बांका जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत भागलपुर-मंदार हिल रेल खंड पर शुक्रवार की देर संध्या एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। संझा रेलवे हॉल्ट के पास रेल पटरी का पेंडुल क्लिप खुल जाने के कारण पटरी टेढ़ी हो गई थी। समय रहते एक बाइक सवार की सतर्कता से इसकी सूचना रेलवे को दी गई, जिससे देवघर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन को रोक लिया गया और एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।देवघर जमालपुर पैसेंजर ट्रेन संझा रेलवे हॉल्ट पर आ चुकी थी। तब तक सूचना मिल गई। थोड़ी सी लेट होती तो बड़ी घटना घट सकती थी। ट्रेन में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटना के संबंध में बताया गया कि संझा रेलवे हॉल्ट के सामने बने क्रॉसिंग को पार कर ग्रामीण अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक चालक की नजर रेल पटरी पर पड़ी, जो असामान्य रूप से टेढ़ी दिखाई दे रही थी। पास जाकर देखने पर पता चला कि पटरी का पेंडुल क्लिप खुला हुआ है। यह देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और शोर मचाया गया,जिससे आसपास के अन्य लोग भी मौके पर जुट गए। मौके की 3 तस्वीरें… धौनी रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना दी
ग्रामीणों को यह जानकारी थी कि देवघर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन के आने का समय हो चुका है। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए एक बाइक सवार व्यक्ति ने साहस का परिचय दिया और आनन-फानन में धौनी रेलवे स्टेशन मास्टर संतोष भगत को इसकी सूचना दी। उस समय देवघर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन संझा रेलवे हॉल्ट पर पहुंच चुकी थी और कुछ ही देर में भागलपुर की ओर रवाना होने वाली थी। लेकिन समय पर मिली सूचना के आधार पर स्टेशन मास्टर ने तुरंत लोको पायलट को पेंडुल क्लिप खुलने की जानकारी दी, जिसके बाद ट्रेन को वहीं रोक दिया गया। यात्रियों ने बाइक सवार का आभार जताया
रेलवे प्रशासन द्वारा मौके पर जांच करने पर पाया गया कि वास्तव में पटरी का पेंडुल क्लिप खुला हुआ था और पटरी टेढ़ी हो चुकी थी। अधिकारियों के अनुसार यदि बाइक सवार द्वारा समय रहते सूचना नहीं दी जाती, तो ट्रेन के गुजरने पर बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेन में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली और सूचना देने वाले बाइक चालक के प्रति आभार प्रकट किया। सूचना मिलते ही भागलपुर से रेलवे प्रशासन और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आवश्यक मरम्मत कार्य करते हुए खुले पेंडुल क्लिप को दुरुस्त किया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर वैकल्पिक साधनों से अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। रेलवे द्वारा जांच-पड़ताल की गई
घटना के बाद यात्रियों में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति रही। यात्रियों ने कहा कि यदि समय रहते जानकारी नहीं मिलती, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। उन्होंने बाइक चालक और भगवान का शुक्रिया अदा किया। शनिवार की सुबह भी रेलवे द्वारा जांच-पड़ताल की गई कि पेंडुल क्लिप किस कारण से खुला, हालांकि अभी तक इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है।
धौनी रेलवे स्टेशन मास्टर संतोष भगत ने बताया कि पेंडुल क्लिप खुलने की सूचना बाइक चालक द्वारा दी गई, जिससे बड़ी घटना टल गई। मरम्मत के बाद ट्रेन का परिचालन सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया है। बांका जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत भागलपुर-मंदार हिल रेल खंड पर शुक्रवार की देर संध्या एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। संझा रेलवे हॉल्ट के पास रेल पटरी का पेंडुल क्लिप खुल जाने के कारण पटरी टेढ़ी हो गई थी। समय रहते एक बाइक सवार की सतर्कता से इसकी सूचना रेलवे को दी गई, जिससे देवघर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन को रोक लिया गया और एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।देवघर जमालपुर पैसेंजर ट्रेन संझा रेलवे हॉल्ट पर आ चुकी थी। तब तक सूचना मिल गई। थोड़ी सी लेट होती तो बड़ी घटना घट सकती थी। ट्रेन में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटना के संबंध में बताया गया कि संझा रेलवे हॉल्ट के सामने बने क्रॉसिंग को पार कर ग्रामीण अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक चालक की नजर रेल पटरी पर पड़ी, जो असामान्य रूप से टेढ़ी दिखाई दे रही थी। पास जाकर देखने पर पता चला कि पटरी का पेंडुल क्लिप खुला हुआ है। यह देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और शोर मचाया गया,जिससे आसपास के अन्य लोग भी मौके पर जुट गए। मौके की 3 तस्वीरें… धौनी रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना दी
ग्रामीणों को यह जानकारी थी कि देवघर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन के आने का समय हो चुका है। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए एक बाइक सवार व्यक्ति ने साहस का परिचय दिया और आनन-फानन में धौनी रेलवे स्टेशन मास्टर संतोष भगत को इसकी सूचना दी। उस समय देवघर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन संझा रेलवे हॉल्ट पर पहुंच चुकी थी और कुछ ही देर में भागलपुर की ओर रवाना होने वाली थी। लेकिन समय पर मिली सूचना के आधार पर स्टेशन मास्टर ने तुरंत लोको पायलट को पेंडुल क्लिप खुलने की जानकारी दी, जिसके बाद ट्रेन को वहीं रोक दिया गया। यात्रियों ने बाइक सवार का आभार जताया
रेलवे प्रशासन द्वारा मौके पर जांच करने पर पाया गया कि वास्तव में पटरी का पेंडुल क्लिप खुला हुआ था और पटरी टेढ़ी हो चुकी थी। अधिकारियों के अनुसार यदि बाइक सवार द्वारा समय रहते सूचना नहीं दी जाती, तो ट्रेन के गुजरने पर बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेन में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली और सूचना देने वाले बाइक चालक के प्रति आभार प्रकट किया। सूचना मिलते ही भागलपुर से रेलवे प्रशासन और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आवश्यक मरम्मत कार्य करते हुए खुले पेंडुल क्लिप को दुरुस्त किया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर वैकल्पिक साधनों से अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। रेलवे द्वारा जांच-पड़ताल की गई
घटना के बाद यात्रियों में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति रही। यात्रियों ने कहा कि यदि समय रहते जानकारी नहीं मिलती, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। उन्होंने बाइक चालक और भगवान का शुक्रिया अदा किया। शनिवार की सुबह भी रेलवे द्वारा जांच-पड़ताल की गई कि पेंडुल क्लिप किस कारण से खुला, हालांकि अभी तक इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है।
धौनी रेलवे स्टेशन मास्टर संतोष भगत ने बताया कि पेंडुल क्लिप खुलने की सूचना बाइक चालक द्वारा दी गई, जिससे बड़ी घटना टल गई। मरम्मत के बाद ट्रेन का परिचालन सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया है।