पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन:पटना के सदाकत आश्रम में मुख्यमंत्री का करेंगे पुतला दहन, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन:पटना के सदाकत आश्रम में मुख्यमंत्री का करेंगे पुतला दहन, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर उनके समर्थकों में काफी आक्रोश है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी पप्पू यादव का साथ दिया है। आज बिहार कांग्रेस पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन करने वाली है। प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा। पप्पू यादव पर कार्रवाई ऐसे वक्त हुई है, जब पटना में NEET छात्रा के रेप के बाद हत्या का मामला तूल पकड़ चुका है। पप्पू यादव इस केस को लेकर सरकार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोले हुए थे। देखिए पप्पू यादव की गिरफ्तारी की तस्वीरें… देर रात हुई थी पप्पू यादव की गिरफ्तारी शुक्रवार देर रात पप्पू यादव को मंदिरी स्थित उनके आवास से 31 साल पुराने एक केस में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान पप्पू यादव बेहोश हो गए। कुछ देर बाद पुलिस पप्पू यादव को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा, ‘मुझे नहीं पता मेरा क्या होगा।’ शनिवार देर रात उन्हें पटना के बेऊर जेल में लाया गया। वहां एंट्री होने के बाद इलाज के लिए उन्हें PMCH लाया गया। 2 फरवरी को इस केस में कुर्की-जब्ती का वारंट जारी किया गया था। सांसद समर्थक सड़क पर उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया। आरा में उनके समर्थकों ने CM नीतीश का पुतला फूंका। पप्पू यादव की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। उन्हें X पर लिखा, ‘पटना में NEET की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी षड्यंत्र को उजागर कर दिया है। पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की तो वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आ गया- केस को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो।’ यह बिहार की बेटी की इज्जत और सुरक्षा का सवाल- राहुल गांधी राहुल गांधी ने पोस्ट में आगे लिखा है कि, ‘इस बेटी के लिए न्याय की आवाज़ बनकर साथी सांसद पप्पू यादव जी मजबूती से खड़े हुए। आज उनकी गिरफ़्तारी साफ़ तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है, ताकि जवाबदेही मांगने वाली हर आवाज़ को डराया और दबाया जा सके।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि यह घटना किसी एक मामले तक सीमित नहीं दिखती। यह एक भयावह साज़िश और खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा करती है, जहां और भी बेटियां शिकार बन रही हैं और सत्ता इस खौफ़नाक सच्चाई से आंखें मूंद कर बैठी है। यह राजनीति नहीं, इंसाफ़ का सवाल है। यह बिहार की बेटी की इज़्ज़त और सुरक्षा का सवाल है।’ भाजपा की सरकार आरोपियों के साथ खड़ी है दूसरी ओर प्रियंका गांधी ने लिखा कि, ‘पटना के हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या का मामला झकझोर देने वाला है। यह केस सामने आने के बाद सरकार का रवैया उससे भी ज्यादा खौफनाक है। FIR दर्ज होने से लेकर जांच और कार्रवाई तक- सबकुछ संदिग्ध बना दिया गया है। यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा है?’ भाजपा और सहयोगी अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े हैं- प्रियंका प्रियंका गांधी ने लिखा कि, ‘हाथरस, उन्नाव से लेकर अंकिता भंडारी और पटना तक- जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, भाजपा की सरकारें पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती हैं। इस केस में आवाज उठा रहे सांसद पप्पू यादव जी की गिरफ्तारी इसी असंवेदनशील रवैये की एक और कड़ी है। भाजपा और उनके सहयोगियों का एजेंडा स्पष्ट है- वे अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े हैं।’ पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर उनके समर्थकों में काफी आक्रोश है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी पप्पू यादव का साथ दिया है। आज बिहार कांग्रेस पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन करने वाली है। प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा। पप्पू यादव पर कार्रवाई ऐसे वक्त हुई है, जब पटना में NEET छात्रा के रेप के बाद हत्या का मामला तूल पकड़ चुका है। पप्पू यादव इस केस को लेकर सरकार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोले हुए थे। देखिए पप्पू यादव की गिरफ्तारी की तस्वीरें… देर रात हुई थी पप्पू यादव की गिरफ्तारी शुक्रवार देर रात पप्पू यादव को मंदिरी स्थित उनके आवास से 31 साल पुराने एक केस में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान पप्पू यादव बेहोश हो गए। कुछ देर बाद पुलिस पप्पू यादव को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा, ‘मुझे नहीं पता मेरा क्या होगा।’ शनिवार देर रात उन्हें पटना के बेऊर जेल में लाया गया। वहां एंट्री होने के बाद इलाज के लिए उन्हें PMCH लाया गया। 2 फरवरी को इस केस में कुर्की-जब्ती का वारंट जारी किया गया था। सांसद समर्थक सड़क पर उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया। आरा में उनके समर्थकों ने CM नीतीश का पुतला फूंका। पप्पू यादव की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। उन्हें X पर लिखा, ‘पटना में NEET की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी षड्यंत्र को उजागर कर दिया है। पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की तो वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आ गया- केस को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो।’ यह बिहार की बेटी की इज्जत और सुरक्षा का सवाल- राहुल गांधी राहुल गांधी ने पोस्ट में आगे लिखा है कि, ‘इस बेटी के लिए न्याय की आवाज़ बनकर साथी सांसद पप्पू यादव जी मजबूती से खड़े हुए। आज उनकी गिरफ़्तारी साफ़ तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है, ताकि जवाबदेही मांगने वाली हर आवाज़ को डराया और दबाया जा सके।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि यह घटना किसी एक मामले तक सीमित नहीं दिखती। यह एक भयावह साज़िश और खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा करती है, जहां और भी बेटियां शिकार बन रही हैं और सत्ता इस खौफ़नाक सच्चाई से आंखें मूंद कर बैठी है। यह राजनीति नहीं, इंसाफ़ का सवाल है। यह बिहार की बेटी की इज़्ज़त और सुरक्षा का सवाल है।’ भाजपा की सरकार आरोपियों के साथ खड़ी है दूसरी ओर प्रियंका गांधी ने लिखा कि, ‘पटना के हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या का मामला झकझोर देने वाला है। यह केस सामने आने के बाद सरकार का रवैया उससे भी ज्यादा खौफनाक है। FIR दर्ज होने से लेकर जांच और कार्रवाई तक- सबकुछ संदिग्ध बना दिया गया है। यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा है?’ भाजपा और सहयोगी अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े हैं- प्रियंका प्रियंका गांधी ने लिखा कि, ‘हाथरस, उन्नाव से लेकर अंकिता भंडारी और पटना तक- जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, भाजपा की सरकारें पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती हैं। इस केस में आवाज उठा रहे सांसद पप्पू यादव जी की गिरफ्तारी इसी असंवेदनशील रवैये की एक और कड़ी है। भाजपा और उनके सहयोगियों का एजेंडा स्पष्ट है- वे अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े हैं।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *