पम कुमारी और पुत्र डॉ. विक्रम सत्यार्थी को बेहोश कर दिया। परिजनों के अनुसार, इस घटना में 60 से 70 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूटी गई है। इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई भेजा गया
घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बेहोशी की हालत में मिले तीनों पीड़ितों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई भेजा गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह वारदात गिद्धौर थाना से महज 20 से 25 मीटर की दूरी पर हुई। थाने के ठीक सामने हुई इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गिद्धौर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जमुई के गिद्धौर में सोमवार सुबह पूर्व सिविल सर्जन डॉ. विजेंद्र कुमार सत्यार्थी के आवास पर लाखों रुपए की लूट हुई। तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने परिवार के तीन सदस्यों को बेहोश कर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने डॉ. विजेंद्र कुमार सत्यार्थी, उनकी पत्नी पुष्पम कुमारी और पुत्र डॉ. विक्रम सत्यार्थी को बेहोश कर दिया। परिजनों के अनुसार, इस घटना में 60 से 70 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूटी गई है। इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई भेजा गया
घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बेहोशी की हालत में मिले तीनों पीड़ितों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई भेजा गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह वारदात गिद्धौर थाना से महज 20 से 25 मीटर की दूरी पर हुई। थाने के ठीक सामने हुई इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गिद्धौर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


