MP News: मध्य प्रदेश में 2 मार्च से प्रस्तावित बस हड़ताल अब नहीं होगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ हुई बैठक में बस ऑपरेटरों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की है। बैठक में तय हुआ है कि परिवहन विभाग से जुड़े दोनों विवादित राजपत्र को सस्पेंड करके होल्ड पर रखा गया है। जिसके बाद बस ऑपरेटरों ने 2 मार्च को होने वाली हड़ताल को कैंसिल कर दिया।
बस एसोसिएशन के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि राज्य में यात्री बसों का संचालन बिनी किसी परिवर्तन के होगा। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि, होली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में घर जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में लंबी वेटिंग मिल रही है। अब बस हड़ताल टलने के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
सीएम ने ली थी बैठक
सीएम डॉ मोहन यादव ने शनिवार को सीएम हाउस स्थिति समत्व भवन में मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से चर्चा की थी। जिसमें ने कहा कि ऑनर्स के पदाधिकारी, परिवहन मंत्री से मिलकर अपनी सभीशंकाओं/कठिनाईयों/समस्याओं का समाधान कराएंगे। इसके लिए वे परिवहन मंत्री को भी निर्देशित कर रहे हैं। दोनों पक्षों की चर्चा और समाधान के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासन द्वारा जारी की गई एक सूचना एवं एक अधिसूचना को होल्ड करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सचिव परिवहन मनीष सिंह, बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी एवं प्रदेश के दस संभागों से आए बस ऑनर्स उपस्थित थे।


