Bomb Threats To Several Schools: यूपी के नोएडा में उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के 12 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए। यह धमकी ऐसे समय में दी गई, जब स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के दौरान आई इस धमकी ने छात्रों, अभिभावकों और स्कूल प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
UP News In Hindi: नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार सुबह कई निजी स्कूलों के ऑफिशियल ईमेल ID पर धमकी भरे संदेश भेजे गए। E-Mail में स्कूल परिसरों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तत्काल स्थानीय पुलिस और प्रशासन को इस बात की जानकारी दी। एहतियात के तौर पर कुछ स्कूलों में छात्रों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जबकि कई जगहों पर परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षा घेरे में जारी रखा गया।
Uttar Pradesh News in Hindi: स्कूल परिसरों की सघन चेकिंग
सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षा बल, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए। स्कूल परिसरों की सघन चेकिंग की जा रही है। हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है जिससेकिसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु की पुष्टि की जा सके।
Crime News in Hindi: मामले में पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी स्कूल से विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच पूरी होने तक सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस साइबर सेल की टीम भी धमकी भरे ईमेल की जांच में जुट गई है। ईमेल किस ID से भेजा गया, उसका सर्वर और लोकेशन क्या है, इसकी तकनीकी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पहले भी इस तरह की फर्जी धमकियां मिल चुकी हैं, जिनमें जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया था। हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें।
Noida Crime News in Hindi: नोएडा में स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह धमकी वास्तविक थी या फिर किसी शरारती तत्व की करतूत। फिलहाल पूरे नोएडा में स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


