जालंधर में आबकारी विभाग की बड़ी रेड:दो अलग छापों में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज की FIR

जालंधर में आबकारी विभाग की बड़ी रेड:दो अलग छापों में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज की FIR

जालंधर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान विभाग ने कुल 62.77 लीटर पंजाब किंग शराब बरामद की है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ संबंधित थानों में एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है। डिप्टी कमिश्नर के निर्देशों पर कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर (आबकारी) एस.के. गर्ग के दिशा-निर्देशों और असिस्टेंट कमिश्नर नवजीत सिंह (जालंधर रेंज-2) की निगरानी में विभाग ने यह सफलता हासिल की है। अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए विभाग लगातार सतर्कता बरत रहा है। राज नगर में दुकान के बेसमेंट से शराब बरामद पहली छापेमारी कपूरथला रोड स्थित बस्ती बावा खेल के राज नगर में की गई। आबकारी अधिकारी जसप्रीत सिंह और इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ढींडसा की टीम ने पुलिस बल के साथ एक जूस कॉर्नर के पीछे स्थित दुकान के बेसमेंट में तलाशी ली। मौके से आरोपी गिरफ्तार बेसमेंट की चेकिंग के दौरान ‘पंजाब किंग’ ब्रांड की 230 निप्स (41.4 लीटर) बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी बलदीप सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। थाना बस्ती बावा खेल में एफ.आई.आर. नंबर 36 दर्ज की गई है। गांव कानपुर में दूसरी बड़ी कार्रवाई वहीं दूसरी कार्रवाई आबकारी इंस्पेक्टर सोमंत माही ने थाना मकसूदां की पुलिस के साथ मिलकर गांव कानपुर में की। यहाँ टीम ने 57 पिंट्स (21.375 लीटर) ‘पंजाब किंग’ शराब बरामद की। बिहार के रहने वाले आरोपी पर केस दर्ज इस मामले में आरोपी गोपी भगत निवासी मधेपुरा, बिहार को गिरफ्तार किया गया है। थाना मकसूदां में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सख्त कार्रवाई जारी रहेगी असिस्टेंट कमिश्नर नवजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब का धंधा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में भी इस तरह की छापेमारी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *