मोनालिसा केस में फरमान को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, लेकिन बढ़ती जा रही हैं रहस्यमयी परतें

Monalisa Bhosle-Farman Khan Marriage Controversy: प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की मालाएं बेचते हुए अपनी बिल्लौरी आंखों के कारण चर्चा में आईं मोनालिसा केस से जुड़े बहुचर्चित मामले में एक बड़ा कानूनी मोड़ सामने आया है। उनके पति बताए जा रहे मोहम्मद फरमान खान को केरल हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिल गई है। अदालत ने गिरफ्तारी पर 20 मई तक रोक लगाते हुए मामले की अगली सुनवाई तक उन्हें अस्थायी सुरक्षा प्रदान की है।

मोनालिसा के नाबालिग होने की बात आई सामने

यह मामला तब और गंभीर हो गया था, जब राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग की जांच में मोनालिसा के नाबालिग होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने फरमान के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। गिरफ्तारी की आशंका के बीच उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया, जहां से फिलहाल उन्हें राहत मिली है।

महाकुंभ से वायरल हुई थी पहचान (Monalisa Bhosle-Farman Khan Marriage Controversy)

मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा पहली बार उस समय सुर्खियों में आईं, जब प्रयागराज महाकुंभ के दौरान उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं। उनकी आंखों और सादगी ने लोगों का ध्यान खींचा और देखते ही देखते वो इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। इसी लोकप्रियता के बीच उनकी शादी और उम्र से जुड़ा विवाद सामने आया, जिसने पूरे मामले को कानूनी मोड़ दे दिया।

पुलिस जांच के बीच सोशल मीडिया पर नया दावा

इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें एक व्यक्ति खुद को फरमान बताते हुए दावा करता दिखाई दे रहा है कि मोनालिसा अचानक कहीं चली गई हैं। वीडियो में वो उन्हें खोजने के लिए अजमेर पहुंचने की बात कहता है, जबकि एक अन्य पोस्ट में जोधपुर जाने का जिक्र किया गया है।

हालांकि अब उसी शख्स ने खुद सामने आकर बताया है कि वो फरमान खान नही है बल्कि उसके जैसा दिखता है। वो शख्स कहता है कि वो खुद को फरमान एक मजाक के तहत कह रहा है।

जन्म प्रमाण पत्र विवाद ने बढ़ाई उलझन

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मोनालिसा की उम्र से जुड़ा विवाद सबसे अहम मुद्दा बन गया है। जन्म प्रमाण-पत्र से जुड़ी प्रक्रिया पर भी सवाल उठे हैं और इसी आधार पर कानूनी कार्रवाई की दिशा तय होती दिखाई दे रही है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां दस्तावेजों की सत्यता की जांच में जुटी हुई हैं।

आगे क्या होगा?

फिलहाल अदालत द्वारा गिरफ्तारी पर लगाई गई रोक से फरमान को अस्थायी राहत जरूर मिली है, लेकिन जांच की दिशा अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, दस्तावेजों की जांच और मोनालिसा की लोकेशन से जुड़े सवाल इस मामले को और जटिल बना रहे हैं। आने वाले दिनों में अदालत की अगली सुनवाई और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट इस केस की दिशा तय कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *