यूपी की बड़ी खबरें:वाराणसी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाले शूटर को पुलिस ने मारी गोली, बदमाश पर 1 लाख का इनाम

यूपी की बड़ी खबरें:वाराणसी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाले शूटर को पुलिस ने मारी गोली, बदमाश पर 1 लाख का इनाम

वाराणसी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाले शूटर को सारनाथ पुलिस ने अरेस्ट किया है। शनिवार रात पुलिस और शूटर की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से 5 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने एक किमी तक उसका पीछा किया। गंगा किनारे सरायमोहना के पास बाइक से शूटर भागने लगा। पुलिस ने गोली मारकर उसे पकड़ लिया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। घायल शूटर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो अवैध तमंचे बरामद हुए हैं। उसके ऊपर एक लाख का इनाम घोषित था। पढ़ें पूरी खबर… बाराबंकी में पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत; तहसील परिसर में घर के बाहर खेल रहा था बाराबंकी में तहसील परिसर में पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। वह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान फिसलकर गड्‌ढे में जा गिरा। परिजन उसको तलाश करते हुए गड्‌ढे के पास पहुंचे तो शव उतराता मिला। इसके बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा बच्चा सेप्टिक टैंक में गिर गया था। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मामला सिरौली गौसपुर तहसील परिसर का है। पढ़ें पूरी खबर अयोध्या में किशोरी को मारकर लाश नाले में फेंकी: कपड़े फटे मिले, गले पर निशान, पिता बोले- मेरी बेटी को मार डाला अयोध्या में शनिवार को दिनदहाड़े 17 साल की नाबालिग किशोरी की हत्या कर दी गई। किशोरी का शव झाड़ियों के बीच रेलवे लाइन किनारे नाले में पड़ा था। शव देखकर आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पढ़िए पूरी खबर… ‘पाकिस्तान और बांग्लादेश का डीएनए एक’: सहारनपुर में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- शेख हसीना को भारत में शरण देना ही हिंसा की जड़ बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर उत्तराखंड के जोशीमठ स्थित ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- पाकिस्तान और बांग्लादेश का डीएनए एक है। इस हिंसा की जड़ बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में शरण दिया जाना है। भारत सरकार की इस एकतरफा कार्रवाई से बांग्लादेश की जनता में भारत के प्रति नफरत बढ़ी है, जिसका खामियाजा वहां के हिंदुओं को भुगतना पड़ रहा है। पढ़िए पूरी खबर…. आजमगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 को कुचला; पिता-बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर आजमगढ़ में बेकाबू ट्रक ने हॉस्पिटल दवा लेने जा रहे पति, पत्नी और उनकी 4 साल की बेटी को कुचल दिया। हादसे में पिता-बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी का हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा है। हादसा रानी की सराय थाना क्षेत्र में कोटिला बाजार का है। परिवार के लोगों ने बताया- शनिवार की सुबह 11 बजे दंपती बेटी के साथ घर से निकले थे। जिला अस्पताल से पहले मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार तीनों सड़क पर ही गिर गए। बेकाबू ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे की सूचना मिलते ही रानी की सराय थाना प्रभारी सुनील सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर मौके से फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पूरी खबर पढ़िए

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *