गोपालगंज जिले में पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत जिले के कई महत्वपूर्ण थानों के थानाध्यक्षों को बदला गया है और पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक सुधार के तहत हुए इस बदलाव में कई थानों की कमान अनुभवी अधिकारियों के हाथों में दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यह कदम अपराध नियंत्रण और जनता को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए उठाया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों को स्थानांतरित कर कार्यप्रणाली में ताजगी लाने का प्रयास किया गया है। कार्यस्थल पर योगदान देने का निर्देश
एसपी अवधेश दीक्षित ने सभी नव-नियुक्त थानाध्यक्षों को 24 घंटे के भीतर अपने नए कार्यस्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है। उन्होंने विधि-व्यवस्था को प्राथमिकता देने, जिले में लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने और गश्त को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया है। नए अधिकारियों के आने से अपराध दर में कमी आएगी
इस बड़े प्रशासनिक बदलाव से जिले के पुलिस महकमे में हलचल है। वहीं, आम जनता को उम्मीद है कि नए अधिकारियों के आने से अपराध दर में कमी आएगी और कानून-व्यवस्था में सुधार होगा। बदले गए थानाध्यक्षों में दिवाकर कुमार काजी को अनुसूचित/जनजाति (एसटी) थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। कुमारी अलका सिन्हा को बरौली थाना की थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विकास कुमार माधोपुर थानाध्यक्ष बने हैं, जबकि अनिल राम को यादोपुर का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। थावे मंदिर के टीओपी प्रभारी धीरज कुमार को दोबारा कमान सौंपी गई है। गोपालगंज जिले में पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत जिले के कई महत्वपूर्ण थानों के थानाध्यक्षों को बदला गया है और पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक सुधार के तहत हुए इस बदलाव में कई थानों की कमान अनुभवी अधिकारियों के हाथों में दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यह कदम अपराध नियंत्रण और जनता को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए उठाया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों को स्थानांतरित कर कार्यप्रणाली में ताजगी लाने का प्रयास किया गया है। कार्यस्थल पर योगदान देने का निर्देश
एसपी अवधेश दीक्षित ने सभी नव-नियुक्त थानाध्यक्षों को 24 घंटे के भीतर अपने नए कार्यस्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है। उन्होंने विधि-व्यवस्था को प्राथमिकता देने, जिले में लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने और गश्त को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया है। नए अधिकारियों के आने से अपराध दर में कमी आएगी
इस बड़े प्रशासनिक बदलाव से जिले के पुलिस महकमे में हलचल है। वहीं, आम जनता को उम्मीद है कि नए अधिकारियों के आने से अपराध दर में कमी आएगी और कानून-व्यवस्था में सुधार होगा। बदले गए थानाध्यक्षों में दिवाकर कुमार काजी को अनुसूचित/जनजाति (एसटी) थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। कुमारी अलका सिन्हा को बरौली थाना की थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विकास कुमार माधोपुर थानाध्यक्ष बने हैं, जबकि अनिल राम को यादोपुर का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। थावे मंदिर के टीओपी प्रभारी धीरज कुमार को दोबारा कमान सौंपी गई है।


